Skip to main content

भव्य सम्मान समारोह के साथ 'श्री राम पर्व' का समापन: अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत और योग शक्ति का शंखनाद

रिपोर्ट रवि मौर्य 

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने और अयोध्या के सर्वांगीण उत्थान के संकल्प के साथ आयोजित नौ दिवसीय 'श्री राम पर्व' का भव्य समापन विवेक सृष्टि, अयोध्या में आयोजित सम्मान समारोह के साथ संपन्न हुआ। वर्ष प्रतिपदा से शुरू हुआ यह सांस्कृतिक अनुष्ठान भक्ति का केंद्र बना। इसने आधुनिक जीवनशैली और प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा के बीच एक मजबूत सेतु का निर्माण किया।

वशिष्ठ फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं अयोध्या के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी के संरक्षण और इंजीनियर रवि तिवारी के संयोजन में चले इस उत्सव के अंतर्गत अयोध्या परिक्षेत्र के 16 स्थानों पर विविध आध्यात्मिक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इन केंद्रों पर पं. ज्वाला प्रसाद संगीत शोध संस्थान के विद्यार्थियों ने 'राग मिश्र पीलू' और अवध की पारंपरिक गायन शैली में सुंदरकांड का पारायण किया। संस्थान के निदेशक डॉ. सत्य प्रकाश मिश्रा के मार्गदर्शन में हुई इन प्रस्तुतियों का मुख्य उद्देश्य अयोध्या की संगीत परंपरा को पुनर्जीवित कर उसे जन-जन तक पहुँचाना रहा। इसके साथ ही सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और भारत माता की भव्य आरती के माध्यम से राष्ट्रभक्ति और अध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिला।

उत्सव का एक मुख्य आकर्षण सूर्य कुण्ड, दर्शन नगर में आयोजित सात दिवसीय योग शिविर रहा। योग भारती के संस्थापक श्रीनिवास मूर्ति के प्रत्यक्ष निर्देशन में चले इस शिविर में आधुनिक जीवनशैली की चुनौतियों से निपटने के लिए विशिष्ट योग मुद्राओं, शोधन क्रियाओं और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। शिविर के संयोजक डॉ. राजपाल और रामकुमार गुप्ता के सहयोग से सैकड़ों साधकों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। शिविर के समापन अवसर पर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय अयोध्या के बी. के. मुकेश की विशिष्ट उपस्थिति रही। उन्होंने विश्व शांति में व्यक्तिगत साधना एवं लोककल्याण के संकल्प की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए योग को आत्मिक शक्ति का आधार बताया।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित संगोष्ठियों में 'राम राज्य की संकल्पना' और 'नागरिक कर्तव्यों' पर गंभीर विमर्श हुआ। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि राम राज्य की स्थापना नागरिकों के अपने कर्तव्यों के प्रति सजग होने से ही संभव है। समापन अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या ने अयोध्या की समृद्ध कलात्मक विरासत को प्रस्तुत किया।

समारोह में उन सभी विभूतियों और संस्थाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने इस नौ दिवसीय अनुष्ठान में अपना विशिष्ट सहयोग प्रदान किया। आयोजन को सफल बनाने में श्रीनिवास शास्त्री, अयोध्या फाउंडेशन के अध्यक्ष चन्द्र शेखर तिवारी, विवेक पाण्डेय 'रुद्राक्ष', ब्रजमोहन तिवारी और डॉ. उपेन्द्र मणि त्रिपाठी सहित वशिष्ठ फाउंडेशन, श्री अयोध्या फाउंडेशन एवं एस्सेल गुरुकुल ट्रस्ट जैसे सामाजिक समूहों की उल्लेखनीय भूमिका रही।

संयोजक रवि तिवारी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री राम पर्व अयोध्या के गौरव को वैश्विक पटल पर स्थापित करने का एक सामूहिक प्रयास है। इस अवसर पर बिजेन्द्र दूबे, डॉ अनुजेद्र तिवारी,शशांक मिश्रा,राम कुमार गुप्ता ,जे.पी सिंह भारतीय मजदूर संघ,राजीव पाठक, प्रवीण सिंह, विवेक रुद्राक्ष,राम सूरत तिवारी,राधेश्याम, जितेंद्र ,धनंजय ,सौरभ बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक, योग साधक और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

“अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी: उजड़ने की कगार पर संजय कॉलोनी भाटी माइंस”

जितेंद्र कुशवाहा दिल्ली के दक्षिणी इलाके में स्थित संजय कॉलोनी भाटी माइंस के लोग आज भी अपने अधिकार और अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह वही कॉलोनी है, जिसे वर्ष 1976 में दिल्ली सरकार ने विधिवत बसाया था और यहां के निवासियों को पट्टे भी दिए गए थे। उस समय ग्रामीणों को यह भरोसा दिलाया गया था कि अब उन्हें एक स्थायी ठिकाना मिल गया है। लोग गांव से आए, मजदूरी की, और जीवनभर की कमाई लगाकर ईंट-पत्थर से अपने आशियाने खड़े किए। लेकिन 1991 में अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी ने यहां के निवासियों की जिंदगी को अंधकार में धकेल दिया। अधिकारियों की एक गलत रिपोर्ट और अदूरदर्शी निर्णय के कारण पूरी कॉलोनी को रिज क्षेत्र (संरक्षित वन क्षेत्र) घोषित कर दिया गया। नतीजा यह हुआ कि 15 साल पहले जिन घरों को कानूनी मान्यता दी गई थी, वे अचानक “अवैध” हो गए। आज हालात यह हैं कि सरकार और प्रशासन उन्हीं घरों को तोड़ने पर आमादा है, जिन पर लोगों ने अपना खून-पसीना बहाकर जीवन की पूंजी लगा दी थी। इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हुए नव युवक ग्राम विकास समिति के सदस्य एवं ‘संसार जनकल्याण एक किरण फाउंडेशन’ के संस्थापक समाज...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...