Skip to main content

सपा सांसद डिंपल यादव के जन्मदिवस पर पूर्व मंत्री तेज नारायण ने जरूरतमंदों में 1000 कंबल का वितरण किया



जरूरतमंदों और असहायों की मदद करने से बड़ा पुण्य कोई दूसरा नहीं हो सकता 


रवि मौर्य

अयोध्या। मकर संक्रांति व समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव के जन्मदिन के अवसर पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन ने अपने पैतृक निवास कृष्णापुर पूरा बाजार में एक हजार गरीबों और असहायों एवं महिलाओं को कंबल व गर्म कपड़े वितरित किए। इस दौरान वहां मौजूद सपा के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मंत्री व विधायक अवधेश प्रसाद ने भी गरीबों को कंबल वितरित किया। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक अवधेश प्रसाद ने कहा कि गरीबों और असहायों की सेवा से बढ़कर कोई और पुण्य नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अपने कार्यकाल में सबसे ज्यादा ध्यान गरीब और असहायों के ऊपर दिया था । जिसके चलते समाजवादी पार्टी को कई बार जनता ने सत्ता चलाने का अवसर दिया। कार्यक्रम के आयोजन पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन ने इस मौके पर कहा कि भीषण ठंड के चलते लोगों का इन दिनो जीना मुहाल हो चुका है । ऐसे में इन गरीबों और असहायों की मदद करने से बड़ा पुण्य कोई दूसरा नहीं हो सकता । श्री पांडेय ने कहा कि समाजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हमेशा गरीब और असहाययों की मदद किया है । श्री पांडेय ने कहा कि आज समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन है । आप सभी से आशीर्वाद की कामना करता हूं कि 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जिताकर केंद्र में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सहयोग से इंडिया गठबंधन के नेतृत्व में सरकार बने । सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने इस मौके पर कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब और सहयोग की मदद किया है इसमें सभी वर्गों को सम्मान भी मिला है । महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन द्वारा हमेशा गरीबों और सहयोग की मदद की जाती है ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधानसभा अध्यक्ष रक्षा राम यादव ने कहा कि अयोध्या विधानसभा में सर्वाधिक विकास पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय के कार्यकाल में हुआ है । कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ नेता गयादीन यादव ने किया ।

समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि आज पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय के कृष्णापुर स्थित आवास पर 1हजार गरीबों व महिलाओं को कंबल व गर्म कपड़े और अन्य जरूरत की सामग्री पूर्व मंत्री द्वारा वितरित की गई । उन्होंने बताया कि आज मकर संक्रांति व सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन है जो बड़े उत्साह के साथ प्रतिवर्ष मनाया जाता है । आने वाले दिनों में समाजवादी पार्टी द्वारा ऐसे आयोजन किए जाते रहेंगे ।

इस अवसर पर मुख्य रूप से महानगर महासचिव हमीद जफर मीशम प्रदेश सचिव छोटे लाल यादव मोहम्मद हलीम पप्पू राजेश पटेल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शिवबरन यादव पूर्व प्रमुख राम अचल यादव शंभू नाथ सिंह दीपू गंगाराम कनौजिया गोपीनाथ वर्मा राम शंकर वर्मा सतीश हरिराम वर्मा जगदीश यादव रामबख्श यादव राम भवन यादव अनिल यादव अंसार अहमद बबन रामबकश यादव आदि लोग मौजूद रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

दलित सफाई कर्मचारी संगठनों को नहीं मिला निमंत्रण, सरकार पर भेदभाव का आरोप

आठवें वेतन आयोग की बैठक में सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा पर भड़का आक्रोश सफाई कर्मचारियों की समस्याएं वेतन आयोग तक पहुंचने से रोकने का आरोप, नेताओं ने जताई नाराजगी मनोज कुमार मौर्य   आगरा। एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सफाई कर्मचारियों के पाॅव धोकर उनके कार्य और परिश्रम को नमन करते हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की नौकर शाही उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा करके उन्हें हतोत्साहित कर रही है। यह स्थिति असहनीय है। यह बात उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी एवं उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के विशेष सचिव पुष्प राज ने उत्तर प्रदेश शासन वित्त ( वेतन आयोग) अनुभाग-2 संख्या- वे आ०-2-387/ दस- 2026 लखनऊ: 08 जून 2026 के द्वारा शासनादेश जारी करते हुए दिनांक 22-23 जून 2026 को लखनऊ में आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के सदस्य की होने बाली बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के अलग अलग विभागों के 24 कर्म...

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...