Skip to main content

Posts

Showing posts from August, 2026

राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज एफआईआर के विरोध में कांग्रेस का विरोध मार्च

ब्यूरो रिपोर्ट रवि मौर्य  अयोध्या। जिला तथा महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यालय, कमला नेहरू भवन से लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के विरुद्ध उत्तराखंड में दर्ज एफआईआर के विरोध में विरोध मार्च निकाला गया। विरोध मार्च सिविल लाइंस स्थित गांधी पार्क की ओर जा रहा था। रास्ते में ही प्रशासन द्वारा जबरन मार्च को रोका गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। कांग्रेस नेताओं की मांग थी कि राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज एफआईआर तत्काल वापस ली जाए तथा मल्लिकार्जुन खड़गे के मंच को धोने और शुद्धीकरण करने वाले लोगों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए। जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी ने देश के सामने छुआछूत जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दे को उठाया। यदि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा सकती है तो मल्लिकार्जुन खड़गे के मंच को धोने और शुद्धीकरण करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हुई? हमारी मांग स्पष्ट है—राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर वापस ली जाए और दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।” महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौ...

शंखनाद, घंटा-घड़ियाल और स्वस्तिवाचन के बीच हुआ हरीश द्विवेदी का स्वागत

जिले की सीमा से सरयू पुल तक दर्जनों स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन ब्यूरो रिपोर्ट रवि मौर्य  अयोध्या। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व मिलने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे हरीश द्विवेदी का जिले की सीमा रानीमऊ से लेकर सरयू पुल तक जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। शंख की गूंज, घंटा-घड़ियाल की ध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश देखने को मिला। स्वागत स्थलों पर बने भगवा मंचो खूब सजाया गया था। सभी स्वागत स्थल पर बुलडोजर से पुष्प वर्षा का कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया।  इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि अयोध्या से उनका आत्मीय और भावनात्मक जुड़ाव है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। कार्यकर्ताओं का उत्साह और स्नेह नई ऊर्जा देने वाला है। भाजपा संगठन को और मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों और पीएम नरेन्द्र मोदी एवं सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रहे जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के...

रामलगन मौर्य हत्याकांड में कार्रवाई की मांग, मृतक के परिजनों ने SSP को सौंपा प्रार्थना पत्र

ब्यूरो रिपोर्ट रवि मौर्य अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कन्दैयला गांव में 25 अगस्त को हुए रामलगन मौर्य हत्याकांड के मामले में मृतक के परिजन दर्जनों सामाजिक व राजनीतिक संगठन के लोगों के साथ  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या को प्रार्थना पत्र देकर नामजद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और मामले की उच्चस्तरीय/SIT जांच कराने की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, 25 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे रामलगन मौर्य अपनी वृद्ध मां के साथ डॉक्टर से दवा लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। आरोप है कि पुराने विवाद को लेकर रास्ते में हमलावरों ने पहले बम से हमला किया और इसके बाद करीब 20-22 राउंड फायरिंग की। हमले में रामलगन मौर्य की मौत हो गई, जबकि उनकी वृद्ध मां गंभीर रूप से घायल हुईं और उनका इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि घटना पूरी तरह सुनियोजित थी और CCTV कैमरों में घटना से जुड़े साक्ष्य मौजूद हैं, जिन्हें पुलिस द्वारा कब्जे में लिए जाने की बात प्रार्थना पत्र में कही गई है। प्रार्थना पत्र में नामजद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के साथ NSA, आर्म्स एक्ट, विस्फोटक अधिनियम और ग...

3 सितंबर को होगा ‘श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान समारोह’, पांच शिक्षकों के नाम घोषित

समाजवादी शिक्षक सभा ने चयनित शिक्षकों की सूची जारी की, सांसद धर्मेंद्र यादव होंगे मुख्य अतिथि   ब्यूरो रिपोर्ट रवि मौर्य  अयोध्या। समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा द्वारा आयोजित होने वाले ‘श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान समारोह’ के लिए चयनित पांच शिक्षकों के नामों की घोषणा कर दी गई है। यह सम्मान समारोह 3 सितंबर को शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित किया जाएगा। सिविल लाइन स्थित एक होटल सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में समाजवादी शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष दान बहादुर सिंह ने बताया कि चयन समिति द्वारा जनपद के पांच शिक्षकों का चयन सम्मान के लिए किया गया है। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में डॉ. मीनाक्षी यादव (कार्यवाहक प्रधानाध्यापिका, प्राथमिक विद्यालय अमोना), सुश्री सुल्ताना बानो (सहायक अध्यापिका, राजकीय हाई स्कूल बहरास, रुदौली), राकेश कुमार वर्मा (सहायक अध्यापक, उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्दीपुर नगहरा, मिल्कीपुर), बृजेश कुमार (कार्यवाहक प्रधानाध्यापक, कलापुर, मवई) तथा डॉ. जन्मेजय तिवारी (असिस्टेंट प्रोफेसर, साकेत महाविद्यालय, अयोध्या) शामिल हैं। दान बहादुर सिंह ने बताया कि स...

राष्ट्रीय महामंत्री के स्वागत को भाजपा ने कसी कमर, महानगर कार्यालय में बनी रणनीति

रिपोर्ट ब्यूरो रवि मौर्य  अयोध्या। भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के सोमवार को अयोध्या आगमन को लेकर पार्टी ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। उनके स्वागत को भव्य और यादगार बनाने के लिए मवई से अयोध्या पुल तक करीब दर्जनभर स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद हरीश द्विवेदी का अयोध्या में यह पहला आगमन है। उनके साथ भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री संगीता यादव भी रहेंगी। स्वागत पथ को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। भाजपा नेताओं की ओर से रास्ते भर होर्डिंग लगाए गए हैं और स्वागत स्थलों पर बनाए गए मंचों को भी सजाया जा रहा है। स्वागत कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार को महानगर कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने स्वागत की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी। उन्होंने कहा कि महानगर क्षेत्र में स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है और प्रत्येक बूथ की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। महानगर क्षेत्र में त्रिमूर्ति होटल के सामने ब्लॉक प्रमुख ...

पीडीए चौपाल में सामाजिक एकता और हक-अधिकार पर हुआ मंथन

वशिष्ठ मौर्या  पथरदेवा। क्षेत्र में  मालवा बार  में आयोजित पीडीए चौपाल कार्यक्रम में सामाजिक एकता, संविधान और वंचित समाज के अधिकारों को लेकर लोगों ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम की शुरुआत माननीय आर.एस. कुशवाहा जी ने तथागत भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं राष्ट्रीय प्रतीक अशोक लाट पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए की। इसके बाद कार्यक्रम में मौजूद सभी अतिथियों एवं प्रमुख लोगों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान राजेंद्र मौर्य, सुनैना सिंह कुशवाहा, अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के जिला अध्यक्ष शंभू शरण कुशवाहा, महासभा के मीडिया प्रभारी धनंजय कुशवाहा, ब्रह्मदेव कुशवाहा, गेनू कुशवाहा, रमाशंकर कुशवाहा, त्रिभुवन कुशवाहा एवं उपेंद्र सिंह  हरे कृष्ण कुशवाहा सहित अन्य लोगों ने अतिथियों का स्वागत किया। पीडीए की एकजुटता पर जोर चौपाल में वक्ताओं ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को आपसी भाईचारे और एकजुटता के साथ अपने अधिकारों के लिए जागरूक होना चाहिए। संविधान में दिए गए समानता, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। ...

शिक्षिका मां और बेटे ने एक साथ पास की UPTET परीक्षा, पेश की सफलता की मिसाल

मां-बेटे की जुगलबंदी ने रचा इतिहास, दोनों ने उत्तीर्ण की UPTET परीक्षा लगन और परिवार के सहयोग से मिली सफलता, शिक्षिका शैल लता और बेटे साहिल ने पास की UPTET मनोज कुमार मौर्य  कानपुर l कहते हैं कि यदि लगन सच्ची हो और परिवार का साथ हो, तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। ऐसा ही एक प्रेरणादायक उदाहरण कानपुर में देखने को मिला है, जहाँ एक शिक्षिका माँ और उनके होनहार बेटे ने एक साथ उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) उत्तीर्ण कर समाज के सामने एक बेमिसाल उदाहरण पेश किया है।कानपुर की रहने वाली शैल लता कुशवाहा, जो कि पेशे से एक शिक्षिका (टीचर) हैं, और उनके सुपुत्र साहिल कुशवाहा ने हाल ही में घोषित हुए UPTET परीक्षा के परिणामों में सफलता का परचम लहराया है। माँ-बेटे की इस जोड़ी ने एक साथ परीक्षा की तैयारी की और दोनों ने ही इसे अच्छे अंकों से पास किया।शिक्षिका शैल लता कुशवाहा ने बताया कि स्कूल की जिम्मेदारियों और घर के कामों के बीच परीक्षा के लिए समय निकालना एक बड़ी चुनौती थी, लेकिन उनके बेटे साहिल के सहयोग और दोनों की जुगलबंदी ने इस राह को आसान बना दिया। वहीं, बेटे साहिल कुशवाहा ने ...

कदैंला में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मौर्य समाज के साथ साथ विभिन्न दलों के नेताओं ने दी राम लगन मौर्य को श्रद्धांजलि

प्रमुख संवाददाता अयोध्या । जनपद के कदैला गांव में दिवंगत राम लगन मौर्य की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, समाजसेवियों एवं मौर्य समाज के प्रतिनिधियों ने पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में उपस्थित लोगों ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए इस दुख की घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। श्रद्धांजलि सभा में बहुजन समाज पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल सहित जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रहलाद मौर्य, जिलाध्यक्ष अयोध्या विकास मौर्य, गोण्डा जिलाध्यक्ष जगत नारायण मौर्य, प्रदेश सचिव विनय प्रकाश वर्मा तथा जिला संगठन मंत्री देवीपाटन मंडल उमाशंकर मौर्य मौजूद रहे। सभी नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।  राम लगन मौर्य की हत्या की घटना  को अत्यंत दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण बताया, घटना से पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। सभी ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। श्रद्धांज...

अयोध्या में 18 करोड़ से बनेगा मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कांप्लेक्स

खेल दिवस पर महापौर व नगर आयुक्त ने किया भूमि पूजन व शिलान्यास, एक साल में पूरा होगा निर्माण बास्केटबॉल, बैडमिंटन, कुश्ती से लेकर जिम्नेशियम और टेबल टेनिस की मिलेगी सुविधा रिपोर्ट ब्यूरो रवि मौर्य  अयोध्या। रामनगरी में खिलाड़ियों को आधुनिक एवं विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया गया है। वशिष्ठ कुंड वार्ड में 17 करोड़ 83 लाख 81 हजार रुपये की लागत से मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण कराया जाएगा। करीब 4684 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनने वाले इस स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण एक वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। शनिवार को खेल दिवस के अवसर पर महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी और नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने वैदिक विधि-विधान से भूमि पूजन कर स्टेडियम का शिलान्यास किया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि योगी सरकार में खेल सुविधाओं के विकास पर लगातार काम किया जा रहा है। अयोध्या में आधुनिक एवं विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनने से शहर के खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिलेगा और नई प्रतिभाएं उभरकर सामने आएंगी। उन्होंने कहा कि कक्षा से अधिक व्या...

गोली-बम कांड में दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल व कारतूस बरामद

रिपोर्ट  ब्यूरो रवि मौर्य  अयोध्या। थाना पूराकलंदर क्षेत्र के ग्राम कन्दैला में पुरानी जमीनी और रास्ते के विवाद को लेकर हुए चर्चित हत्या कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्वाट, सर्विलांस और थाना पूराकलंदर की संयुक्त टीम ने घटना में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक पिस्टल, एक मैगजीन और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने हत्या कांड में शामिल सचिन उपाध्याय (20 वर्ष), निवासी घानापुर थाना कोहंडौर जनपद प्रतापगढ़ तथा प्रांजल सिंह (20 वर्ष), निवासी पीपरपुर थाना पीपरपुर जनपद अमेठी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस के अनुसार 25 अगस्त 2026 को शाम करीब छह बजे ग्राम कन्दैला में पुरानी रंजिश और भूमि विवाद के चलते रामलगन मौर्य की गोली और बम से हमला कर हत्या कर दी गई थी। हमले में उनकी मां पार्वती देवी भी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं, जिनका उपचार लखनऊ स्थित केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी राजमणि सिंह उर्फ राज सिंह उर्फ भोलू और उसके सहय...

राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के स्वागत में जुटेगा भाजपाई

मवई से अयोध्या पुल तक दर्जनभर स्थानों पर होगा भव्य स्वागत, अवध की संस्कृति में दिखेगी आतिथ्य की झलक रिपोर्ट ब्यूरो रवि मौर्य   अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के 31 अगस्त को अयोध्या आगमन पर जोरदार स्वागत की तैयारियां की गई हैं। राष्ट्रीय महामंत्री पद का दायित्व संभालने के बाद जिले में उनका यह पहला आगमन होगा। उनके साथ भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री संगीता यादव भी रहेंगी। मवई से अयोध्या पुल तक करीब दर्जनभर स्थानों पर पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि दोनों नेताओं का स्वागत करेंगे। स्वागत कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने भिटरिया में पार्टी पदाधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्वागत कार्यक्रम को गरिमापूर्ण और ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। स्वागत क्रम में मवई में ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी की अगुवाई में स्वागत किया जाएगा। रुदौली में विधायक रामचंद्र यादव व जिला पदाधिकारी, चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज महोली में विधायक अमित सिंह चौहान, रौनाही टोल प्लाजा के पहले पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिव...

निषाद समाज ने किया विरोध प्रदर्शन, राजू दास पर कार्रवाई की मांग

रिपोर्ट ब्यूरो रवि मौर्य  अयोध्या। राष्ट्रीय टीवी चैनल पर लाइव डिबेट के दौरान निषाद समाज के प्रवक्ता के प्रति कथित अभद्र भाषा के प्रयोग को लेकर निषाद समाज के लोगों में आक्रोश देखने को मिला। मंगलवार को निषाद समाज के दर्जनों लोगों ने सदर तहसील के सामने स्थित तिकुनिया पार्क में एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया तथा मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सदर को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने राजू दास के खिलाफ नारेबाजी की और उनकी तस्वीर को पैरों से कुचलकर विरोध दर्ज कराया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि 24 अगस्त 2026 को एक राष्ट्रीय समाचार चैनल की लाइव डिबेट के दौरान अयोध्या के राजू दास ने निषाद समाज के प्रवक्ता कुंवर देव निषाद के प्रति अभद्र एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इस घटना से निषाद समाज के मान-सम्मान को ठेस पहुंची है और समाज के लोगों में भारी रोष व्याप्त है। निषाद समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर राजू दास के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए वैधानिक कार्रवाई की जाए। उन्हों...

भाजपा सरकार ने मंहगाई बढ़ाकर, जनता को दिया धोखा प्रमोद यादव

अच्छे दिन का वादा भूली भाजपा सरकार  प्रमुख संवाददाता सोनभद्र  समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा महंगी चीनी, महंगा प्याज, आदि समस्याओं को लेकर, मंहगाई बारात निकालने का काम समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वर्ण जयंती चौक पर किया गया, सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि यही भाजपा के लोगों ने जनता से अच्छे दिन का वादा किया था, लेकिन सरकार बनने पर अपने सभी वादों को भूलते हुवे, जनता पर मंहगाई का हंटर चलाने का काम किया गया, प्रमोद यादव ने कहा कि आज, किसान नौजवान माता बहन व्यापारी दुकानदार, सब भाजपा सरकार से परेशान है, जिस तरीके से खाद्य पदार्थों चीनी चावल दाल तेल प्याज साबुन का दाम बढ़ा इससे जनता को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, चीनी का दाम बढ़ने से त्यौहारी सीजन में मिठाइयों का दाम बढ़ गया, एक तरफ सरकार जनता से लूट रही है, दूसरी तरफ, इनके मंत्री विधायक जनता से दूर हैं, विमला देवी, लालती भारती ने कहा कि आज हम महिलाएं महंगा आटा, चावल दाल तेल प्याज साबुन से परेशान है, सुरेश अग्रहरी, मनीष केडिया ने कहा कि भाजपा सरकार केवल पूंजीपतियों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है, इस मौक...

बृजेश रावत के परिवार को सपा ने दी एक लाख की आर्थिक मदद

सपा प्रत्याशी रहे अजीत प्रसाद ने परिजनों को सौंपा सहायता राशि का चेक रिपोर्ट ब्यूरो रवि मौर्य  अयोध्या। सऊदी अरब में जान गंवाने वाले मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम लिलहा रसूलपुर निवासी बृजेश रावत के पीड़ित परिवार की मदद के लिए समाजवादी पार्टी ने संवेदनशील पहल करते हुए एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। बुधवार, 26 अगस्त को समाजवादी पार्टी की ओर से पीड़ित परिवार को यह आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराया गया। बताया गया कि बुजेश रावत का पार्थिव शरीर बीते 12 अगस्त को सऊदी अरब से उनके पैतृक गांव पहुंचा था। बेटे के निधन से परिवार गहरे सदमे में था। आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवार की स्थिति को देखते हुए मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रहे अजीत प्रसाद ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर पीड़ित परिवार की मदद का आग्रह किया। अजीत प्रसाद की पहल पर पार्टी नेतृत्व ने पीड़ित परिवार की सहायता के लिए पार्टी फंड से एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। बुधवार को परिवार को सहायता राशि प्रदान की गई। इस दौरान अजीत प्रसाद ने कहा कि ...

अयोध्या के कदैंला गांव में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप

बम और गोलियों से हमला कर राम लगन मौर्य की हत्या, मां गंभीर रूप से घायल अयोध्या। जनपद के थाना पूराकलंदर क्षेत्र के ग्राम कदैंला में मंगलवार को पुरानी रंजिश को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया और गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राम लगन मौर्य (40) पुत्र स्वर्गीय संतराम मौर्य पर दिनदहाड़े हमलावरों ने बम और गोलियों से हमला कर दिया। अंधाधुंध फायरिंग में राम लगन मौर्य की मौत हो गई, जबकि उनकी मां पार्वती देवी (65) पत्नी स्वर्गीय संतराम मौर्य बम के छर्रे लगने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें पहले जिला चिकित्सालय, फिर मेडिकल कॉलेज दर्शननगर और बाद में हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राम लगन मौर्य के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जिलाधिकारी अयोध्या शशांक शुक्ला व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर कार्रवाई की जानकारी ली। पोस्टमार्टम हाउस पर बड़ी संख्या ...

भूमि विवाद में गोलीकांड, एक की मौत, महिला गंभीर रूप से घायल

प्रमुख संवाददाता अयोध्या। जनपद के थाना पूराकलंदर क्षेत्र के ग्राम कंदैला में पुरानी भूमि विवाद को लेकर चली आ रही रंजिश ने रविवार को खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। आरोप है कि विवाद के चलते रामलखन मौर्य पुत्र संतराम मौर्य पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना में पार्वती मौर्य पत्नी संतराम मौर्य भी छर्रे लगने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय अयोध्या लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज दर्शननगर, अयोध्या रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, मौर्य समाज में घटना को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। घटना की जानकारी मिलते ही जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता पीड़ित परिवार के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच भ...

2027 से पहले लखनऊ में स्थापित होगी चंद्रगुप्त मौर्य की प्रतिमा!

स्नेह मिलन समारोह में जनप्रतिनिधियों ने दिखाई एकजुटता सुजाता मौर्य लखनऊ। सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की आदमकद प्रतिमा को लखनऊ में स्थापित कराने की मांग को लेकर शनिवार को गांधी प्रेक्षागृह, कैसरबाग में आयोजित स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह में समाज के लोगों ने एकजुट होकर संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के मंत्री जसवंत सिंह सैनी रहे। पूर्व सांसद संघमित्रा मौर्य, विधायक आशा मौर्य समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। मुख्य अतिथि मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की प्रतिमा स्थापित कराने के संबंध में वह प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे। उन्होंने प्रतिमा स्थापना के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। पूर्व सांसद संघमित्रा मौर्य ने कहा कि वह लखनऊ के सांसद एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी इस विषय में बात करेंगी। विधायक आशा मौर्य सहित कार्यक्रम में मौजूद अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी प्रतिमा स्थापना के अभियान में सहयोग देने और समाज की एकजुटता बनाए रखने की बात कही। बता दें कि सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य केयर फ...

लेखपाल उत्कर्ष दीप की गिरफ्तारी के विरोध में लेखपालों का धरना, कार्रवाई को बताया अवैधानिक

रिपोर्ट ब्यूरो रवि मौर्य  अयोध्या । तहसील सोहावल के लेखपाल उत्कर्ष दीप के विरुद्ध एंटी करप्शन टीम द्वारा की गई ट्रैप कार्रवाई के विरोध में जनपद अयोध्या के समस्त लेखपालों ने शुक्रवार को तहसील सदर परिसर में धरना प्रदर्शन किया। लेखपालों ने कार्रवाई को अकारण, अनियमित एवं अवैधानिक बताते हुए गिरफ्तारी का विरोध किया और तत्काल सम्मानजनक रिहाई की मांग उठाई। धरना प्रदर्शन को तहसील मंत्री सोहावल तरुण कुमार मिश्र, पूर्व तहसील मंत्री राहुल यादव, लेखपाल वेद प्रकाश वर्मा, लेखपाल संघ के जिला मंत्री नन्दलाल वर्मा, जिलाध्यक्ष विनोद कुमार पाण्डेय, रुदौली तहसील अध्यक्ष सुखदीप सिंह, बीकापुर तहसील अध्यक्ष अंकुश वर्मा तथा मिल्कीपुर तहसील अध्यक्ष आशीष राम सहित अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि 20 अगस्त को लेखपाल उत्कर्ष दीप शासन की मंशा के अनुरूप अंश निर्धारण अभियान के अंतर्गत पंचायत भवन पर बैठकर खातेदारों के बीच अंश निर्धारण का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति कथित रूप से योजनाबद्ध तरीके से फाइल में धनराशि रखकर चला गया। आरोप है कि बाद में पहुंची एंटी करप्शन टीम ने फाइल से प...

एक साथ 1100 महिलाओं ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंज उठी अयोध्या

वशिष्ठ फाउंडेशन की  समाज को वैदिक परंपराओं से जोड़ने की पहल  रिपोर्ट ब्यूरो रवि मौर्य  अयोध्या। सामाजिक समरसता और सनातन धर्म की वैदिक परंपराओं से महिलाओं को जोड़ने की अनूठी पहल शुक्रवार को अयोध्या में देखने को मिली। निषादराज चौराहा स्थित अरुंधति होटल में वशिष्ठ फाउंडेशन की ओर से सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इसमें वंचित समाज की महिलाओं समेत करीब 1100 महिलाओं ने एक साथ भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया। एक साथ बड़ी संख्या में महिलाओं के शिव पूजन से पूरा परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7:30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और पूजन के साथ हुई। आचार्य शिवेंद्र ने विधि-विधान से रुद्राभिषेक संपन्न कराया। महिलाओं ने भगवान शिव का जल, दूध और अन्य पूजन सामग्री से अभिषेक कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। उन्हें फाउंडेशन की ओर से वस्त्र आदि उपहार में दिए गए। वशिष्ठ फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं महापौर  गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि सनातन परंपरा समाज को जोड़ने का कार्य करती है। धार्मिक और वैदिक परं...

आधुनिक भारत के शिल्पकार थे राजीव गाँधी- डॉ करन त्रिपाठी

रिपोर्ट ब्यूरो रवि मौर्य अयोध्या । पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर पूर्व कांग्रेस नेता डॉ करन त्रिपाठी के नेतृत्व में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में 11वां रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर डॉ करन त्रिपाठी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी ही आधुनिक भारत के शिल्पकार थे और उनके द्वारा ही भारत में कंप्यूटर एवं सूचना के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठाए गए जिसके चलते भारत में युवा लोगों के लिए असीमित और अपार संभावनाएं विकसित हुई या राजीव गांधी जी की सोच और दूरदर्शिता का ही परिणाम है इसके लिए यह देश उनके योगदान को भुला नहीं सकता है और उन्होंने अपने देश के लिए अपनी कुर्बानी दे दी। हर वर्ष की भांति भारत रत्न स्व.राजीव गांधी जी के जयंती पर रक्तदान शिविर के माध्यम से रक्तदान करके हम सब अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ऐसे महान विभूति को नमन करते हैं।  राजीव जी हम जैसे युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत हैं। डॉ करन त्रिपाठी ने कहा कि रक्तदान महादान के अलावा किसी के लिए जीवनदान भी होता है इसके साथ-साथ यह समाज को हर जात और...

डॉ विनय कुमार राव को भाजपा का जिला मंत्री बनाया कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

वशिष्ठ मौर्या देवरिया। डॉ विनय कुमार राव को भाजपा के जिला मंत्री बनाए जाने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं के तरफ से स्वागत किया गया महुआडीह चौराहा पर हर्षोल्लास के साथ जोरदार स्वागत किया। कहा कि इससे संगठन को नया बल मिलेगा। महुआडीह मंडल के प्रभारी और वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता डॉ विनय कुमार राव को बुधवार की देर रात पार्टी की तरफ से जारी पदाधिकारियों की सूची में जिला मंत्री बनाए जाने का ऐलान किया गया। इस बात की जानकारी होते ही कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। बृहस्पतिवार की सुबह बालकुआं पैतृक आवास पर पहुंचकर मिठाई खिलाकर बधाई दी। देर शाम को महुआडीह चौराहा पर आगमन होने पर मंडल अध्यक्ष विजय कुमार पांडेय की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने माला और अंगवस्त्र से जोरदार स्वागत किया। मिठाई बांटकर खुशी जताई गई। डॉ विनय कुमार राव ने आभार जताया। कहा कि पार्टी ने विश्वास जताया है। इसलिए अपने दायित्वों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करेंगे। भाजपा ही ऐसी पार्टी है जहां आम कार्यकर्ताओं का भी बिना भेदभाव सम्मान है। मंडल अध्यक्ष विजय कुमार पांडेय ने कहा कि इससे पार्टी के सांगठनिक कार्यों को नई गति मिलेगी। इस दौरान अनिरुद्ध ...

बीएसए ने संविलियन विद्यालय रतनपुर का किया निरीक्षण, बच्चों को खुद पढ़ाया ‘अलंकार

बच्चों के साथ बैठकर किया मध्याह्न भोजन, शैक्षणिक व्यवस्था की सराहना वशिष्ठ मौर्या /राष्ट्र की बात जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जियावन मौर्य ने गुरुवार को विकासखंड गौरीबाजार के संविलियन विद्यालय रतनपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, छात्र उपस्थिति, बुनियादी सुविधाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विद्यालय की व्यवस्थाएं एवं शैक्षणिक वातावरण संतोषजनक पाया गया।        विद्यालय में कुल 241 विद्यार्थी नामांकित हैं, जिनमें से निरीक्षण के दौरान 187 विद्यार्थी उपस्थित मिले। विद्यालय में प्रधानाध्यापक, छह शिक्षक एवं तीन अनुदेशक कार्यरत हैं। निरीक्षण के समय सभी शिक्षक अपनी-अपनी कक्षाओं में शिक्षण कार्य करते पाए गए। समय-सारणी एवं शिक्षक संदर्शिका के अनुसार कक्षाएं संचालित हो रही थीं। सभी विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध थीं तथा बच्चे यूनिफॉर्म एवं जूते-मोजे में अनुशासित रूप से उपस्थित मिले।          निरीक्षण के दौरान बीएसए ने स्वयं कक्षा आठ के विद्यार्थियों को हिंदी विषय में ‘अलंकार’ पढ़ाया। उन्होंने कक्षा ...

सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की प्रतिमा स्थापना को लेकर रणनीति पर चर्चा

आगामी 22 अप्रैल 2027 को गांधी प्रेक्षागृह कैसरबाग स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह प्रस्तावित राष्ट्र की बात संवाददाता  लखनऊ। सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की प्रतिमा की स्थापना को लेकर एक बार फिर मामला चर्चा में है। हजरतगंज स्थित रॉयल कैफे होटल में सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य केयर फाउंडेशन की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गई। संगठन ने प्रतिमा स्थापना के मामले में आगे की रणनीति तय करने की बात कही है। बताते चलें सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य केयर फाउंडेशन द्वारा प्रेस वार्ता में संगठन के अध्यक्ष अरविंद कुमार कुशवाहा एडवोकेट और महामंत्री लल्ला जी मौर्य एडवोकेट ने संयुक्त बयान दिया। उल्लेखनीय हैं कि फाउंडेशन कमेटी की ओर से स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह 22 अप्रैल 2027 को गांधी प्रेक्षागृह कैसरबाग लखनऊ में प्रस्तावित है। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री जसवंत सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं पूर्व सांसद संघमित्रा मौर्य, विधायकगण और नगर निगम के चेयरमैन सहित अन्य लोगों के शामिल होने की बात कही गई है। समाज की विद्वान विभूतियों और मेधावी बच्चों को सम्मानित किए जाने की भी जानकारी दी गई। प्रे...

बाबू जगदेव प्रसाद के शहादत दिवस की तैयारियों को लेकर सपा प्रदेश कार्यालय में मौर्य- कुशवाहा- सैनी- शाक्य समाज की बैठक

4 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एकजुटता का आह्वान, बड़ी संख्या में समाज के लोग रहे मौजूद प्रमुख संवाददाता लखनऊ l समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मौर्य, कुशवाहा, सैनी और शाक्य समाज के लोगों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी 4 सितंबर 2026 को बाबू जगदेव प्रसाद के शहादत दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों और सफलता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के आयोजक जयपाल सैनी ने समाज के लोगों से एकजुट होकर शहादत दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बाबू जगदेव प्रसाद के संघर्ष और सामाजिक न्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समाज के सभी लोगों को एकजुट होकर कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। बैठक में विधायक उषा मौर्य पूर्व मंत्री आलोक शाक्य, लीलावती कुशवाहा, अविनाश कुशवाहा पूर्व विधायक( राष्ट्रीय सचिव सपा), विजय कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, विनीत कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा, के.के. कुशवाहा, अमित कुशवाहा, मनोज मौर्य, सत्यवान शाक्य तथा तेज बहादुर पप्पू सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित ...

वंदे मातरम् के सम्मान में मशाल लेकर कांग्रेस कार्यालय पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता

रिपोर्ट ब्यूरो रवि मौर्य  अयोध्या। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं पर वंदे मातरम् के अपमान का आरोप लगाते हुए भाजपा युवा मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन किया। युवा मोर्चा की अगुवाई में कार्यकर्ता रिकाबगंज चौराहे से मशाल जुलूस लेकर कमला नेहरू भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। पार्टी कार्याकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, सोनिया गांधी व राहुल गांधी पर वंदे मातरम् के अपमान का आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। कांग्रेस कार्यालय के समक्ष कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रगीत स्वतंत्रता आंदोलन की स्मृतियों और देश की राष्ट्रीय चेतना से जुड़ा है। इस दौरान कांग्रेस कार्यालय पर पुलिस कर्मी मुस्तैद रहे। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि वंदे मातरम् देश की स्वतंत्रता की संघर्ष गाथा से जुड़ा है। राष्ट्रीय भावना से जुड़े विषयों पर राजनीतिक मतभेद से ऊपर उठकर संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को देशवासियों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। जिलाध्यक्ष राधेश्याम ...

अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

रिपोर्ट ब्यूरो रवि मौर्य   अयोध्या। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन रविवार को अयोध्या में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की तथा संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। हनुमत वाटिका बूथ संख्या-4 पर आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व आम आदमी पार्टी अयोध्या के जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में जनहित की राजनीति को आगे बढ़ाने और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने राजनीति में ईमानदारी, पारदर्शिता, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों को प्राथमिकता देकर एक नई राजनीतिक संस्कृति स्थापित की है। उनके नेतृत्व में आम आदमी पार्टी देशभर में आम लोगों की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की और अरविंद केजरीवाल को जन्मदि...

अटल स्मृतियों में जीवंत, विचारों में अमर “पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि”

रिपोर्ट ब्यूरो रवि मौर्य  अयोध्या। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों ने जिला पंचायत कार्यालय परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र के प्रति योगदान को याद किया गया। इस दौरान विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे नेता थे, जिन्होंने अपने विचारों और कार्यशैली से अलग पहचान बनाई। उनके नेतृत्व में देश ने कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में प्रगति की। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व व्यापक था। उन्होंने लोकतांत्रिक परंपराओं और संसदीय मर्यादाओं को हमेशा महत्व दिया। उनकी स्वीकार्यता सभी वर्गों में रही। जिला पंचायत प्रशासक रोली सिंह ने कहा कि अटल जी ने सार्वजनिक जीवन में शुचिता और मर्यादा के मानदंड स्थापित किए। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि अटल जी ने भाजपा को वैचारिक और संगठनात्मक मजबूती दी। कार्यकर्ताओं के लिए उनका जीवन अनुकरणीय है। जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कहा कि अटल जी की कविताओं में राष्ट्रप्रेम और ...

हृदयघात से तड़प रहे मरीज को जिला अस्पताल में मिला जीवनदान, 50 हजार का इंजेक्शन देकर किया गया रेफर

रिपोर्ट ब्यूरो रवि मौर्य  अयोध्या। जिला चिकित्सालय अयोध्या में चिकित्सकों की तत्परता और सूझबूझ से हृदयाघात (हार्ट अटैक) से पीड़ित एक मरीज की जान बचाने में सफलता मिली। गंभीर अवस्था में मरीज को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात ईएमओ डॉ. पंकज कुमार, डॉ. प्रवज्वल तथा फार्मासिस्ट विजय प्रकाश वर्मा ने तत्काल उपचार शुरू किया। मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉ. पंकज कुमार ने अपने मोबाइल फोन के माध्यम से लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (आरएमएल) के हृदय रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों से संपर्क कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया। विशेषज्ञों की सलाह पर सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए लगभग 50 हजार रुपये मूल्य के जीवनरक्षक इंजेक्शन की निर्धारित डोज मरीज को दी गई। इंजेक्शन दिए जाने के कुछ ही समय बाद मरीज की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला और उसे तत्काल बेहतर उपचार के लिए लखनऊ स्थित उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों की इस संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए मरीज के परिजनों सहित नगर के गणमान्य लोगों ने जिला अस्पताल...

रानी अवंतीबाई लोधी के शौर्य और बलिदान को सपा ने किया नमन

अदम्य साहस व अद्भुत पराक्रम की प्रतीक थी रानी अवंतीबाई लोधी विनोद लोधी पारसनाथ यादव बोले—अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़े होने की प्रेरणा देता है वीरांगना का जीवन रिपोर्ट ब्यूरो रवि मौर्य  अयोध्या।समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन, गुलाबबाड़ी में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन निवर्तमान जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव के नेतृत्व में किया गया। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रानी अवंतीबाई लोधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा नेता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद कुमार लोधी ने कहा कि रानी अवंतीबाई लोधी ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जिस साहस और वीरता के साथ संघर्ष किया, वह देश के इतिहास में सदैव प्रेरणादायी रहेगा। उन्होंने कहा कि वीरांगना का जीवन समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने तथा अन्याय के सामने न झुकने की प्रेरणा देता है। निवर्तमान जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारि...

74वें प्रभु झूलेलाल महोत्सव की तैयारियां पूरी, गुप्तार घाट पर होगा भव्य आयोजन

रिपोर्ट ब्यूरो रवि मौर्य  अयोध्या। सिंधु सेवा समिति (रजि.) के तत्वावधान में आयोजित होने वाले 74वें प्रभु झूलेलाल चालीहा महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। महोत्सव के अंतर्गत गुप्तार घाट स्थित विसर्जन स्थल एवं सिंधी मेले के आयोजन स्थल का निरीक्षण कर संस्था पदाधिकारियों ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। संस्था अध्यक्ष अमृत राजपाल के नेतृत्व में उपाध्यक्ष राकेश तलरेजा, महामंत्री नरेंद्र क्षेत्रपाल, मंत्री पुरुषोत्तम दासवानी, सुरक्षा दस्ते के सह प्रभारी सौरभ लखमानी सहित कमल रावलानी, दीपक रामानी, विनोद हिंगोरानी, विकास आहूजा, एकांत मेघानी, संजय वलेचा, मोनू महाराज, शुभम एवं अन्य पदाधिकारियों ने गुप्तार घाट पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। संस्था अध्यक्ष अमृत राजपाल ने बताया कि 19, 20 एवं 21 अगस्त को आयोजित होने वाले प्रभु झूलेलाल महोत्सव को भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियों के साथ गुप्तार घाट पर सिंधी व्यंजनों से युक्त सिंधी मेले का आयोजन किया जाएगा। साथ ही साई नितिन राम जी के सानिध्य में भक्ति संध्या का विशेष कार्यक्रम ...

भाकियू ने ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालकर सौपा ज्ञापन

रिपोर्ट ब्यूरो रवि मौर्य  अयोध्या। संयुक्त किसान मोर्चा एवं भारतीय किसान यूनियन के आवाहन पर नगर पंचायत बीकापुर के बिलारी माफी वार्ड से तहसील मुख्यालय तक भारतीय किसान यूनियन द्वारा ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया गया और महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार बीकापुर को सौपकर समस्या समाधान की मांग की गई।      ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कर रहे भारतीय किसान यूनियन की राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने बताया कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील रद्द करने, सभी फसलों पर C2+50 के आधार पर न्यूनतम समर्थन मूल लागू करने, सभी कृषि ऋण माफ करने, किसानों के सहमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने, विद्युत निजीकरण विधेयक 2025 रद्द करने, यूरिया की कालाबाजारी रोकने, डीजल पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने आदि समस्याओं का समाधान का मांग किया गया। घनश्याम वर्मा ने कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील भारत के किसानों के हित में नहीं है यदि अमेरिकी कृषि एवं डेयरी उत्पाद भारत की बाजारों में सस्ते दामों पर उपलब्ध होंगे तो हिंदुस्तान के किसान की कमर टूट जाएगी और आत्महत्या करे...