Skip to main content

सम्राट अशोक जयंती पर सपा कार्यालय में संयुक्त कार्यक्रम आयोजित

न्याय, धर्मनिरपेक्षता और लोककल्याण के प्रतीक थे सम्राट अशोक - पारसनाथ यादव

 
अयोध्या से रवि मौर्य 

अयोध्या।समाजवादी पार्टी की जिला एवं महानगर इकाई के संयुक्त तत्वावधान में जिला कार्यालय, लोहिया भवन गुलाब बाड़ी में सम्राट अशोक महान की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने सम्राट अशोक के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि सम्राट अशोक का शासनकाल न्याय, धर्मनिरपेक्षता और लोककल्याण का प्रतीक रहा है। उनके विचार आज भी समाज को शांति, सद्भाव और समरसता की दिशा में प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा सामाजिक न्याय और समानता के सिद्धांतों पर चलती रही है, जो अशोक महान के आदर्शों से मेल खाते हैं।

महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि सम्राट अशोक द्वारा दिया गया अहिंसा और मानवता का संदेश वर्तमान समय में अत्यंत प्रासंगिक है। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में भाईचारा और एकता को मजबूत करना हम सभी का कर्तव्य है।

वहीं महानगर महासचिव हामिद जाफर मीशम ने अपने संबोधन में कहा कि सम्राट अशोक महान ने अपने कार्यों से पूरे विश्व को शांति और नैतिकता का मार्ग दिखाया। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव हो सके।

सपा के निवर्तमान प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि इस अवसर पर प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष श्री चंद यादव, बलराम मौर्य (जिला अध्यक्ष शिक्षक सभा), दान बहादुर सिंह, महिला महानगर अध्यक्ष अर्पणा जायसवाल, बृजेश सिंह चौहान, हर्षित श्रीवास्तव, जिला सचिव अंसार अहमद, शोएब खान, नूर बाबू, नूर खान, जिला सचिव सीताराम यादव, जगन्नाथ यादव, सुरेंद्र यादव, प्रवीण राठौर, वीरेंद्र गौतम, जितेंद्र यादव, आशुतोष श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सम्राट अशोक के बताए मार्ग पर चलने तथा समाज में समता एवं भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

Comments

Popular posts from this blog

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

“अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी: उजड़ने की कगार पर संजय कॉलोनी भाटी माइंस”

जितेंद्र कुशवाहा दिल्ली के दक्षिणी इलाके में स्थित संजय कॉलोनी भाटी माइंस के लोग आज भी अपने अधिकार और अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह वही कॉलोनी है, जिसे वर्ष 1976 में दिल्ली सरकार ने विधिवत बसाया था और यहां के निवासियों को पट्टे भी दिए गए थे। उस समय ग्रामीणों को यह भरोसा दिलाया गया था कि अब उन्हें एक स्थायी ठिकाना मिल गया है। लोग गांव से आए, मजदूरी की, और जीवनभर की कमाई लगाकर ईंट-पत्थर से अपने आशियाने खड़े किए। लेकिन 1991 में अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी ने यहां के निवासियों की जिंदगी को अंधकार में धकेल दिया। अधिकारियों की एक गलत रिपोर्ट और अदूरदर्शी निर्णय के कारण पूरी कॉलोनी को रिज क्षेत्र (संरक्षित वन क्षेत्र) घोषित कर दिया गया। नतीजा यह हुआ कि 15 साल पहले जिन घरों को कानूनी मान्यता दी गई थी, वे अचानक “अवैध” हो गए। आज हालात यह हैं कि सरकार और प्रशासन उन्हीं घरों को तोड़ने पर आमादा है, जिन पर लोगों ने अपना खून-पसीना बहाकर जीवन की पूंजी लगा दी थी। इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हुए नव युवक ग्राम विकास समिति के सदस्य एवं ‘संसार जनकल्याण एक किरण फाउंडेशन’ के संस्थापक समाज...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...