Skip to main content

संकल्प, समर्पण और सिद्धि के ध्येय साथ हुआ वर्चस्व अकादमी का शुभारंभ

अयोध्या में ‘वर्चस एकेडमी’ का प्रवेश अभियान तेज, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर जोर

रवि मौर्य

अयोध्या। वर्चस एकेडमी द्वारा अयोध्या में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जा रहा है। संस्थान ने अपने कोर्स और सुविधाओं को लेकर छात्रों व अभिभावकों के बीच जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रचार सामग्री जारी की है। इस संस्था का उद्घाटन मुख्य अतिथि में राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्रा और बेसिक शिक्षा अधिकारी लालचन्द्र के द्वारा किया गया। जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी वासुदेवाचार्य विद्या भास्कर महाराज के कृपापात्र स्वामी हरिनारायण आचार्य, अयोध्याधाम ने आशीर्वाद दिया।इस संस्थान की शुरुआत डॉ अम्बरीश (एम. डी. आयु.,गोल्ड मेडलिस्ट,चिकित्सा चिकित्सा विज्ञान,काशी हिन्दू विश्वविद्यालय) मिस्टर सतीश (भूतपूर्व वायुसेना अधिकारी) और मिस्टर निखिल के द्वारा किया गया। इस दौरान आए हुए अतिथियों का संस्थान के लोगों ने स्वागत सम्मान किया।संस्थान द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यहाँ NEET, IIT-JEE, B.Sc. Nursing,CUET सहित कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए फाउंडेशन कोर्स संचालित किए जा रहे हैं।एकेडमी का उद्देश्य विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर तरीके से तैयार करना है।यह संस्थान का कैंपस अयोध्या के साकेतपुरी रोड, देवकाली बाईपास के पास स्थित है, जो छात्रों के लिए आसानी से पहुंच योग्य बताया जा रहा है।एकेडमी प्रबंधन का कहना है कि अनुभवी शिक्षकों की टीम कोटा,महाराष्ट्र,लखनऊ,प्रयागराज,वाराणसी है।यहाँ आधुनिक शिक्षण पद्धति और नियमित टेस्ट सीरीज के माध्यम से छात्रों को उच्च स्तर की तैयारी कराई जा रही है साथ ही, छात्रों के सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

प्रवेश सम्बंधित 5 अप्रैल को निःशुल्क छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित की जा रही है तथा नई बैच 10 अप्रैल से प्रारंभ होगी।

स्थानीय स्तर पर इस पहल को लेकर छात्रों और अभिभावकों में उत्साह देखा जा रहा है, जिससे आने वाले समय में प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर परिणाम की उम्मीद जताई जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

“अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी: उजड़ने की कगार पर संजय कॉलोनी भाटी माइंस”

जितेंद्र कुशवाहा दिल्ली के दक्षिणी इलाके में स्थित संजय कॉलोनी भाटी माइंस के लोग आज भी अपने अधिकार और अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह वही कॉलोनी है, जिसे वर्ष 1976 में दिल्ली सरकार ने विधिवत बसाया था और यहां के निवासियों को पट्टे भी दिए गए थे। उस समय ग्रामीणों को यह भरोसा दिलाया गया था कि अब उन्हें एक स्थायी ठिकाना मिल गया है। लोग गांव से आए, मजदूरी की, और जीवनभर की कमाई लगाकर ईंट-पत्थर से अपने आशियाने खड़े किए। लेकिन 1991 में अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी ने यहां के निवासियों की जिंदगी को अंधकार में धकेल दिया। अधिकारियों की एक गलत रिपोर्ट और अदूरदर्शी निर्णय के कारण पूरी कॉलोनी को रिज क्षेत्र (संरक्षित वन क्षेत्र) घोषित कर दिया गया। नतीजा यह हुआ कि 15 साल पहले जिन घरों को कानूनी मान्यता दी गई थी, वे अचानक “अवैध” हो गए। आज हालात यह हैं कि सरकार और प्रशासन उन्हीं घरों को तोड़ने पर आमादा है, जिन पर लोगों ने अपना खून-पसीना बहाकर जीवन की पूंजी लगा दी थी। इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हुए नव युवक ग्राम विकास समिति के सदस्य एवं ‘संसार जनकल्याण एक किरण फाउंडेशन’ के संस्थापक समाज...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...