अयोध्या से रवि मौर्य
अयोध्या।फर्जी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की शिकायतों के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है।
विभाग ने उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को आधिकारिक पहचान पत्र (आईडी) जारी किया है।
सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त मानिकचंद सिंह ने इसकी जानकारी दी।
जनपद में किसी भी दुकान, होटल या प्रतिष्ठान पर निरीक्षण या छापेमारी के दौरान अधिकारी को आईडी दिखाना अनिवार्य होगा।
दुकानदारों और व्यापारियों को अधिकारी से आईडी मांगने का पूरा अधिकार दिया गया है। यदि कोई व्यक्ति आईडी दिखाए बिना खुद को खाद्य सुरक्षा अधिकारी बताकर कार्रवाई करता है, तो उस पर संदेह किया जा सकता है।
ऐसे मामलों में व्यापारी सीधे खाद्य सुरक्षा विभाग से शिकायत कर सकते हैं। विभाग को पिछले कुछ दिनों से फर्जी अधिकारियों द्वारा दुकानों पर छापेमारी और अवैध वसूली की शिकायतें मिल रही थीं। अराजक तत्वों ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी बनकर व्यापारियों को डराकर पैसे वसूलने का प्रयास कर रहे थे।
नई आईडी व्यवस्था का उद्देश्य फर्जी अधिकारियों पर रोक लगाना और व्यापारियों को सुरक्षा प्रदान करना है।

Comments
Post a Comment