प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भाटी माइंस का नाम गर्व से रोशन किया। प्रथम स्थान (वेद & नासरीन )अमृतुल्य फाउंडेशन के प्रतिभागी ने प्राप्त किया, द्वितीय स्थान (ऋषव & स्नेहा)अपर्णा सर्व सेवा समिति के प्रतिभागी ने प्राप्त किया, तथा तृतीय स्थान ( गुरदीप& चांदनी) संसार जनकल्याण एक किरण फाउंडेशन के प्रतिभागी ने हासिल किया। विजेता प्रतिभागियों को मेडल, प्रमाणपत्र तथा पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाज के अनेक बुद्धिजीवी, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
अपर्णा सर्व सेवा समिति के अध्यक्ष अमित जी ने कहा,“ऐसे आयोजन बच्चों में ज्ञान, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देते हैं तथा समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बनाते हैं।”संसार जनकल्याण एक किरण फाउंडेशन के संस्थापक जितेंद्र कुशवाहा जी ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा,“आप दो रोटी कम खा लीजिए, लेकिन अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा जरूर दिलाइए। शिक्षा ही परिवार, गांव और समाज को सामाजिक व आर्थिक रूप से मजबूत बनाती है।”अमृतुल्य फाउंडेशन के संस्थापक श्री अमित कुमार पंडित जी ने कहा,“ऐसी प्रतियोगिताएँ बच्चों की छिपी प्रतिभा को उजागर करती हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला रखती हैं। ऐसे आयोजन लगातार होते रहने चाहिए।”
राकेश निखज , इंद्रमोहन यादव (मुख्य समन्वयक, LIB),विमल गोयल (अनुत्सव परिवार),चंद्रभूषण (वरिष्ठ वैज्ञानिक),संदीप शर्मा (उप निदेशक, CareerWill),संदीप राय (निदेशक, राय बुक शॉप),शशांक गौरव,मिस प्रतिभा दीक्षित (ममता सागर फाउंडेशन)
इस आयोजन को सफल बनाने में सभी विशिष्ट व्यक्तियों का सहयोग एवं उपस्थिति अत्यंत सराहनीय रही


thanks
ReplyDelete