अयोध्या में संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित, निर्भीक पत्रकारिता का लिया गया संकल्प
पत्रकारिता के गिरते स्तर पर जताई चिंता, निष्पक्ष व निडर पत्रकारिता पर जोर
मनोज कुमार मौर्य
अयोध्या l हिंदी पत्रकारिता दिवस के शुभ अवसर पर हिंदी प्रचार प्रसार सेवा संस्थान के केंद्रीय कार्यालय निकट(मौर्य होम्यो हॉस्पिटल) श्रृंगार हाट अयोध्या धाम व प्रेस क्लब फैजाबाद अयोध्या तथाअयोध्या धाम में मीडिया सेंटर के तत्वाधान में आयोजित संगोष्ठियों सेमिनार में तमाम वरिष्ठ पत्रकारों साहित्य प्रेमियों समाज सेवियों को अंग वस्त्र आदि देकर सम्मानित किया गया।जिसमें प्रमुख रूप से हिंदी प्रचार प्रसार सेवा संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री डाo सम्राट अशोक मौर्य ने लोकप्रिय पत्रिका "साहित्य सम्राट"के सह संपादक रामकेर सिंह,दिनेश कुमार सिंह"वत्स",वरिष्ठ पत्रकार निकिता,रेनू गुप्ता, रूबी सोनी,वरिष्ठ समाज सेवी नारी शक्ति की गुड़िया त्रिपाठी, प्रिया शुक्ला,शिल्पी,काजल सिंह पाठक,मधू उपाध्याय, प्रिया श्रीवास्तवआदि रहे l उक्त अवसर पर समारोह में विशेष रूप से उपस्थित रहने वालों में सपा महिला सभा जिला अध्यक्ष सरोज यादव, ब्लड मैन आकाश गुप्ता,जनमोर्चा के वरिष्ठ पत्रकार सूर्य नारायण सिंह,वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र दुबे, जनमोर्चा की संपादक सुमन गुप्ता,विनीता कुशवाहा"महक" कवियत्री,आदि तमाम समाज सेवियों , साहित्यकारों,पत्रकारों ने वर्तमान दौर में समाज में पत्रकारिता के स्तर में गिरावट के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए निर्भीक एवं निडर पत्रकारिता के लिए संकल्प लिया।



Comments
Post a Comment