चौधरी टिकैत की पुण्यतिथि जल जंगल जमीन पर्यावरण बचाओ संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई
अयोध्या से रवि मौर्य
अयोध्या। किसान मसीहा भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 15वीं पुण्यतिथि जल,जंगल,जमीन,पर्यावरण बचाओ संकल्प दिवस के अवसर पर 84 कोसी परिक्रमा मार्ग में जा रही जमीनों को बचाने का आंदोलन करके ग्राम मंझनपुर में मनाया गया और चौधरी टिकैत को पुष्पांजलि अर्पित की गई।
चौधरी टिकैत के 15वीं पुण्यतिथि जल जंगल जमीन पर्यावरण बचाओ संकल्प दिवस के रूप में पूरे देश में मनाया जा रहा है जनपद अयोध्या में 84 कोसी परिक्रमा मार्ग में जा रही जमीनों को बचाने,गजट से अधिक ली जा रही जमीनों का मुआवजा वर्तमान दर से दिलाने, बिना गजट की भूमियों पर बनाई गई सड़क की फसल का मुआवजा दिलाने, गांव के सामने अंडरपास बनाने की मांग को लेकर महापंचायत करके मनाया गया।
किसान महापंचायत में उप जिला अधिकारी मिल्कीपुर, क्षेत्राधिकारी पुलिस मिल्कीपुर, परियोजना निदेशक, इंस्पेक्टर खण्डासा पहुंच कर बिन्दुवार वार्ता करके समस्याओं के समाधान का प्रयास किया भारतीय किसान यूनियन नेताओं ने मांग किया की गाटा संख्या 255 जिसमें मात्र 25 ईयर का गजट किया गया है परंतु वास्तविक रूप से 272 ईयर जमीन ली जा रही है अर्थात गजट से 247 ईयर जमीन ज्यादा लिया गया है जिसका मुआवजा नहीं दिया गया है भाकियू नेताओं ने कहा कि कार्यदाई संस्था ने जबरदस्ती जमीन पर कब्जा किया है इसलिए कार्यदाई संस्था पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई जाए या दो वर्षो की फसल की क्षतिपूर्ति धनराशि दिलाई जाए अन्यथा बनी हुई सड़क को जुताई करके खेती की जाएगी जिसपर काफी मान मनोबल के बाद यह तय हुआ कि जब तक पुनः गजट करके जमीन का मुआवजा नहीं मिल जाता तब तक सड़क पर कार्य नहीं किया जाएगा। उप जिलाधिकारी के आग्रह पर भाकियू नेताओं ने 8 जून तक का समय प्रशासन को दिया है 8 जून के पहले यदि किसानों को मुआवजा नहीं मिल जाता तो सड़क की जुताई कर दी जाएगी।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के द्वारा भारत के किसानों के हित में किए गए आंदोलन की चर्चा करते हुए कहा कि चौधरी टिकैत ने देश के किसानों को आंदोलन करके स्वाभिमान से जीना सिखाया। जिसको भारत का किसान याद रखेगा।
किसान महापंचायत को मध्यांचल सचिव सूर्यनाथ वर्मा,जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य, फरीद अहमद, मंडल सचिव भोला सिंह टाइगर, रवि शंकर पांडे,संतोष वर्मा, राजेश मिश्रा,राजदेव यादव, सिद्धू भारती, राम सुमेर भारती, महादेव विश्वकर्मा, वेद प्रकाश पांडे, रामबचन भारती, राम अवध किसान, रविंद्र मौर्य,प्रेम शंकर वर्मा, जितेंद्र कुमार बनौधा,राहुल वर्मा, राजेंद्र वर्मा, मंसाराम वर्मा, काली प्रसाद मौर्य, विवेक पटेल,सुनीता देवी, उर्मिला निषाद, राजकुमारी, रामावती आदि लोगों ने संबोधित किया।



Comments
Post a Comment