वशिष्ठ मौर्य
देवरिया। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा, जनपद देवरिया के नेतृत्व में रविवार को शहर में एक विशाल कैंडल मार्च निकाला गया। यह कैंडल मार्च स्वर्गीय छोटे लाल कुशवाहा जी (बुद्ध इंटरमीडिएट कॉलेज, जनपद–कुशीनगर) के प्रधानाचार्य की निर्मम हत्या के विरोध में तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आयोजित किया गया।
कैंडल मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सुभाष चौक पर संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और हाथों में मोमबत्तियां लेकर शांति पूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी सजा की मांग की।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक समाज के साथ हो रही घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। अगर समय रहते दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो समाज में असुरक्षा की भावना और बढ़ेगी। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर जल्द न्याय सुनिश्चित करने की अपील की।
इस कैंडल मार्च का नेतृत्व जिलाध्यक्ष रामू शरण कुशवाहा ने किया। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
कैंडल मार्च के दौरान शहर में शांति व्यवस्था बनी रही। राजेंद्र मौर्या सम्राट एम एल बौद्ध शिव मोहन मौर्या मनोज भगत हरेकृणा कुशवाहा विवेक कुशवाहा वशिष्ठ कुशवाहा त्रिभवन कुशवाहा कृष्ण मोहन कुशवाहा सुनैना सिंह कुशवाहा रामप्रवेश कुशवाहा समस्त कुशवाहा समाज उपस्थित रहा...!

Comments
Post a Comment