महापौर एवं नगर आयुक्त ने आपसी विमर्श के बाद विभागाध्यक्षों को दिए कड़े निर्देश
अयोध्या से रवि मौर्य
अयोध्या। डीजल खर्च में कमी लाने के लिए नगर निगम खास उपाय करेगा। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के साथ विमर्श के बाद महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने यह निर्देश दिया है।
नगर आयुक्त ने बताया कि डीजल खर्च में कटौती के लिए विभागों को जनरेटर का प्रयोग अत्यंत आवश्यक होने पर ही करने के निर्देश दिए गए हैं। कहा गया है कि कार्यालय संचालन में जनरेटर का संचालन कम से कम किया जाए।
उन्होंने बताया कि सरकारी वाहन के संचालन में कमी लाने की निर्देश दिए हैं। कर्मचारियों से अपेक्षा की गई है कि सार्वजनिक वाहन से ही कार्यालय आए। महापौर ने पार्षदों से भी अधिक डीजल खर्च वाले वाहनों की जगह इलेक्ट्रिक वाहन या दोपहिया का प्रयोग करें।

Comments
Post a Comment