रवि मौर्य
अयोध्या। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर भारतीय किसान यूनियन जनपद अयोध्या द्वारा तहसील स्तरीय ट्रैक्टर तिरंगा मार्च निकालकर वायदा खिलाफी प्रदर्शन किया जाएगा
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा व भारतीय किसान यूनियन द्वारा देश की राजधानी दिल्ली के चारों तरफ 13 माह का आंदोलन किया गया था आंदोलन के प्रभाव में आकर भारत सरकार द्वारा तीनों कृषि कानूनो को वापस लेते हुए वायदा किया गया था कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) गारंटी कानून बनाया जाएगा और देश के किसानों को फसलों का लाभकारी मूल्य दिया जाएगा वायदा करने के बाद भी भारत सरकार एमएसपी गारंटी कानून नहीं बनाया ,13 माह के आंदोलन के दौरान में 26 जनवरी 2021 को ऐतिहासिक ट्रैक्टर तिरंगा मार्च निकाला गया था जिसमें देश की सरकार द्वारा तमाम प्रकार के षड्यंत्र करते हुए देश के किसानों को आतंकवादी व खालिस्तानी तथा आंदोलनजीबी की संज्ञा दी गई थी जिसके विरोध 26 जनवरी 2024 को तहसील स्तरीय ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा।
तहसील सदर में जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य व युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भागीरथी वर्मा के नेतृत्व में सूरजकुंड दर्शन नगर से ट्रैक्टर मार्च निकालकर रामलीला मैदान पूरा बाजार पहुंचेगी वहीं पर तहसील अध्यक्ष महेंद्र वर्मा व मो० अली, जगदीश यादव द्वारा माया बाजार से ट्रैक्टर मार्च करते हुए शामिल होंगे।
तहसील बीकापुर में विकासखंड तारुन के ट्रैक्टर तहसील अध्यक्ष संतोष वर्मा तुलसीराम गोस्वामी, गब्बर गोस्वामी के नेतृत्व में तारापुर, जयसिंह मऊ से निकलकर गुन्धौर बीकापुर पहुंचेंगे वहीं पर बीकापुर विकासखंड के ट्रैक्टर मस्तराम वर्मा ,रामगोपाल मौर्य के नेतृत्व में ट्रैक्टर इकट्ठा होंगे और अभयराज ब्रह्मचारी तथा संतोष वर्मा के नेतृत्व में बीकापुर तहसील प्रांगण में पहुंचकर मार्च समाप्त करेंगे।
मिल्कीपुर तहसील में विकासखंड मिल्कीपुर, अमानीगंज ,हरिग्टनगंज के ट्रैक्टर सेवरा मोड पर इकट्ठा होकर राजेश मिश्रा तहसील अध्यक्ष के नेतृत्व में तहसील परिसर मिल्कीपुर जाएंगे।
रुदौली तहसील में विकासखंड मवई व रुदौली के ट्रैक्टर रौजा गांव चीनी मिल गेट पर इकट्ठा होकर जिला उपाध्यक्ष शंकरपाल पांडे, तहसील अध्यक्ष रवि शंकर पांडे, राजकुमार यादव, भोला सिंह टाइगर, रामू चंद विश्वकर्मा के नेतृत्व में तहसील परिसर रुदौली जाएंगे।
तहसील सोहावल में विकासखंड मसौधा के ट्रैक्टर सरियावा मोड व लीलापुर गांव के सामने इकट्ठा होकर मध्यांचल जोन के प्रदेश सचिव सूर्यनाथ वर्मा के नेतृत्व में सोहावल तहसील जाएंगे।

Comments
Post a Comment