अयोध्या से रवि मौर्य
अयोध्या। जनपद के सिविल लाइन स्थित पेट्रोल पंप पर शाम होते ही अचानक पेट्रोल भरने वालों की लाइन लगनी शुरू हो गई यह देख पूरे शहर में पेट्रोल के शॉर्टेज की अफवाह फैल गई जिसके चलते शहर के अन्य पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल भराने वालों की लगी भारी भीड़ लग गई।
सिविल लाइन पेट्रोल पंप पर भारी भीड़ को देखते हुए सिविल लाइन चौकी चौकी प्रभारी अपने साथियों के साथ उपस्थित होकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गए । इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश मिश्रा से बात करने पर उन्होंने बताया कि ये अफवाह है अफवाहों पर ध्यान न देने की की अपील किया। बृजेश मिश्रा के अनुसार जिले में गैस पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है । पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है। अफवाहों पर ध्यान न देकर लोग शांति का परिचय दें। अफवाह फ़ैलाने वाले को चिन्हित कर होगी कार्रवाई।

Comments
Post a Comment