Skip to main content

Posts

Showing posts from September, 2026

राष्ट्रीय समानता दल के राष्ट्रीय अधिवेशन में संगठन विस्तार और सामाजिक न्याय का लिया गया संकल्प

मोतीलाल शास्त्री राष्ट्रीय अध्यक्ष, अगमस्वरूप कुशवाहा मुख्य महासचिव और गोपाल सिंह कुशवाहा संसदीय बोर्ड अध्यक्ष निर्वाचित मनोज कुमार मौर्य लखनऊ । राष्ट्रीय समानता दल का राष्ट्रीय अधिवेशन रविवार को एम.के. अपार्टमेंट, ए.पी. सेन रोड, चारबाग स्थित सभागार में आयोजित किया गया। अधिवेशन में संगठन को मजबूत करने, आर्थिक प्रजातंत्र स्थापित करने तथा व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई को निर्णायक रूप से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। अधिवेशन में मोतीलाल शास्त्री को राष्ट्रीय अध्यक्ष, अगमस्वरूप कुशवाहा को राष्ट्रीय मुख्य महासचिव तथा गोपाल सिंह कुशवाहा को संसदीय बोर्ड अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया। इस दौरान “सामाजिक न्याय का भारत बनाने” का संकल्प प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया। अधिवेशन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राजनीतिक लोकतंत्र के साथ आर्थिक लोकतंत्र और सामाजिक बराबरी सुनिश्चित किए बिना वास्तविक लोकतंत्र की स्थापना संभव नहीं है। पार्टी ने सामाजिक, आर्थिक , शैक्षणिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में समान अवसर उपलब्ध कराने तथा वंचित वर्गों की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने को अपन...

सोनभद्र में डिजिटल अरेस्ट कर 2.36 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा

सेवानिवृत्त अधिकारी को हायर ज्यूडिशियरी और अधिकारियों का भय दिखाकर बनाया शिकार, मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार सोनभद्र। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर सेवानिवृत्त अधिकारी से करीब 2 करोड़ 36 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का सोनभद्र पुलिस ने खुलासा किया है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामले में गिरोह के मुख्य अभियुक्त समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक ठगी की रकम में से 75 लाख रुपये होल्ड/फ्रीज कराए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि आरोपियों ने पीड़ित को हायर ज्यूडिशियरी और शासन के अधिकारियों का भय दिखाकर डिजिटल अरेस्ट कर रखा था। इस दौरान आरोपियों ने अलग-अलग बैंक खातों में करीब 2.36 करोड़ रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद भी आरोपियों द्वारा लगातार और रकम की मांग की जा रही थी। एआई और डीपफेक का किया दुरुपयोग पुलिस के अनुसार, साइबर अपराधियों ने एआई तकनीक का दुरुपयोग कर डीपफेक इमेज और फर्जी दस्तावेज तैयार किए। इसके माध्यम से पीड़ित को ब्लैकमेल और एक्सटॉर्शन का भय दिखाकर रकम वसूली गई।बैंक मैनेजर की सूचना पर खुला मामला 22 सितंबर को सामने आया, जब भारतीय स्टेट बै...

नाका प्रभावितों को मिला मुआवजा, पांच व्यापारियों को मिलेंगी दुकानें

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता की पहल के बाद मुआवजे को लेकर प्रशासन से बनी सहमति  11 भवन स्वामियों को मिलेगा 2.26 करोड़ रुपये का मुआवजा, पाने वालों में किराएदार भी   ब्यूरो रिपोर्ट रवि मौर्य  अयोध्या। नाका क्षेत्र में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण की कार्रवाई से प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिलाने की दिशा में प्रशासनिक सहमति बन गई है। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने प्रभावितों को दिए जाने वाले मुआवजे और पुनर्वास की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 11 भवन स्वामियों को कुल दो करोड़ 26 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया है। इसमें भवन स्वामियों के साथ प्रभावित किराएदारों को भी शामिल किया गया है। कार्रवाई से प्रभावित पांच व्यापारियों को नगर निगम अथवा अयोध्या विकास प्राधिकरण की ओर से निर्मित दुकानें उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे प्रभावित व्यापारियों को दोबारा अपना कारोबार शुरू करने का अवसर मिलेगा। प्रभावितों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी दिलाया जाएगा।  14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर नाका क्षेत्र में हुई कार्रवाई के बाद प्रभावित प...

श्यामकली बालिका इंटर कॉलेज में मनायी गई मां श्यामकली की 17वीं पुण्यतिथि

विद्यालय के मेधावी छात्राओं को वितरित की गई साइकिल अंगवस्त्र व प्रशस्ति ब्यूरो रिपोर्ट रवि मौर्य  अयोध्या।मिल्कीपुर  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिक्षाविद गुरुदयाल की पुत्री, अयोध्या फैजाबाद से तीन बार सांसद व पांच बार विधायक रहे पूर्व सांसद स्वर्गीय मित्रसेन यादव की पत्नी व पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव की माता श्यामकली की 17वीं पुण्यतिथि श्यामकली बालिका इंटर कॉलेज आनंद नगर भिटारी में मनाई गई। इस दौरान पूर्व प्रमुख व विद्यालय की प्रधानाचार्य  इन्दूसेन यादव  व हैरिंगटनगंज ब्लॉक प्रमुख अंकुरसेन यादव ने विद्यालय की हाई स्कूल व इंटर में प्रथम ,द्वितीय व तृतीय  स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को साइकिल परिवार के अभिभावकों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।  पुण्यतिथि कार्यक्रम में सबसे पहले परिवार के सदस्यों पूर्व मंत्री आनंदसेन यादव ,पूर्व प्रमुख इन्दूसेन यादव व ब्लाक प्रमुख अंकुरसेन यादव सहित सभी लोगों ने गायत्री मंत्र से हवन पूजन किया तथा मां श्यामकली की आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की । इस अवसर पर पूर्व मंत्री सपा नेता आनंदसेन यादव ने कहा कि बाबूजी ...

चौदह कोसी मार्ग में हुई कार्रवाई के प्रभावितों से मिले विधायक

पुर्नवास को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी से करेंगे मुलाकात ब्यूरो रिपोर्ट रवि मौर्य  अयोध्या। चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग निर्माण की कार्रवाई से प्रभावित परिवारों से मंगलवार को विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने मुलाकात की। उन्होंने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की स्थिति की जानकारी ली और प्रभावित परिवारों से उनकी समस्याओं के बारे में बातचीत की। विधायक ने बताया कि प्रभावित परिवारों के साथ सोमवार को जिलाधिकारी से मुलाकात की गई थी। कार्रवाई मानकों के अनुरूप नहीं किए जाने के आरोपों को लेकर जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी पूरे मामले की जांच करेगी। उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विधायक ने कहा कि उन्होंने मौके पर पहुंचकर हुई कार्रवाई को देखा है। इसमें कुछ ऐसी कार्रवाई भी हुई है, जिसे टाला जा सकता था। उन्होंने कहा कि जिन प्रभावित परिवारों के पास रहने की व्यवस्था नहीं है, उनके लिए आवास की व्यवस्था कराई जाएगी। जिनकी दुकानें कार्रवाई में प्रभावित हुई हैं, उनके पुनर्वास की भी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि बुधवार को जिलाधिकारी के साथ द...

परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण के नाम पर घर-दुकान तोड़े जाने पर कांग्रेस ने जताया विरोध

ब्यूरो रिपोर्ट रवि मौर्य  अयोध्या । शहर के नाका स्थित हनुमानगढ़ी के सामने परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण के नाम पर लंबे समय से रह रहे लोगों के मकान एवं दुकानें तोड़े जाने के मामले में कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उनकी लड़ाई में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने ने कहा कि प्रभावित लोगों को पहले समुचित पुनर्वास और उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए था। इसके बाद ही किसी प्रकार की कार्रवाई की जानी चाहिए थी। नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा देर रात की गई कार्रवाई में लोगों को अपना सामान तक हटाने का पर्याप्त अवसर नहीं दिया गया, जिससे प्रभावित परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि जिले में विकास कार्यों के नाम पर प्रभावित लोगों के साथ मानवीय संवेदनशीलता बरती जानी चाहिए और जिन लोगों के मकान-दुकान प्रभावित हुए हैं, उन्हें नियमानुसार उचित मुआवजा एवं पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, डॉ. विनोद गुप...

पारसनाथ यादव का छलका दर्द, बोले- ‘पारस ही पापी क्यों?’

ब्यूरो रिपोर्ट रवि मौर्य  अयोध्या। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने संगठन में हुए हालिया बदलाव के बाद अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में अपनी पीड़ा सार्वजनिक करते हुए कहा कि उन्हें अपने कार्यकाल और पार्टी के लिए किए गए कार्यों का परिणाम भुगतना पड़ा है। उन्होंने कहा कि वह पिछले लगभग 35 वर्षों से समाजवादी पार्टी की निष्ठापूर्वक सेवा कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। पारसनाथ यादव ने अपने राजनीतिक सफर का उल्लेख करते हुए बताया कि वर्ष 1992 में उन्होंने पूर्वांचल के सबसे बड़े महाविद्यालयों में शामिल अयोध्या छात्रसंघ चुनाव में विजय प्राप्त की थी। उस उपलब्धि पर तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने उन्हें सम्मानित किया था। इसके बाद वह कई बार जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए तथा निर्विरोध सहकारी समिति के निदेशक भी चुने गए। पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनके लगभग चार वर्ष के कार्यकाल में समाजवादी पार्टी ने अयोध्या से एक चर्चित सांसद दिया। नगर निकाय चुनावों में पार्टी को उल्लेखनीय सफलता मिली और लगभग 50 प्रतिशत सभासदों तथा अध्यक्ष पदों पर पार...

नगर आयुक्त के निर्देश पर सहायक नगर आयुक्त रिपु दमन सिंह ने बेशकीमती भूमि कराई कब्जामुक्त

खरगापुर में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 2,000 वर्गफीट सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण ध्वस्त करीब एक करोड़ रुपये की बेशकीमती भूमि कराई गई कब्जामुक्त लखनऊ। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान के तहत शुक्रवार को नगर निगम लखनऊ द्वारा ग्राम खरगापुर, तहसील सदर, जिला लखनऊ में बड़ी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान करीब 2,000 वर्गफीट बेशकीमती नगर निगम की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। मुक्त कराई गई भूमि की वर्तमान अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई गई है। अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव के निर्देश पर सहायक नगर आयुक्त एवं प्रभारी अधिकारी संपत्ति रिपु दमन सिंह तथा तहसीलदार नगर निगम लखनऊ अरविन्द पाण्डेय द्वारा उपलब्ध कराई गई टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। ग्राम खरगापुर स्थित गाटा संख्या-20स राजस्व अभिलेखों में ऊसर के रूप में दर्ज है तथा नगर निगम में निहित भूमि है। नगर निगम के अनुसार, उक्त भूमि पर कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण/भूमि को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया जा रहा था। मौके पर पहुंची...

मैं अकेला थोड़े न उबलूँगा, आप भी उसी पतीले में हैं!

  मैं अकेला थोड़े न उबलूँगा, आप भी उसी पतीले में हैं! 15 अक्टूबर से 2000 रुपये से ऊपर के UPI पेमेंट पर 0.4% फीस। 75 हजार पर 300 रुपये तक। सरकार कह रही है - ये MDR है, व्यापारी देगा, ग्राहक से नहीं लिया जाएगा। ही ही ही... खी खी खी... मतलब व्यापारी आपका डिजिटल पैसा लेगा और सरचार्ज अपने पिताजी के खेत से लाकर भरेगा? वाह! नमस्कार, मैं संजय शर्मा  आप टेंशन मत लीजिए। कहानी सुनिए। बारिश का मौसम है। एक मेंढक पकड़िए, पानी के पतीले में डालिए। मेंढक मस्त तैरेगा। सोचेगा - स्वर्ग मिल गया! डिजिटल इंडिया मिल गया! फिर आप पतीले को धीमी आंच पर चढ़ा दीजिए। कुछ साल पहले यही हुआ था। कहा गया - कैश को फेंको, UPI अपनाओ। देश बदलेगा। हमने फेंक भी दिया। दूध वाला डिजिटल, सब्जी वाला डिजिटल, चाय वाला डिजिटल, प्रेस वाला डिजिटल, और हम... हम तो महा-डिजिटल। जेब में छुट्टा नहीं, मन में फुर्सत। पानी एकदम ठंडा था, हम खुश थे। अब आंच चालू हुई है। सरकार कहती है - ग्राहक से नहीं लेंगे। सिर्फ व्यापारी से लेंगे। 5000 पर 20 रुपये। आप कहेंगे - 20 रुपये ही तो हैं। यही तो पहला उबाल है मेरे भाई! व्यापारी कौन सा RBI का दामाद ...

मुंडेरा बाबू, पचारुखिया और सिरवनिया में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को किया गया जागरूक वशिष्ठ मौर्य तरकुलवा, देवरिया। जिलाधिकारी महोदय के जनहित एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े उच्च विचारों के तहत 09 सितंबर 2026 को विकास खंड तरकुलवा क्षेत्र के मुंडेरा बाबू, पचारुखिया एवं सिरवनिया में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी देते हुए उनका अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया। स्वास्थ्य शिविर के दौरान ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड योजना, आभा आईडी, नियमित टीकाकरण तथा HPV वैक्सीनेशन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि पात्र परिवार सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ लेकर बेहतर एवं सुलभ चिकित्सा सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही लोगों को अपने स्वास्थ्य संबंधी अभिलेखों को सुरक्षित रखने तथा आवश्यकतानुसार स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। 🤰 गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव के लिए किया जागरूक शिविर में विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व के प...

बंद स्कूलों में सपा ने मनाया शिक्षक दिवस, सरकार से पूछा—जब विद्यालय ही बंद हैं तो कैसे संवरेगा बच्चों का भविष्य?

शिक्षा व्यवस्था की बदहाली के खिलाफ सपा का अनोखा अभियान, जिले के कई बंद पड़े प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पहुंचकर नेताओं ने उठाई आवाज ब्यूरो रिपोर्ट रवि मौर्य  अयोध्या। शिक्षक दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी ने शिक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए अनूठे अंदाज में जिले के बंद पड़े प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक दिवस मनाया। तारुन, मिल्कीपुर, मया, सोहावल, मसौधा, अमानीगंज और पूरा बाजार सहित विभिन्न विकासखंडों में पार्टी पदाधिकारी बंद विद्यालयों में पहुंचे और शिक्षकों के योगदान को नमन करते हुए शिक्षा व्यवस्था की बदहाली पर सरकार को घेरा। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि “विद्यालय महज ईंट-पत्थर की इमारत नहीं, बल्कि गांव और समाज के भविष्य को गढ़ने का केंद्र हैं। जिस विद्यालय में बच्चों की किलकारियां गूंजनी चाहिएं, यदि वहां ताले लटक रहे हैं तो यह बेहद गंभीर चिंता का विषय है। शिक्षक दिवस पर बंद विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर सपा ने सरकार और जिम्मेदार अधिकारियों को शिक्षा की वास्तविक तस्वीर दिखाने का काम किया है।” उ...

रामलगन मौर्य हत्याकांड: न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे विभिन्न समाजों के लोग

श्रद्धांजलि सभा के बाद निकाला गया शांति मार्च, एक करोड़ रुपये मुआवजा, सरकारी नौकरी और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग; कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी ब्यूरो रिपोर्ट रवि मौर्य  अयोध्या। जनपद के थाना पूराकलंदर क्षेत्र के कंदैला गांव में 25 अगस्त को हुए चर्चित रामलगन मौर्य हत्याकांड को लेकर जनाक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं समुदाय आधारित संगठनों के प्रतिनिधियों ने सिविल लाइन स्थित प्रेस क्लब में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर मृतक रामलगन मौर्य को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सैकड़ों लोगों ने प्रेस क्लब से गांधी पार्क तक शांति मार्च निकालकर जिला प्रशासन के माध्यम से शासन को ज्ञापन सौंपा। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि दिनदहाड़े बमबाजी और अंधाधुंध फायरिंग जैसी गंभीर घटना के बावजूद अब तक सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना से पहले क्षेत्र में तनाव और धमकियों की जानकारी होने के बावजूद पर्याप्त पुलिस कार्रवाई नहीं की गई। वक्ताओं ने कहा कि यदि समय रहते प्रभावी कदम उठाए गए होते तो इस घटना को ...

सांसद धर्मेंद्र यादव के स्वागत में उमड़ा सपा कार्यकर्ताओं का हुजूम, जगह-जगह हुआ भव्य अभिनंदन

ब्यूरो रिपोर्ट रवि मौर्य  अयोध्या।समाजवादी पार्टी की ओर से गुरुवार को लोहिया भवन, गुलाबबाड़ी में आयोजित “श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव जी सम्मान समारोह” में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पहुंचे आजमगढ़ के सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पुत्र धर्मेंद्र यादव का अयोध्या की सीमा में प्रवेश से लेकर फैजाबाद शहर तक समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। सांसद के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। आजमगढ़ से पूर्वांचल होते हुए सुल्तानपुर के रास्ते अयोध्या पहुंचे सांसद धर्मेंद्र यादव का सबसे पहला स्वागत गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के सुल्तानपुर-अयोध्या बॉर्डर स्थित खड़क सिंह ढाबा पर हुआ। यहां निवर्तमान जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव, जिला उपाध्यक्ष राजेश पटेल, विधानसभा अध्यक्ष सियाराम निषाद, वरिष्ठ नेता राम सागर वर्मा, धर्मवीर वर्मा, सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शिव कुमार यादव, जिला सचिव राकेश चौरसिया, सीताराम यादव, रविंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, ब्लॉक अध्यक्ष गया प्रसाद यादव, जिला पंचायत सदस्य नागेंद्र यादव, वरिष्ठ नेता निजामुद्दीन...

मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए पांच शिक्षक

शिक्षकों को सांसद धर्मेंद्र यादव ने किया सम्मानित   ब्यूरो रिपोर्ट रवि मौर्य  अयोध्या । मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान एवं शैक्षिक उन्नयन गोष्टी मे मुख्य अतिथि सांसद धर्मेंद्र यादव का पूरे महानगर क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद धर्मेंद्र यादव व संस्थापक पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने समाजवादी शिक्षक सभा द्वारा चुने गए पांच शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र व शाल ओढ़ाकर किया सम्मानित । गुरुवार को समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय गुलाबबाड़ी  में  मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान समारोह एवं शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन हुआ, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के सांसद माननीय धर्मेंद्र यादव व विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष शिक्षक सभा डा एस पी सिंह पटेल प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी शिक्षक सभा डॉ जितेंद्र प्रसाद मिश्रा थे कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष दान बहादुर सिंह व संचालन शिक्षक सभा के जिला महासचिव डा घनश्याम यादव ने किया प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद  धर्मेंद्र यादव का पूरे महानगर ...

राम लगन मौर्य हत्याकांड पर कंधैला पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य

एक सप्ताह में कार्रवाई न होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी प्रमुख संवाददाता अयोध्या। जनपद के थाना पूराकलंदर क्षेत्र स्थित ग्राम कंधैला में हुए चर्चित राम लगन मौर्य हत्याकांड को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य पीड़ित परिवार से मुलाकात करने कंधैला गांव पहुंचे। उनके आगमन की सूचना मिलते ही गांव में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिवंगत राम लगन मौर्य को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों से मुलाकात की तथा घटना की जानकारी ली। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहयोग और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने अयोध्या के पुलिस अधिकारियों  से वार्ता कर मामले में अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी प्राप्त की तथा शेष आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने प्रदेश सरकार औ...

रैली में जेबकतरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, नकदी व मोबाइल बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट रवि मौर्य  अयोध्या। रौनाही टोल प्लाजा पर आयोजित एक रैली के दौरान लोगों की जेब से रुपये और मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को रौनाही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 47,300 रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन, एक आधार कार्ड तथा घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। मामले में चार अन्य वांछित आरोपियों की तलाश जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रौनाही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अजय निषाद, बाबू अफताब और छोटू गौड़ को लोहिया पुल के पास लखनऊ रोड से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 31 अगस्त 2026 को रौनाही टोल प्लाजा पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के स्वागत में आयोजित रैली के दौरान गिरोह के सदस्य भीड़ का फायदा उठाकर लोगों की जेब से नकदी और मोबाइल फोन चोरी कर रहे थे। घटना के संबंध में थाना रौनाही में दो मुकदमे दर्ज किए गए थे। पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की मदद से आरोपियों की पहच...

जलभराव देख महापौर ने जताई नाराजगी

जलवानपुरा में जलभराव देख महापौर ने जताई नाराजगी, सफाई व जल निकासी दुरुस्त करने के निर्देश नगर की सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत हनुमानकुंड वार्ड में हुआ निरीक्षण ब्यूरो रिपोर्ट रवि मौर्य अयोध्या। 'नगर की सरकार आपके द्वार, अभियान के तहत बुधवार को हनुमानकुंड वार्ड में नगर निगम की टीम ने विभिन्न क्षेत्र का निरीक्षण किया। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी के मार्गदर्शन में हुए निरीक्षण में नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।  सुबह करीब 7.30 बजे बिरला मंदिर के पीछे स्थित गली से निरीक्षण की शुरुआत हुई। महापौर ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव सुने तथा मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। महापौर ने क्षेत्र में सीवर व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सीवर लाइन बदलने और उसका विस्तार करने के साथ नालियों को सीवर से जोड़ने के निर्देश दिए। माहेश्वरी कंफर्ट्स के पास सीवर लीकेज देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। स्थानीय लोगों ने जल निकासी की समस्या से अवगत कराया। इस पर महापौर ने स्थल के अनुरूप नाली का निर्माण कराने तथा आगे के हिस्से में सीवर ला...

जिलाधिकारी ने मोबाइल लाइब्रेरी वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

8 सितंबर को होगा जिले में ‘रीड-ए-थॉन’ का आयोजन ब्यूरो रिपोर्ट रवि मौर्य  अयोध्या। समग्र शिक्षा एवं रूम टू रीड संस्था के द्वारा बच्चों में पढ़ने की रुचि एवं पठन संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘मेरे शब्द, मेरी कहानी' थीम पर रीडिंग कैंपेन का आयोजन 15 अगस्त से 8 सितंबर 2026 तक किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य पढ़ने को केवल शब्दों के उच्चारण एवं प्रवाह तक सीमित न रखते हुए बच्चों को पढ़ी गई सामग्री को समझने, उस पर विचार करने, प्रश्न पूछने तथा अपने विचार और अनुभव व्यक्त करने के अवसर प्रदान करना है। अभियान के तहत 2 सितंबर 2026 को मोबाइल लाइब्रेरी वैन का शुभारंभ जिलाधिकारी  शशांक त्रिपाठी एवं  उप जिलाधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लाल चन्द्र द्वारा किया गया। इसके पश्चात ब्लॉक स्तर के विद्यालयों एवं समुदाय में बच्चों को पुस्तकों से जोड़ने और नियमित पठन की आदत विकसित करने के लिए विभिन्न पठन गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को कहानी पढ़ने, उस पर चर्चा करने, प्रश्न पूछने तथा अपनी प्रतिक्रिया और विचार व्यक्त करने के अवसर दिए जाएंगे। 8 सितंब...

बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर सपा का जोर, 2027 की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता

ब्यूरो रिपोर्ट रवि मौर्य  अयोध्या। समाजवादी पार्टी महानगर इकाई के अंगूरीबाग सेक्टर प्रभारी इमरान खान के संयोजन में बूथ प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने की, जबकि संचालन महासचिव हामिद जाफर मीसम ने किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे ‘पवन’ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे ‘पवन’ ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की कुंजी है। उन्होंने बूथ प्रभारियों से जनता के बीच पार्टी की नीतियों और विचारधारा को प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा प्रत्येक समर्थक मतदाता से सतत संवाद बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों को मजबूत करें और समर्थक मतदाताओं का मतदान सुनिश्चित कराने की दिशा में अभी से सक्रिय हो जाएं। महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि सभी बूथ प्रभारी एवं सह-प्रभारी पूरी निष्ठा, समर्पण और एकजुटता के साथ कार्य करें, जिससे वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार ब...

पुरुषोत्तम नगर वार्ड में अघोषित बिजली कटौती से जनता परेशान, बरसात में बढ़ी मुश्किलें

ब्यूरो रिपोर्ट रवि मौर्य  अयोध्या। नगर निगम के पुरुषोत्तम नगर वार्ड में बार-बार हो रही बिजली कटौती को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि बिजली कटौती का कोई निश्चित समय निर्धारित नजर नहीं आता। दिन हो या रात, कई बार लगातार दो से चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों के मुताबिक, बरसात के मौसम में बिजली कटौती की समस्या और अधिक चिंता का कारण बन रही है। वार्ड की कई गलियों में बारिश के बाद कीचड़ होने के कारण आवागमन मुश्किल हो जाता है। वहीं, रात के समय अंधेरा होने से विषैले जीव-जंतुओं का डर भी बना रहता है। बिजली लंबे समय तक गुल रहने पर पूरे वार्ड को कठिनाई का सामना करना पड़ता है क्षेत्रवासियों का यह भी कहना है कि बिजली कटौती के संबंध में जानकारी लेने के लिए जब द्वारकापुरी पावर हाउस पर फोन किया जाता है तो उन्हें बिजली आने के संभावित समय की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाती। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यदि किसी कारणवश बिजली आपूर्ति बाधित की जा रही है तो इसकी जानकारी उपभोक्ताओं को समय रहते द...

अयोध्या एयरपोर्ट पर फॉरेस्ट एसेंशियल्स के नए रिटेल आउटलेट का शुभारंभ

ब्यूरो रिपोर्ट रवि मौर्य  अयोध्या। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्या पर यात्रियों को खरीदारी का नया अनुभव प्रदान करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए सुरक्षा जांचोपरांत क्षेत्र (SHA) में फॉरेस्ट एसेंशियल्स के कॉस्मेटिक्स, मेकअप एवं सौंदर्य उत्पादों के नए रिटेल आउटलेट का शुभारंभ किया गया। नए आउटलेट का उद्घाटन विमानपत्तन निदेशक धीरेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने फॉरेस्ट एसेंशियल्स टीम को अयोध्या एयरपोर्ट पर उनके नए व्यावसायिक सफर के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रतिष्ठित ब्रांडों के आगमन से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध होंगे। उद्घाटन समारोह में विद्युत प्रभारी आर.बी.एस. कुशवाहा, एटीसी प्रभारी अवधेश कुमार सिंह, टर्मिनल प्रभारी जयंतो नियोगी, वाणिज्यिक प्रभारी हर्षित जोशी, मुख्य सुरक्षा अधिकारी दिव्यांश पांडेय सहित सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। इसके अलावा उप कमांडेंट रविंद्र सिंह एवं सहायक कमांडेंट प्रकाश पाठक ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, नए रिटेल आउटलेट के खुलने से यात्रियो...

राजनीति बदलती रही, सत्ता बदलती रही… लेकिन क्या हम सचमुच बदल पाए?

साकेत संत मौर्य धर्म, जाति, आरक्षण और राजनीतिक नफरत के शोर में कहीं आम आदमी के असली सवाल तो नहीं खो गए? जब से होश संभाला है, तब से भारत की राजनीति को करीब से बदलते हुए देखा है। इंदिरा गांधी जी को प्रधानमंत्री के रूप में देखा, यह मेरी याददाश्त में है !उनके समय की राजनीतिक चर्चाएं सुनीं, फिर एक के बाद एक सरकारें आती-जाती देखीं। राजनीतिक दल बदले, नेता बदले, चुनावी मुद्दे बदले और सत्ता के समीकरण भी बदलते रहे।बाबरी मस्जिद/विवादित ढांचे के विध्वंस का दौर भी देखा। उस समय देश में धार्मिक कटुता किस तरह बढ़ी, यह भी देखा।मंडल आयोग की रिपोर्ट लागू होने के बाद आरक्षण को लेकर देश में जिस तरह का आंदोलनऔरसामाजिक तनाव पैदा हुआ, वह भी देखा। लेकिन आज पीछे मुड़कर देखता हूं तो लगता है कि उस समय की कटुता और आज की कटुता में एक बड़ा अंतर है।आज राजनीतिक विरोध धीरे-धीरे सामाजिक दुश्मनी में बदलता दिखाई दे रहा है।और यह किसी एक राजनीतिक दल की समस्या नहीं है। मैं यह बात किसी राजनीतिक दल के पक्ष या विपक्ष में नहीं लिख रहा हूं।आज तक मैंने किसी भी राजनीतिक दल की सदस्यता नहीं ली है।मेरी निष्ठा किसी पार्टी से नहीं, बल्क...

मुस्लिम यूथ ब्रदर्स की वार्षिक बैठक संपन्न

मौलाना अरशद अध्यक्ष और मुहम्मद वसी महासचिव मनोनीत अब्दुल क़दीर एडवोकेट बने विधिक सलाहकार जाहिद अली लखनऊ। समाजसेवा के लिए समर्पित सामाजिक संस्था मुस्लिम यूथ ब्रदर्स उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की वार्षिक बैठक अली मियां कॉलोनी फरीदीपुर दुबग्गा स्थित संस्था के मुख्य  कार्यालय में आयोजित हुई।    बैठक का संचालन करते हुए सैय्यद मुहम्मद वसी ने संस्था के कार्यों की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। साथ ही संस्था द्वारा किये जाने वाले आगामी सामाजिक कार्यक्रमों की रुपरेखा तैयार करने पर जोर दिया। इस अवसर पर आपसी सहमति से अब्दुल वहीद फ़ारुक़ी के संरक्षण में मौलाना अरशद नदवी को संस्था का अध्यक्ष चुना गया और सैयद अब्दुल क़दीर एडवोकेट को विधिक सलाहकार  मनोनीत किया गया। इसके अलावा,हाफ़िज़ सैयद मुहम्मद वसी महासचिव, क़ारी मुहम्मद यूनुस कोषाध्यक्ष और मौलाना मुहम्मद कफ़ील सिद्दीक़ी को पुनः उपाध्यक्ष बनाया गया।कार्यकारिणी सदस्यों में मुहम्मद मुमताज़ आलम,क़ारी मुहम्मद अहमद नदवी, हाफ़िज़ सरताज हाशमी, मुहम्मद फ़ैज़ान,रहमत अली राजू पहलवान,हाफ़िज़ अमीर अहमद, मुहम्मद आदिल,क़ारी इब्राहीम काकोरी,आमिर पठान...

मंडल से बूथ समितियों का होगा सत्यापन, निष्क्रिय पदाधिकारियों की बनेगी सूची

महानगर के चार मंडल समिति व 85 शक्ति केंद्रों पर होगा बूथ समितियों का भौतिक सत्यापन ब्यूरो रिपोर्ट रवि मौर्य  अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी महानगर क्षेत्र में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के लिए मंडल से लेकर बूथ समितियों तक का भौतिक सत्यापन करेगी। सत्यापन के दौरान निष्क्रिय पदाधिकारियों को चिह्नित कर उनकी सूची तैयार की जाएगी। यह सूची प्रदेश नेतृत्व को भेजी जाएगी।  क्षेत्रीय महामंत्री व महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि संगठनात्मक सत्यापन की प्रक्रिया के तहत दो सितंबर को महानगर क्षेत्र के सभी मंडलों की बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें मंडल समितियों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। देवकाली मंडल की बैठक पार्टी कार्यालय सिविल लाइन, करियप्पा मंडल की बैठक सर्किट हाउस, पूरा मंडल की बैठक अवध पैलेस तथा अयोध्या मंडल की बैठक परमहंस महाविद्यालय में होगी। उन्होंने बताया कि इसके बाद तीन और चार सितंबर को महानगर क्षेत्र के सभी 85 शक्ति केंद्रों पर बैठकें आयोजित कर 11 सदस्यीय बूथ समितियों का सत्यापन किया जाएगा। शक्ति केंद्रों पर बैठकों के आयोजन के लिए पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और ...

मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान समारोह की तैयारियां तेज, धर्मेंद्र यादव के स्वागत को सपा ने कसी कमर

ब्यूरो रिपोर्ट रवि मौर्य  अयोध्या। समाजवादी पार्टी के महानगर कार्यालय लोहिया भवन पर तीन सितंबर को होने वाले श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। समारोह के मुख्य अतिथि सांसद धर्मेंद्र यादव के आगमन को लेकर पार्टी पदाधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। सपा प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि वर्ष 2012 से शिक्षक सभा की ओर से प्रतिवर्ष पांच चयनित शिक्षकों को श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया जाता है। इस सम्मान समारोह के संस्थापक पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय 'पवन' हैं। उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र यादव के अयोध्या आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों, नेताओं, फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों और महानगर के कार्यकर्ताओं की ओर से जोरदार स्वागत किया जाएगा। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए हुई बैठक में महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम, उपाध्यक्ष चौधरी श्रीचंद यादव, प्रवक्ता राकेश यादव, जिलाध्यक्ष दान बहादुर सिंह, चौधरी बलराम यादव, जगन्नाथ यादव, वीरेंद्र गौतम समेत अन्य पदाधिकारी...

बूथ स्तर सपा ने गिनाई भाजपा सरकार की नाकामिया

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शुरू हुआ जन सम्पर्क अभियान  प्रमुख संवाददाता सोनभद्र l सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश अनुसार भाजपा की नाकामियों और महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार को गिराने के लिए बूथ स्तर के प्रत्येक कार्यकर्ता को तैयार रहना होगा l  इसी क्रम में बूथ संख्या 14, से जन सम्पर्क अभियान की शुरुआत करते हुए, भाजपा सरकार की नाकामियों को बताते हुए सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि जब से भाजपा सरकार आयी है, मंहगाई बेरोज़गारी शिक्षा स्वास्थ्य बिजली महंगा कर दिया, जबकि जनता जनार्दन से अच्छे दिन का वादा भाजपा ने किया था, लेकिन सरकार बनते ही, पूंजीपतियों के गोद में जा बैठी भाजपा सरकार, आज खाद्य पदार्थ, दवा महंगा है,प्रमोद यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में माता बहनों को समाजवादी पेंशन योजना चल रही थी, उसको भी भाजपा ने बंद कर दिया है, समाजवादी सरकार बनने पर 40, हजार रूपये प्रति वर्ष सालाना माता बहनों को दिया जाएगा,300, यूनिट बिजली दिया जाएगा, इंटर पास छात्रों को लैपटॉप दिया जाएगा जिससे बच्चे और पढ़ाई कर सके, गोपाल गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार पीडीए व...