अखिल भारतीय अनागत साहित्य संस्थान ने कवि कमलेश मौर्य ‘मृदु’ को किया सम्मानित
साहित्यिक जगत में गौरव कवि कमलेश मौर्य ‘मृदु’ को मिला प्रतिष्ठित सम्मान
अजय कुमार
लखनऊ l जनपद के विख्यात कवि साहित्य भूषण कमलेश मौर्य मृदु को अनागत कविता मार्तण्ड सम्मान से सम्मानित किया गया।यह सम्मान उन्हें लखनऊ की प्रख्यात साहित्यिक संस्था अखिल भारतीय अनागत साहित्य संस्थान द्वारा संस्थान के योगीनगर स्थित कार्यालय में आयोजित कविगोष्ठी के अवसर पर प्रदान किया गया। यह कवि गोष्ठी राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय मंत्री साहित्य भूषण कमलेश मौर्य मृदु की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसके मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कवि संगम सीतापुर इकाई के उपाध्यक्ष जी एल गांधी रहे व विशिष्ट अतिथि शाहजहांपुर के व्यंग्यकार विजय तन्हा थे। इस अवसर पर लखनऊ की वरिष्ठ कवयित्री श्रीमती मीरा शुक्ला को भी अनागत कविता चंद्रिका सम्मान से सम्मानित किया गया। संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष डा. अजय प्रसून ने अंगवस्त्र व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। संस्थान के उपाध्यक्ष रामराज भारती ने उपस्थित जनों का स्वागत किया व आभार प्रकट किया। कविगोष्ठी में इनके अतिरिक्त बिसवां -सीतापुर से पधारे वरिष्ठ गीतकार सुरेश चंद्र वैश्य, आजमगढ की कवयित्री डा. रेनू सिंह, हास्य कवि अरविंद रस्तोगी, हिमांशु सक्सेना अर्श लखनवी सहित 14 कवियों ने काव्य पाठ कर कवि गोष्ठी को ऊंचाइयां प्रदान कीं। संचालन लहरपुर सीतापुर के वरिष्ठ कवि प्रवीण पाण्डेय आवारा ने किया। अनागत कविता मार्तण्ड सम्मान हेतु श्री मृदु को बिसवां नगर की साहित्यिक सामाजिक व सांस्कृतिक संस्थाओं ने बधाई दी है।बधाई देने वालों में मुख्य है राष्ट्रीय कवि संगम जिलाध्यक्ष आनंद खत्री आनंद , बिसवां लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मेहरोत्रा एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष बी एन गुप्ता, व कमलेंद्र बाजपेई, बिसवां बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव,संस्कार भारती बिसवां के पूर्व महासचिव घनश्याम शर्मा, रसिक काव्य संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष रामकुमार रसिक, कला कुंज भारती के संपादक पद्मकांत शर्मा प्रभात, क्षेत्रीय विधायक निर्मल वर्मा व सदस्य विधान परिषद पवन सिंह चौहान , सृजन साहित्य संस्थान के संस्थापक संदीप मिश्र सरसआदि। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए शतायु होने की कामना की है।

Comments
Post a Comment