मनोज कुमार मौर्य
कानपुर। संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति नगर निगम जलकल कानपुर की निजीकरण आंदोलन के बाद पहली बैठक बुधवार को मोतीझील परिसर में आयोजित हुई। बैठक में निजीकरण टेंडर से लगभग 6000 कर्मचारियों को राहत दिलाने के लिए माननीय महापौर एवं नगर आयुक्त के प्रति धन्यवाद प्रस्ताव पारित कर आभार व्यक्त किया गया। बैठक में संघर्ष समिति के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विश्वास दिलाया कि समिति भविष्य में भी “स्वच्छता मिशन” को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग करेगी।
इस अवसर पर सर्वश्रेष्ठ जयपाल सिंह, रमाकांत मिश्र, हरिओम वाल्मीकि , विनोद रावत, धीरज गुप्ता, कमरुद्दीन, उस्मान अली शाह, मुकेश वाल्मीकि, मुन्ना हजारिया, पिंटू चौधरी एवं अजीत बाघमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। यह जानकारी रमाकांत मिश्र, सदस्य संयोजक मंडल कानपुर द्वारा दी गई।

Comments
Post a Comment