हीलिंग और काउंसलिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान – उषा ठाकुर को अमर संदेश समाचार पत्र द्वारा सम्मानित
लखनऊ / दिल्ली की जानी-मानी करियर काउंसलर, हीलर, पेरेंटिंग और सेल्फ रियलाइजेशन कोच उषा ठाकुर पिछले 22 वर्षों से राजधानी दिल्ली में रह रही हैं। 10वीं के बाद से उनकी संपूर्ण शिक्षा दीक्षा दिल्ली से ही हुई है। वर्ष 2016 से वे काउंसलिंग, हीलिंग, सेल्फ रियलाइजेशन और पेरेंटिंग के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। उनकी विशेषता यह है कि वे फिंगरप्रिंट एनालिसिस के माध्यम से व्यक्ति की जन्मजात प्रतिभा के आधार पर काउंसलिंग करती हैं। इस अनोखी विधा के माध्यम से अब तक वे सैकड़ों बच्चों को सही करियर दिशा दे चुकी हैं।
उषा ठाकुर ने अपने कार्यकाल में आईएएस अधिकारियों, संसद सदस्यों (Members of Parliament) और पुलिस विभाग (एसपी स्तर के अधिकारियों) के साथ भी ब्रेन मैपिंग तकनीक पर कार्य किया है। इसके अलावा उन्होंने कई गैर सरकारी संस्थाओं (NGOs) के साथ मिलकर जेलों में कैदियों की काउंसलिंग भी की है, जिससे उन्हें आत्मबोध और जीवन सुधार की दिशा में प्रेरणा मिली।
समाज में उनके इस अद्वितीय योगदान और सेवाभाव को देखते हुए अमर संदेश समाचार पत्र द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर समाजसेवी जितेन्द्र कुशवाहा ने उषा ठाकुर को उनके सम्मान पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं और कहा कि “उषा ठाकुर जैसे व्यक्तित्व समाज में सकारात्मक सोच और आत्मविकास की प्रेरणा देते हैं।”

संपादक महोदय आप हमारी बातों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं हमारे विचारों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं उसके लिए तहे दिल से धन्यवाद
ReplyDelete