24 जून किसान महापंचायत में भाग लेंगे भाकियू कार्यकर्ता
अयोध्या से रवि मौर्य
अयोध्या ।भारतीय किसान यूनियन की तहसील स्तरीय किसान पंचायत तहसील परिसर सोहावल में संपन्न हुई पंचायत में किसान समस्याओं का ज्ञापन तहसीलदार सोहावल प्रदीप कुमार सिंह को सौंप कर समस्या समाधान की मांग किया गया।
पंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन की राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में सरकार द्वारा यूरिया खाद के संबंध में तमाम प्रकार की बंदिसे लगाई जा रही हैं जो की उचित नहीं है पर्याप्त मात्रा में बिना टैगिंग के निर्धारित दर 266 रुपए 50 पैसे प्रतिबोरी उपलब्ध कराने की मांग किया जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य ने अपने संबंध संबोधन में किसान समस्याओं के समाधान हेतु भारतीय किसान यूनियन को मजबूत करने की सलाह दिया
मध्यांचल सचिव सूर्यनाथ वर्मा ने संबोधित करते हुए बिजली आपूर्ति तथा लो वोल्टेज का मामला उठाते हुए शासन के निर्देशानुसार प्रतिदिन 20 घंटे विद्युत आपूर्ति की मांग उठाई
पंचायत का संचालन प्रदेश सचिव फरीद अहमद ने किया। पंचायत में तहसीलदार सोहावल प्रदीप कुमार सिंह पहुंच कर बिन्दुवार समस्याओं पर चर्चा करके समाधान का आश्वासन दिया और ज्ञापन प्राप्त किया।
पंचायत में 15,16,17,18 जून को हरिद्वार उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय चिंतन शिविर तथा जिला मुख्यालय पर 24 जून को आयोजित किसान महापंचायत में भारी संख्या में भाग लेने की तैयारी की गई।
पंचायत को प्रेम शंकर वर्मा ,जितेंद्र कुमार,जवाहरलाल तिवारी, आसमां निशा, राजेंद्र वर्मा, उर्मिला निषाद ,सुनील पाल, विवेक पटेल, विजय कुमार शर्मा ने संबोधित किया इस दौरान दर्जनों किसान उपस्थित थे।


Comments
Post a Comment