प्रमुख संवाददाता
लखनऊ बालाकदर रोड स्थित नगर निगम कार्यालय, केंद्रीय कार्यशाला आर-आर संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वाधान में श्री हनुमान जी का विशाल भंडारा एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में प्रसाद ग्रहण किया और सुंदरकांड का पाठ कर हनुमान जी का आशीर्वाद लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर सुषमा खर्कवाल जी उपस्थित रहीं। उनके साथ नगर निगम के वरिष्ठ कर्मचारी नेता, अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे और आयोजन को सफल बनाया।
भक्तिमय माहौल और सामूहिक भंडारे से पूरा परिसर जय श्री राम के नारों से गूंज उठा।



Comments
Post a Comment