विशेष संवाददाता
लखनऊ l पार्षद हरिश्चन्द्र लोधी द्वारा स्वर्गीय श्रीमती गीता पत्नी स्वर्गीय कन्हैया लाल के दाह संस्कार के अवसर पर अपनी संवेदनशीलता और समाजसेवी भावना का परिचय दिया गया। पार्षद ने बैकुंठधाम श्मशान स्थल के प्रभारी रविन्द्र प्रताप सिंह (रवि सिंह) के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने मृतक के परिवार की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ — जैसे लकड़ी, सामग्री एवं अन्य संसाधनों की व्यवस्था — पूर्ण श्रद्धा और समर्पण के साथ सुनिश्चित कीं। रवि सिंह जी का यह सहयोग मानवता और सेवा की उत्कृष्ट मिसाल है। उनके प्रयासों से संस्कार गरिमापूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। पार्षद श्री हरिश्चन्द्र लोधी जी ने नगर निगम प्रशासन एवं बैकुंठधाम टीम के सहयोग के लिए भी धन्यवाद प्रकट किया और आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी प्रकार मानवीय संवेदना के साथ सेवा कार्य होते रहेंगे। ईश्वर से प्रार्थना है कि स्वर्गीय श्रीमती गीता की आत्मा को शांति प्राप्त हो।

Comments
Post a Comment