Skip to main content

Posts

Showing posts from October, 2026

उर्दू अकादमी की नाट्य कार्यशाला में ‘जिस लाहौर नई देख्या, ओ जम्याइ नई’ के अंतिम अभ्यास सत्र तेज

16 अक्टूबर को संत गाडगे प्रेक्षागृह में होगा नाटक का मंचन 17 से 60 वर्ष तक के 30 नए कलाकार दिखाएंगे अभिनय का हुनर मनोज कुमार मौर्य  लखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी, लखनऊ के ‘उर्दू मास कम्युनिकेशन एंड मीडिया सेंटर’ द्वारा संचालित त्रैमासिक उर्दू ड्रामा कार्यशाला के पांचवें बैच का अंतिम चरण चल रहा है। आगामी 16 अक्टूबर 2026 को संगीत नाटक अकादमी के प्रतिष्ठित संत गाडगे प्रेक्षागृह में मंचित होने वाले चर्चित नाटक ‘जिस लाहौर नई देख्या, ओ जम्याइ नई’ की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। अकादमी परिसर में कलाकारों के रिहर्सल का दौर जारी है और मंचन को लेकर पूरी टीम जुटी हुई है। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी), दिल्ली से स्नातक एवं सुप्रसिद्ध रंग- निर्देशक राजेंद्र सिंह के निर्देशन में कलाकार नाटक के प्रत्येक किरदार को मंच की तकनीकी कसौटियों पर परख रहे हैं। निर्देशक के मार्गदर्शन में संवाद-अदायगी, शारीरिक भाषा, मानसिक एकाग्रता, मंचीय अनुशासन और उर्दू उच्चारण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि प्रस्तुति को प्रभावशाली और जीवंत बनाया जा सके। कार्यशाला की मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉ. सीमा मोदी ने तैयारियों...

लखनऊ में आज होगा ‘जय श्री वल्लभ राष्ट्र कथा’ का आयोजन

पटेल भवन, गीतापल्ली में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगी राष्ट्र कथा मनोज कुमार मौर्य   लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गीतापल्ली स्थित पटेल भवन में आज से ‘जय श्री वल्लभ राष्ट्र कथा’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित है। आयोजन का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण की भावना, महापुरुषों के विचारों और राष्ट्र के प्रति समर्पण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। आयोजन के अनुसार, राष्ट्र कथा का आयोजन पटेल भवन, गीतापल्ली, निकट ईको गार्डन, लखनऊ में होगा। कार्यक्रम में राष्ट्र कथा के माध्यम से सरदार वल्लभभाई पटेल के विचारों, उनके योगदान और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को स्मरण किया जाएगा। इस अवसर पर श्यामराम वर्मा को अध्यक्ष, अनिल कुमार वर्मा को उपाध्यक्ष, रोहित गंगवार एवं अनिल वर्मा को उपाध्यक्ष, ओम प्रकाश वर्मा को महामंत्री तथा के.के. वर्मा को कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों के रूप में दर्शाया गया है। आयोजकों के अनुसार, राष्ट्र कथा के जरिए देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं एवं राष्ट्रप्रेम...

जर्जर भवन ध्वस्त होने के बाद निर्माण शुरू न होने पर RSD और भाकपा ने जताई नाराजगी, शीघ्र हुई निर्माण की मांग

दो साल बाद भी नहीं बना विद्यालय भवन, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित मनोज कुमार मौर्य  बरहज, देवरिया। परिषदीय प्राथमिक विद्यालय पुराना बरहज का जर्जर भवन ध्वस्त किए जाने के करीब दो वर्ष बाद भी नए भवन का निर्माण शुरू नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। राष्ट्रीय समानता दल एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण कर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को खंड शिक्षा अधिकारी बरहज के माध्यम से ज्ञापन सौंपा और निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि नगर पालिका परिषद गौरा बरहज के प्रस्ताव पर जर्जर भवन ध्वस्त किया गया था। भवन निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत होने की जानकारी के बावजूद अब तक निर्माण शुरू नहीं हुआ है। राष्ट्रीय समानता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजयदीप कुशवाहा ने कहा कि “दो वर्ष से बच्चों को विद्यालय भवन नहीं मिलना गंभीर चिंता का विषय है । स्वीकृत धनराशि के आधार पर तत्काल निर्माण शुरू कराया जाए।” खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश सचिव विनोद सिंह ने कहा कि “गरीब और श्रमिक परिवारों के बच्चों को सुरक्षित विद्यालय उपलब्ध कराना सरकार की ...

लगातार तीसरी बार पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य बने फूल बदन कुशवाहा, समाज में खुशी की लहर

वशिष्ठ मौर्या   कुशीनगर । उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग में फूल बदन कुशवाहा को लगातार तीसरी बार सदस्य की जिम्मेदारी मिलने पर समर्थकों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। इस अवसर पर फूल बदन कुशवाहा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ समाज के प्रति बड़ी जवाबदेही भी है। फूल बदन कुशवाहा ने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य के रूप में लगातार तीसरी बार दायित्व प्रदान किया जाना उनके लिए अत्यंत गौरव और सौभाग्य का विषय है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तथा पार्टी के सभी वरिष्ठजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। श्री कुशवाहा ने कहा कि यह सम्मान केवल किसी पद की प्राप्ति नहीं है, बल्कि पिछड़े वर्गों के अधिकार, सम्मान और कल्याण के लिए और अधिक समर्पण एवं निष्ठा के साथ कार्य करने का अवसर है। उन्होंने विश्वास जताया कि आयोग के माध्यम से समाज के वंचित, पिछड़े और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने...

बसंतपुर-धूसी में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का भव्य स्वागत

बसंतपुर-धूसी की सीमा पर सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का भव्य स्वागत वशिष्ठ मौर्य देवरिया। रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र के 339 बसंतपुर-धूसी की पावन सीमा पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग मौके पर मौजूद रहे। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने श्याम लाल पाल को माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर PDA यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज की भागीदारी, सामाजिक सम्मान और संगठन को मजबूत करने से जुड़े विषयों पर चर्चा का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने पार्टी संगठन के साथ मजबूती से जुड़कर जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को उठाने की बात कही। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से क्षेत्र के समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है। उन्होंने पार्टी संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने तथा अधिक से अधिक लोगों को सामाजिक एवं राजनीतिक रूप से जोड़ने पर जोर दिया। बसंतपुर-धूसी की सीमा पर आयोजित स्व...

प्रतिरोध की शक्ति

मंजुल भारद्वाज प्रतिरोध की शक्ति कुर्सी से नहीं 'आत्मबल' से आती है! प्रतिरोध की शक्ति अहंकार से नहीं  ‘समानुभूति’ से आती है ! प्रतिरोध की शक्ति झूठ के आडम्बर से नहीं   ‘सत्य’ की निर्मलता से आती है! प्रतिरोध की शक्ति अन्याय के गह्वर से नहीं  ‘न्याय’ चेतना से आती है !

यूपी में कांग्रेस का वनवास खत्म, अब आयेगा गांधी के सपनों का रामराज्य -फरहत कासिम

जाहिद अली लखनऊ । उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का वनवास खत्म होने वाला है और महात्मा गांधी जिस सर्वोदय के सपने को असली रामराज्य मानते थे वह सपना आने वाले विधानसभा चुनावों के बाद धरातल पर उतरता हुआ नजर आयेगा।माल ऐवेन्यू स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए राजधानी के सक्रिय समाजसेवी फरहत कासिम ने कहा कि संजय निषाद और ओमप्रकाश राजभर जैसे नेताओं के पास जातीय गुणाभाग की रोटी खाने के अलावा कभी कोई काम नहीं रहा है।ये जिन विभागों के मंत्री हैं उन विभागों की प्रगति के बजाय इनकी चर्चा राजनीतिक चुटकुलों के रूप में होती है। फरहत के अनुसार कांग्रेस पार्टी ने आराधना मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष और इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष की कमान सौंप कर जो बदलाव किया है उससे तमाम कांग्रेस विरोधी ताकतों की नींद उड़ गयी है जो जातीय और धार्मिक वैमनस्य की जहरीली आग पर अपनी राजनीतिक रोटियां विगत तीन चार दशकों से सेंक रहे थे। उन्होने कहा कि कांग्रेस ने ही भारत के संविधान में परिवर्तन करके समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष शब्दों को महत्वपूर्ण स्थान दिया है और इस नाते समाजवादी पार्टी के साथ उसका गठबंधन बिल्कुल स...

दलित बस्तियों की बदहाल सड़कों के लिए उठी आवाज, पुनर्निर्माण व लेपन की हुई मांग

जर्जर सड़कों के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर राष्ट्रीय समानता दल ने सौंपा ज्ञापन राष्ट्रीय समानता दल ने दी आंदोलन की चेतावनी , सौंपा ज्ञापन वशिष्ठ मौर्य बरहज, देवरिया। राष्ट्रीय समानता दल के “आजादी के 80 वर्षों बाद भी दलित बस्तियाँ बदहाल क्यों?” अभियान के तहत सोमवार को ग्राम हरनौठा में “सविनय निवेदन बैठक एवं ज्ञापन कार्यक्रम” आयोजित किया गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजयदीप कुशवाहा के नेतृत्व में राजनीतिक -सामाजिक प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग, देवरिया के अधिशासी अभियंता के नाम का ज्ञापन नायब तहसीलदार सौंपकर बरहज क्षेत्र की जर्जर सड़कों के पुनर्निर्माण एवं लेपन की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि ग्राम हरनौठा की दलित बस्ती में पीडब्ल्यूडी सड़क का करीब 50 मीटर हिस्सा टूटकर नाले के रूप में तब्दील हो गया है। सड़क को ऊंचा कराकर तत्काल पुनर्निर्माण कराने की मांग की गई। इसके अलावा बरहज-सोनूघाट मार्ग से महुई कुंवर उर्फ महुई बरसात जाने वाले जर्जर पिच मार्ग तथा बड़का गांव चौराहा से बड़का गांव जाने वाले मार्ग के तत्काल लेपन एवं नवीनीकरण की मांग भी उठाई गई।संजयदीप कु...

समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में अंकित मौर्य बने प्रदेश सचिव

समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने व संगठन को मजबूत करने का रहेगा हमेशा प्रयास - अंकित मौर्य राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति और श्याम लाल पाल की संस्तुति पर मिला दायित्व अंकित मौर्य के प्रदेश सचिव बनाये जाने पर संगठन को मजबूत करने की जताई गई उम्मीद प्रमुख संवाददाता लखनऊ l समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत करने और पिछड़े वर्ग की भागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में अंकित मौर्य को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुमति तथा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की संस्तुति पर अंकित मौर्य को समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नामित किया गया है। मनोनयन पत्र के अनुसार, अंकित मौर्य पुत्र श्री कृष्णपाल मौर्य, निवासी ग्राम एवं पोस्ट नीवा, सरोजनीनगर, लखनऊ को यह जिम्मेदारी प्रदान की गई है। पार्टी नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि वह समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ संगठन को और अधिक मजबूत एवं गतिशील बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। अंकित मौर्य को प्रदेश सचिव ब...

कर्मचरियो की टीम भावना और आपसी विश्वास से हुआ बेहतर प्रदर्शन - संतोष कुमार पाहुजा

प्रॉपमैट्रिक्स कंसल्टेंट्स का पांच वर्ष पूर्ण धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव  मनोज कुमार मौर्य लखनऊ l प्रॉपमैट्रिक्स कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड  का वार्षिकोत्सव लखनऊ में कंपनी के पांच वर्ष पूरे होने पर मनाया गया। कार्यक्रम में कंपनी के निदेशक संतोष कुमार पाहुजा ने पूरी टीम का उत्साहवर्धन करते हुए कंपनी में योगदान देने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया l श्री पाहुजा ने टीम के सदस्यों को संबोधित करते हुए उनके समर्पण, मेहनत और सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि कंपनी की पांच वर्षों की यात्रा टीम के सामूहिक प्रयास, आपसी सहयोग और निरंतर बेहतर प्रदर्शन का परिणाम है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को इसी उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कंपनी की पांच वर्षों की उपलब्धियों को याद करने के साथ-साथ भविष्य के लक्ष्यों और नई संभावनाओं की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर भी प्रदान किया। कार्यक्रम के माध्यम से टीम भावना, आपसी विश्वास और संगठन की प्रगति के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करने का संदेश दिया गया। निदेशक ने कंपनी के पांच वर्षों की यात्रा के पड़ाव पर सभी कर्मच...

महापुरुषों की जयंती पर कांग्रेस पार्टी ने विविध कार्यक्रम कर उनको याद किया

ब्यूरो रिपोर्ट रवि मौर्य   अयोध्या । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री तथा पूर्व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा पूर्व सांसद मसूरिया दीन पासी की जयंती पर कांग्रेस पार्टी ने विविध कार्यक्रम कर उनको याद किया। कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नारायण सिंह तथा संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा ने किया. जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा दक्षिण अफ्रीका में कानून की पढ़ाई पढ़ने के बाद भारत लौटे बापू ने इस देश के स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन को एक नई दिशा दी। उन्होंने चंपारण सत्याग्रह ,दांडी यात्रा, करो या मरो तथा अंग्रेजों भारत छोड़ो जैसे आंदोलन आंदोलन का नेतृत्व इस देश को पराधीनता के चंगुल से मुक्त कराया। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा गांधी जयंती हमें बापू के आदर्शों की याद दिलाती है। गांधी के विचारों से सिर्फ हमारे देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोग प्रभावित रहते हैं और उनके आदर्शों का पालन करते हैं। इसी वजह से आज का दिन पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है। एआई...

मतदाता सूची पर सपा का संग्राम, ‘लोकतंत्र बचाओ’ अभियान का ऐलान

सात दिवसीय चलेगा अभियान, विधानसभा स्तर पर बैठक के बाद जिला मुख्यालय पर निकलेगा जन-आक्रोश मार्च ब्यूरो रिपोर्ट रवि मौर्य  अयोध्या मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर समाजवादी पार्टी ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सात दिवसीय ‘लोकतंत्र बचाओ अभियान’ चलाने का ऐलान किया है। पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव और महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर सत्ताधारी दल के प्रभाव में काम करने का आरोप लगाया। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के नाम पर बिना उचित आधार के वैध मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं। उन्होंने इसे संविधान के अनुच्छेद 326 की भावना के विपरीत बताते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक के मतदान के अधिकार की रक्षा लोकतांत्रिक व्यवस्था की मूल जिम्मेदारी है। जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव ने कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से हटना गंभीर विषय है। पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंचकर मतदाता सूचियों की पड़ताल करेंगे और नाम काटे जाने की शिकायतों को सामने लाकर संबंधित स्तर पर आव...

गांधी-शास्त्री जयंती पर लोहिया भवन में विचार गोष्ठी, सत्य-अहिंसा और सादगी के आदर्शों को किया नमन

ब्यूरो रिपोर्ट रवि मौर्य  अयोध्या। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय लोहिया भवन, गुलाबबाड़ी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। जिला एवं महानगर कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को स्मरण किया। इस अवसर पर विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के माध्यम से देश को नई दिशा दी, जबकि लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा को सार्वजनिक जीवन का आधार बनाया। दोनों महापुरुषों का जीवन आज भी समाज और राजनीति के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि उनके बताए रास्ते पर चलकर ही लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक न्याय को मजबूत किया जा सकता है। महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि गांधी जी का सत्य और अहिंसा का संदेश तथा शास्त्री का सादगीपूर्ण जीवन देशवासियों के लिए सदैव...

गांधी जयंती पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने चलाया स्वच्छता अभियान

गुप्तार घाट पर की साफ-सफाई, गांधी और शास्त्री को अर्पित की श्रद्धांजलि ब्यूरो रिपोर्ट रवि मौर्य  अयोध्या। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने शुक्रवार को गुप्तार घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने घाट परिसर में साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इसके बाद सिविल लाइंस स्थित गांधी पार्क पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाया। उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामूहिक सामाजिक दायित्व है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए कहा कि शास्त्री जी ने सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा को अपने जीवन में सर्वोच्च स्थान दिया। उनका जीवन देश के प्रति समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। विधायक ने कहा कि स्वच्छ भारत का संकल्प तभी पूरा...

गांधी जयंती पर नगर-निगम कार्यालय में आयोजित की गई गांधी दर्शन पर चर्चा

ब्यूरो रिपोर्ट रवि मौर्य  अयोध्या। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर नगर निगम कार्यालय में ध्वजारोहण के बाद आयोजित कार्यक्रम में महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि पूरी दुनिया ने गांधी के सत्याग्रह की बदौलत अपने अधिकारों एवं स्वतंत्रता के लिए लड़ना और अड़ना सीखा। उन्होंने कहा कि गांधी लोकतांत्रिक मूल्यों के क्षितिज हैं। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने गांधी के मूल्य से प्रेरित होकर स्वच्छता के मिशन को अपने की आवश्यकता जताई। कार्यक्रम को पार्षद चंदन सिंह एवं ज्ञान केशरवानी, अपर आयुक्त डॉ.नागेंद्र नाथ ने संबोधित किया। इस मौके पर पार्षद जगत नारायण यादव, अनीता द्विवेदी, हरिश्चंद्र अग्रहरि, अपर नगर आयुक्त भारत भार्गव समेत नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।  इस मौके पर स्कूली बच्चों ने गांधी के भजनों की प्रस्तुति दी। महापौर ने उन्हें सम्मानित किया। मलिन बस्ती रेतिया में स्वच्छता का अभियान चला कर गांधी को नमन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने महान स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी याद किया।

राजनाथ सिंह के अयोध्या आगमन को लेकर नगर विधायक ने तैयारियों का जायजा लिया

ब्यूरो रिपोर्ट रवि मौर्य  अयोध्या। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रस्तावित अयोध्या आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रानोपाली स्थित उदासीन आश्रम में पहुंचने और श्रीनारायण राम संस्कृत विद्यालय के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण का कार्यक्रम में भाग लेंगे। तैयारियों को लेकर अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और नगर आयुक्त जयेन्द्र कुमार ने उदासीन आश्रम रानोपाली पहुंचकर महंत भरत दास से मुलाकात की और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अयोध्या आगमन को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। श्रीनारायण राम संस्कृत विद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण अयोध्या के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और संबंधित संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इस दौरान अधिकारियों ने आश्रम परिसर में कार्यक्रम स्थल, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात तथा सुरक्षा से जुड़ी तैयारियों की जानकारी ली। महंत भरत दास से कार्यक्रम की व्यवस्थाओं...

तारुन में 2027 की तैयारी का शंखनाद, सपा जिलाध्यक्ष जय सिंह ‘राणा’ का जोरदार स्वागत

जोन-सेक्टर बैठक में बोले जिलाध्यक्ष—अभी से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने में जुटें कार्यकर्ता ब्यूरो रिपोर्ट रवि मौर्य  अयोध्या। समाजवादी पार्टी गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के जोन एवं सेक्टर पदाधिकारियों की बैठक तारुन डाक बंगले पर विधानसभा अध्यक्ष सियाराम निषाद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नव नियुक्त सपा जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव का पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों पर चर्चा करते हुए जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी अभियान में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बूथ, सेक्टर और जोन स्तर पर संगठन को मजबूत करना प्राथमिकता होनी चाहिए। कार्यकर्ता गांव-गांव संपर्क बढ़ाकर जनता की समस्याओं को सुनें और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं और उनके सम्मान के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किया जाएगा। बैठक में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव की तैयारियों में पूरी मजबूती से जुटने का संकल्प लिया। सपा के निवर्तमान प्रवक्ता लवलेश पां...

व्यापारिक लाभांश से चल रहा अशोक सिंघल फाउंडेशन, समाज से नहीं लिया जाता कोई चंदा : चम्पत राय

निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर में 170 लाभार्थियों को कृत्रिम अंग व उपकरण वितरित, 569 लोगों को मिले चश्मे ब्यूरो रिपोर्ट रवि मौर्य  अयोध्या।अशोक सिंघल जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर के समापन समारोह में विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं अशोक सिंघल फाउंडेशन के न्यासी चम्पत राय ने कहा कि फाउंडेशन की समस्त गतिविधियां दिल्ली के एक उद्योगपति परिवार के सहयोग से संचालित होती हैं और इसके लिए समाज से कोई अतिरिक्त धन एकत्र नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय अशोक सिंघल के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना से उस परिवार ने “अशोक सिंघल फाउंडेशन” की स्थापना की तथा अपने व्यापारिक लाभांश का उपयोग दिव्यांगजनों की सेवा और समाजोपयोगी कार्यों में कर रहा है। समारोह को संबोधित करते हुए चम्पत राय ने बताया कि वर्ष 2026 अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी का वर्ष है। उनका जन्म 27 सितंबर 1926 को हुआ था। इस वर्ष अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार उनका जन्मदिवस 27 सितंबर को तथा भारतीय पंचांग के अनुसार श्राद्ध पक्ष की पंचमी को मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देशभर के लगभग एक हजार स...

चलती एम्बुलेंस में हुआ सुरक्षित प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

ब्यूरो रिपोर्ट रवि मौर्य  अयोध्या। राष्ट्रीय एम्बुलेंस सेवा 102 की तत्परता और कुशल सेवाओं के चलते एक गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव एम्बुलेंस में ही कराया गया। प्रसव के बाद जच्चा और नवजात दोनों को सकुशल जिला महिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को स्वस्थ बताया। जानकारी के अनुसार संत तुलसीदास कच्चा घाट निवासी चंद्रावती (26), पत्नी राजकुमार को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिजनों ने 102 एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस तत्काल मौके पर पहुंची और गर्भवती महिला को जिला महिला अस्पताल ले जाने के लिए रवाना हुई। बताया गया कि रास्ते में लता मंगेशकर चौक के निकट अचानक प्रसव पीड़ा अत्यधिक बढ़ गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एम्बुलेंस चालक निखिल ने सूझबूझ का परिचय देते हुए वाहन को सुरक्षित स्थान पर रोका। इसके बाद एम्बुलेंस में तैनात ईएमटी राजेश ने आशा कार्यकर्ता के सहयोग से आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रिया अपनाते हुए महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। एम्बुलेंस में ही सफल प्रसव के बाद जच्चा और नवजात की प्राथमिक देखभाल की गई तथा दोनों को तत्काल जिला महिला अस्पताल पहुंचाय...

सिद्धार्थनगर जनपद के प्रभारी बनाए गए चौधरी रामसिंह पटेल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

ब्यूरो रिपोर्ट रवि मौर्य  अयोध्या। राष्ट्रीय लोकदल द्वारा पूर्वांचल में संगठन विस्तार और मजबूती के लिए विभिन्न जनपदों में प्रभारियों की नियुक्ति किए जाने के क्रम में अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के लीलापुर निवासी चौधरी रामसिंह पटेल को सिद्धार्थनगर जनपद का प्रभारी नियुक्त किया गया है। नियुक्ति की घोषणा के बाद राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय आनंद नगर गौहनिया में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने चौधरी रामसिंह पटेल को अंगवस्त्र भेंट कर, फूल-मालाएं पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर बधाई दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए चौधरी रामसिंह पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के शीर्ष नेतृत्व ने एक सामान्य कार्यकर्ता पर विश्वास जताते हुए उन्हें क्षेत्रीय अध्यक्ष के साथ-साथ सिद्धार्थनगर जैसे महत्वपूर्ण जनपद की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री...

गेहूं के दामों में वृद्धि ऊंट के मुंह का जीरा के समान प्रदेश सरकार₹100 प्रति कुंतल बोनस दे- घनश्याम वर्मा

ब्यूरो रिपोर्ट रवि मौर्य  अयोध्या। भारत सरकार द्वारा कुछ फसलों के दामों में वृद्धि की गई है जिसमें उत्तर प्रदेश की प्रमुख फसल गेहूं भी शामिल है गेहूं की कीमत मात्र ₹25 की बढ़ोतरी की गई है जो कि ऊट के मुंह का जीरा के समान है। गेहूं मूल्य वृद्धि पर असहमति/ नाराजगी व्यक्त करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि गेहूं पैदा करने की लागत लगातार बढ़ती जा रही है खाद, बीज,दवा,डीजल, जुताई-बुवाई, मजदूरी तथा नीलगाय व छुट्टा जानवरों से रखवाली का खर्चा बढ़ता जा रहा है जिसके कारण गेहूं पैदा करने की लागत काफी बड़ी है लागत बढ़ने के सापेक्ष मात्र ₹25 प्रति कुंतल गेहूं की कीमत बढ़ाया जाना बहुत ही कम है जो ऊंट के मुंह का जीरा के समान है घनश्याम वर्मा ने भारत सरकार से आग्रह किया है कि C2+50 के आधार पर गेहूं का दाम घोषित किया जाए और प्रदेश सरकार से मांग किया है कि यदि केंद्र सरकार गेहूं की कीमत में और वृद्धि नहीं करती है तो प्रदेश सरकार गेहूं पर कम से कम ₹100 प्रति कुंतल बोनस देने की घोषणा करें।

समूह सखियों के मानदेय और अधिकारों के लिए आंदोलन का ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट रवि मौर्य  अयोध्या। उत्तर प्रदेश समूह सखी कैडर संघ की महत्वपूर्ण बैठक प्रेस क्लब, अयोध्या में आयोजित हुई। बैठक में अयोध्या के साथ-साथ सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, बाराबंकी  बलिया कौशांबी बस्ती गोंडा प्रयागराज और लखनऊ की समूह सखियों ने भाग लिया । बैठक में समूह सखियों की समस्याओं, मानदेय और कार्य परिस्थितियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पूजा श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश समूह सखी कैडर संघ का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समूह सखियां ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूहों को मजबूत करने, महिलाओं को योजनाओं की जानकारी देने तथा उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसके बावजूद उनके कार्य और जिम्मेदारियों के अनुरूप मानदेय एवं सुविधाएं पर्याप्त नहीं हैं। मंजू मौर्य ने सरकार के समक्ष मानदेय में वृद्धि, समय से भुगतान, यात्रा भत्ता, मोबाइल एवं इंटरनेट सुविधा, सामाजिक सुरक्षा और दुर्घटना बीमा सहित कई मांगें रखीं जायेगी।इसके साथ ही समूह सखियों से अतिरिक्त कार्य लिए जाने पर उचित पारिश्रमिक देने और उनकी समस्...