अयोध्या से रवि मौर्य
अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन की मंडलीय मासिक पंचायत मंडल अध्यक्ष अनुपम वर्मा की अध्यक्षता में आयुक्त परिसर में संपन्न हुई जिसमें 5 मई को रक्तदान करने तथा अक्टूबर माह के नवरात्र में सामूहिक विवाह करने का निर्णय लिया गया।
मासिक पंचायत को सम्मिलित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने संगठन मजबूती पर बल देते हुए कहा की सदस्यता अभियान चलाकर गांव कमेटिया बनाकर संगठन को मजबूत करें जितने पदाधिकारी हैं सबसे पहले 25 साधारण सदस्य बनाकर स्वयं सक्रिय सदस्य बनने का कार्य करें।और किसानों पर हो रहे अन्याय ,अत्याचार तथा उनकी समस्याओं के समाधान हेतु मजबूती से आंदोलन करें।
अपने अध्यक्षीय भाषण में मंडल अध्यक्ष अनुपम वर्मा ने कहा कि रक्तदान महादान है और रक्तदान करके बेसहारा लोगों की जान बचाई जा सकती है जो बड़ा पुण्य कार्य है। और 5 मई 2026 को जिला पुरुष चिकित्सालय में स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान करने की घोषणा किया। और यह भी तय किया गया कि अक्टूबर माह के नवरात्र में सामूहिक विवाह का शुरूआत किया जाएगा।
मासिक पंचायत को जिला अध्यक्ष अयोध्या राम गणेश मौर्य, मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह, मंडल संगठन मंत्री कमलेश वर्मा, रामानंद वर्मा, फरीद अहमद, डा0 रामजन्म वर्मा, जगन्नाथ पटेल,जितेंद्र कुमार,भोला सिंह टाइगर,संतोष वर्मा, जगदीश यादव, रामबरन,राम सूरत, रामनयन वर्मा, विवेक पटेल, जवाहरलाल तिवारी समेत कई लोगों ने संबोधित किया।

Comments
Post a Comment