रवि मौर्य
अयोध्या । रघुवंश अभिराम अमृत महोत्सव का आयोजन बाबा अभिराम दास वेद वेदांग शिक्षक प्रशिक्षण विद्यापीठ एवं रघुवंश संकल्प सेवा ट्रस्ट द्वारा बाबा अभिराम दास वेद विद्यालय सरयू तट राजघाट अयोध्या में किया जा रहा है उक्त जानकारी देते हुए स्वामी दिलीप दास त्यागी महाराज ने पत्रकारों को बताया कि वर्ष 2018 में राम मंदिर निर्माण के लिए हम लोगों ने संकल्प लेकर सव करोड़ शिवलिंग का पूजा अनुष्ठान किया था,श्री राम मंदिर का निर्माण सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर 22 जनवरी को हो रहा है ऐसे में हमारा संकल्प पूर्ण हुआ ऐसे मौके पर परम पूज्य महाराज महंत धर्मदास जी एवं हमारी संस्था द्वारा रघुवंश अभिराम अमृत महोत्सव मना रहे हैं जिसके तहत 17 जनवरी से 25 जनवरी तक सवा लाख शिवलिंग का निर्माण कर पूजन करेंगे जिसमें प्रतिदिन 15 000 शिवलिंग बनाकर पूजा पाठ करके सरयू नदी में विधि विधान से प्रवाहित करेंगे एवं राम कथा का आयोजन होगा 22 जनवरी को जब राम लाल मंदिर में विराजमान होंगे उसे दिन शाम को देसी गाय के गोबर से बने 1100 दीपक जलाकर दीप उत्सव मनाएंगे हम प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री से मांग करते हैं की 22 जनवरी को अयोध्या में दीपोत्सव मनाया जाए जिस प्रकार राम जी 14 वर्ष वनवास काट कर वापस आए थे तो दीपावली मनाई गई थी वैसे ही 22 जनवरी हिंदू जनमानस के लिए ऐतिहासिक दिन हो जाएगा। 17 जनवरी से 25 जनवरी तक सीताराम नाम संकीर्तन होता रहेगा एवं श्री राम जन्मभूमि उद्धारक नवरत्न पुरस्कार भी वितरित किया जाएगा।

Comments
Post a Comment