वशिष्ठ मौर्य
खुखुन्दू (देवरिया) पिछले 31 वर्ष पुरानी खूखुन्दू को ब्लाक का दर्जा देने में हो रही देरी को स्थानीय जनता में रोष व्याप्त है। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने शासनकाल में जनपद देवरिया में तीन विकास खण्डों कि स्थापना के लिए घोषणा किया था। जिसमें तरकुलवा विकास खण्ड स्तित्व में आ गया। खुखुन्दू और नारायनपुर स्तित्व में नहीं आया। खुखुन्दू की 58 ग्राम पंचायत की जनता दर्जनों बार धरना प्रदर्शन, आन्दोलन, ज्ञापन दिया। सभी ने आश्वासन की घुट्टी पिलायी। लेकिन खुखुन्दू ब्लॉक अस्तित्व में नहीं आया। इस गंभीर मुद्दे को लेकर रविवार को पंचायत भवन खुखुन्दू पर खुखुन्दू ब्लाक बनाओ संघर्ष समिति की पदाधिकारीयों की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से एक सप्ताह के अंदर संपर्क किया जाय। अगर इन जनप्रतिनिधियों से उचित परिणाम नहीं मिलता है तो सड़क पर आंदोलन किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता समिति के संरक्षक नथुन राय ने किया। संचालन महासचिव लियाकत अहमद ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य संदेश यादव व पूर्व जिला पंचायत सदस्य उपेंद्र पासवान उपस्थित रहे। बैठक को समिति के अध्यक्ष सोबराती की किदवई, सुधाकर गुप्त, जयराम प्रसाद, ग्राम प्रधान सुरहा दीनदयाल यादव, ग्राम प्रधान जैतपुरा जहीर खान, विकलांग संघ के नेता राकेश सिंह, देवनारायण उर्फ सोखा, श्री प्रकाश निराला, शिवनाथ ऊर्फ डुगूर, उदय यादव, मनोज पटेल, विश्वनाथ यादव आदि ने सम्बोधित किया।

Comments
Post a Comment