Skip to main content

सोनभद्र में यीशु जन्मोत्सव सद्भावना रैली, प्रेम-एकता का दिया संदेश

इटरनल ग्रेस चर्च द्वारा भव्य यीशु जन्मोत्सव रैली, सैकड़ों भक्त हुए शामिल

क्रिसमस पर सद्भावना की मिसाल: पुसौली में निकली यीशु जन्मोत्सव रैली

घृणा पर प्रेम की जीत का संदेश लेकर निकली यीशु जन्मोत्सव सद्भावना रैली

प्रमुख संवाददाता

सोनभद्र l  विगत वर्षों के जैसे इस वर्ष भी प्रभु यीशु मसीह के पावन जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर पुसौली स्थित इटरनल ग्रेस चर्च द्वारा दिनांक 24 दिसंबर 2025 को  यीशु जन्मोत्सव सद्भावना रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य समाज में प्रेम, एकता और सद्भावना का संदेश फैलाना है। इस वर्ष के आयोजन में जनपद से सैकड़ो की संख्या में यीशु भक्तगणों ने हिस्सा लिया और प्रभु यीशु से प्रार्थना की। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भजन, कीर्तन, तथा प्रवचन और प्रार्थना का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ इटरनल ग्रेस चर्च के पास्टर राजकुमार जोशुआ जी के प्रार्थना के द्वारा हुआ। 

पास्टर राजकुमार जी ने बताया कि यीशु मसीह हम सबको पापों से बचाने के लिए आज से 2025 साल पहले इस संसार में जन्म लिए और यीशु मसीह ने समाज के हर वर्ग—गरीबों, पीड़ितों, वंचितों और कमजोरों—के साथ खड़े होने की प्रेरणा दी। उनका जीवन हमें सिखाता है कि घृणा को प्रेम से, हिंसा को शांति से और अन्याय को सत्य से पराजित किया जा सकता है। उन्होंने गरीबों, पीड़ितों और हाशिए पर खड़े लोगों के प्रति संवेदना और सहयोग का आह्वान किया। आज के समय में, जब समाज विभाजन, असहिष्णुता और तनाव का सामना कर रहा है , क्रिसमस हमें आपसी भाईचारे, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को अपनाने का अवसर देता है। यह पर्व हमें याद दिलाता है कि शांति की शुरुआत व्यक्ति के हृदय से होती है। रैली के इस कार्यक्रम में माननीय श्री अविनाश कुशवाह जी [पूर्व विधायक (रॉबर्ट्सगंज)] की गरिमामयी उपस्थिति थी । साथ ही इस अवसर पर राजकुमार जैसवाल, राजेश  कुमार, राजकुमार  मौर्या, अवधेश मौर्या, संजय मौर्या बबलू मौर्या, संदीप मौर्या,  और भी विशेष लोगो की उपस्थिति थी। इसके साथ ही दिनांक 25 दिसंबर 2025 को स्थित इटरनल ग्रेस चर्च, पुसौली परिसर में भव्य यीशु जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग सहभागिता करेंगे। इस अवसर पर भजन, कीर्तन, सत्संग एवं प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

“अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी: उजड़ने की कगार पर संजय कॉलोनी भाटी माइंस”

जितेंद्र कुशवाहा दिल्ली के दक्षिणी इलाके में स्थित संजय कॉलोनी भाटी माइंस के लोग आज भी अपने अधिकार और अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह वही कॉलोनी है, जिसे वर्ष 1976 में दिल्ली सरकार ने विधिवत बसाया था और यहां के निवासियों को पट्टे भी दिए गए थे। उस समय ग्रामीणों को यह भरोसा दिलाया गया था कि अब उन्हें एक स्थायी ठिकाना मिल गया है। लोग गांव से आए, मजदूरी की, और जीवनभर की कमाई लगाकर ईंट-पत्थर से अपने आशियाने खड़े किए। लेकिन 1991 में अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी ने यहां के निवासियों की जिंदगी को अंधकार में धकेल दिया। अधिकारियों की एक गलत रिपोर्ट और अदूरदर्शी निर्णय के कारण पूरी कॉलोनी को रिज क्षेत्र (संरक्षित वन क्षेत्र) घोषित कर दिया गया। नतीजा यह हुआ कि 15 साल पहले जिन घरों को कानूनी मान्यता दी गई थी, वे अचानक “अवैध” हो गए। आज हालात यह हैं कि सरकार और प्रशासन उन्हीं घरों को तोड़ने पर आमादा है, जिन पर लोगों ने अपना खून-पसीना बहाकर जीवन की पूंजी लगा दी थी। इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हुए नव युवक ग्राम विकास समिति के सदस्य एवं ‘संसार जनकल्याण एक किरण फाउंडेशन’ के संस्थापक समाज...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...