Skip to main content

जन्मदिन बना जनसेवा का पर्व: ‘ब्लड मैन’ डॉ. आशीष पांडेय 'दीपू' ने किया पत्नी संग रक्तदान

पांच दर्जन युवाओं ने निभाई भागीदारी

अयोध्या से रवि मौर्य 

अयोध्या।सेवा, समर्पण और मानवता की अनूठी मिसाल पेश करते हुए ‘ब्लड मैन’ के नाम से विख्यात डॉ. आशीष पांडेय 'दीपू' ने अपने जन्मदिन को जनसेवा के महापर्व में बदल दिया। रीडगंज स्थित कोहिनूर पैलेस में आयोजित भव्य रक्तदान शिविर में उन्होंने 52वीं बार रक्तदान कर समाज को प्रेरणा दी। उनके इस प्रेरणादायक कदम से प्रभावित होकर करीब 60 लोगों ने रक्तदान किया, जिनमें बड़ी संख्या में युवा पहली बार इस महादान से जुड़े।

दंपति ने दिया एकता और सेवा का संदेश

इस अवसर पर डॉ. आशीष पांडेय 'दीपू' ने सभी को मजदूर दिवस, गुरु पर्व बुद्ध पूर्णिमा व अपने जन्मदिवस की बधाई दी। 

डॉ. आशीष ने अपनी पत्नी शालिनी पांडेय के साथ रक्तदान कर समाज को एक मजबूत संदेश दिया कि सेवा के कार्यों में परिवार की भागीदारी से जागरूकता और प्रेरणा दोनों बढ़ती हैं। दंपति को एक साथ रक्तदान करते देख युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

डॉ. दीपू ने कहा, “रक्तदान सबसे बड़ा दान है। यह सिर्फ जीवन बचाने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में एकता और भाईचारे का प्रतीक भी है।”

70 पंजीकरण, 60 सफल रक्तदान

शिविर में कुल 70 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से स्वास्थ्य परीक्षण के बाद 60 लोगों ने सफलतापूर्वक रक्तदान किया। पूरे आयोजन का संचालन जिला अस्पताल की टीम ने काउंसलर ममता खत्री के संयोजन में किया।

ब्लड बैंक प्रभारी मोहम्मद शादिक और डॉ. विष्णु पांडेय की देखरेख में सभी चिकित्सकीय व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। प्रत्येक रक्तदाता की गहन जांच के बाद सुरक्षित प्रक्रिया के तहत रक्तदान कराया गया।

नेता प्रतिपक्ष ने किया उद्घाटन, कुलपति ने की अध्यक्षता

कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है, इससे अनगिनत जीवन बचाए जा सकते हैं।”

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. शिशिर पांडेय ने की। उन्होंने ऐसे आयोजनों को समाज के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।

चिकित्सकों और गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति

शिविर में आईएमए से जुड़े कई प्रतिष्ठित चिकित्सकों की उपस्थिति रही, जिनमें डॉ. आशीष श्रीवास्तव, डॉ. पल्लवी श्रीवास्तव, डॉ. प्रियंका खरे, डॉ. निशांत सक्सेना, डॉ. राजकपूर मौर्य सहित अन्य चिकित्सकों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।

युवाओं ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी

रक्तदान करने वालों में राहुल पांडेय, राकेश मिश्रा, हिमांशु भटनागर, देश दीपक यादव सहित कई युवाओं ने भाग लिया। पहली बार रक्तदान करने वाले युवाओं ने इसे जीवन का गौरवपूर्ण अनुभव बताया।

“सेवा ही धर्म” — डॉ. दीपू

‘चलते-फिरते ब्लड बैंक’ के रूप में पहचाने जाने वाले डॉ. आशीष पांडेय 'दीपू' ने कहा, “आज समाज में विभाजन की बातें होती हैं, लेकिन रक्तदान एक ऐसा माध्यम है जो सभी जाति, धर्म और वर्गों को जोड़ता है। वास्तव में सेवा ही सच्चा धर्म है।”

रक्त से बचेगी कई जिंदगियां

शिविर में एकत्रित रक्त को जनपद के विभिन्न ब्लड बैंकों में सुरक्षित रखा जाएगा, जिससे थैलेसीमिया, एनीमिया और आपातकालीन मरीजों को समय पर सहायता मिल सकेगी।

शिविर में उपस्थित डॉ आशीष के पिता पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री जयशंकर पाण्डेय ने कहा कि देश में रक्त की बहुत जरूरत रहती है जो रक्त दान से ही जरूरत मंदों मिल पाना संभव है रक्त दान से मानव शरीर में कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है,

इस आयोजन ने अयोध्या जनपद में रक्तदान के प्रति नई जागरूकता पैदा की है। खासकर युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी का भाव मजबूत हुआ है, जो भविष्य में ऐसे और आयोजनों को गति देगा।

Comments

Popular posts from this blog

दलित सफाई कर्मचारी संगठनों को नहीं मिला निमंत्रण, सरकार पर भेदभाव का आरोप

आठवें वेतन आयोग की बैठक में सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा पर भड़का आक्रोश सफाई कर्मचारियों की समस्याएं वेतन आयोग तक पहुंचने से रोकने का आरोप, नेताओं ने जताई नाराजगी मनोज कुमार मौर्य   आगरा। एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सफाई कर्मचारियों के पाॅव धोकर उनके कार्य और परिश्रम को नमन करते हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की नौकर शाही उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा करके उन्हें हतोत्साहित कर रही है। यह स्थिति असहनीय है। यह बात उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी एवं उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के विशेष सचिव पुष्प राज ने उत्तर प्रदेश शासन वित्त ( वेतन आयोग) अनुभाग-2 संख्या- वे आ०-2-387/ दस- 2026 लखनऊ: 08 जून 2026 के द्वारा शासनादेश जारी करते हुए दिनांक 22-23 जून 2026 को लखनऊ में आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के सदस्य की होने बाली बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के अलग अलग विभागों के 24 कर्म...

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...