“संसार जनकल्याण एक किरण फाउंडेशन” के माध्यम से वे सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन से लेकर बुजुर्गों के सम्मान और युवाओं के विकास तक कई महत्वपूर्ण कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। इसी सामाजिक कार्यों के दौरान डॉ. विभु आनंद और डॉ. अविनाश पांडे भी उनके साथ मिलकर जरूरतमंदों की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
जितेंद्र कुशवाहा की सामाजिक सोच मानवीय मूल्यों पर आधारित है। वे मानते हैं कि समाज तभी प्रगतिशील बन सकता है जब हर व्यक्ति जिम्मेदारी लेकर आगे आए। उनकी कार्यशैली इस विचार को दृढ़ता से प्रतिबिंबित करती है — चाहे वह जागरूकता अभियान हो, युवाओं का मार्गदर्शन हो या सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाना।
आज समाज में उन्हें एक प्रेरक शक्ति, मार्गदर्शक और सकारात्मक बदलाव के वाहक के रूप में देखा जा रहा है। उनके निरंतर प्रयास यह साबित करते हैं कि यदि नीयत और सोच साफ हो, तो एक व्यक्ति भी समाज में बड़ा और सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है।

Good ❤️🙏❤️
ReplyDelete