सरल, सुलभ और त्वरित प्रक्रिया से होगा निस्तारण, एआरटीओ विपिन कुमार
रिपोर्ट विरेन्द्र तोमर
बागपत आगामी 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर परिवहन विभाग ने लंबित चालानों के निस्तारण हेतु विशेष तैयारियां पूरी कर ली हैं। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) विपिन कुमार ने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार परिवहन विभाग द्वारा प्रवर्तन कार्यवाही के अंतर्गत लंबित चालानों के निस्तारण के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।उन्होंने बताया कि जनपद के सभी वाहन स्वामी एवं चालक लोक अदालत के माध्यम से अपने लंबित चालानों का निस्तारण सरल, सुलभ एवं त्वरित प्रक्रिया के तहत करा सकेंगे। लोक अदालत में मामलों का निस्तारण आपसी सहमति के आधार पर किया जाएगा, जिससे लोगों को अनावश्यक भागदौड़ और विलंब से राहत मिलेगी तथा समय और धन दोनों की बचत होगी।
एआरटीओ विपिन कुमार ने कहा कि परिवहन विभाग द्वारा संबंधित न्यायालयों एवं लोक अदालत स्थलों पर आवश्यक अभिलेखों की उपलब्धता सुनिश्चित कर दी गई है। साथ ही कर्मचारियों की तैनाती भी की गई है, ताकि अधिक से अधिक मामलों का प्रभावी और सुगम तरीके से निस्तारण किया जा सके।उन्होंने वाहन स्वामियों एवं चालकों से अपील करते हुए कहा कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत के इस महत्वपूर्ण अवसर का लाभ उठाएं और अपने लंबित चालानों का निस्तारण कराकर विधिक दायित्वों का पालन सुनिश्चित करें।


Comments
Post a Comment