प्रमुख संवाददाता
अयोध्या । जिलाधिकारी नितीश कुमार ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पश्चात श्रद्वालुओं का लगातार आवागमन हो रहा है, जिसमें अयोध्या धाम क्षेत्र में काफी भीड़ हो रही है। श्रद्वालुओं के दर्शन व आवागमन की सुविधा व शांति, सुरक्षा, यातायात व लोक व्यवस्था के दृष्टिगत मजिस्ट्रेट ड्युटी तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेश तक लगायी जाती है, जिसमें श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर के अंदर की सम्पूर्ण व्यवस्था हेतु जितेन्द्र कुमार कुशवाहा अपर जिला मजिस्ट्रेट, मंदिर परिसर के अंदर दर्शन का मुख्य द्वार, आस-पास का क्षेत्र की संदीप श्रीवास्तव आर0एम0, यामिनी रंजन पी0ओ0 डूडा, बिड़ला धर्मशाला तिराहा हेतु अशोक कुमार सैनी डिप्टी कलेक्टर, के0एन0 सुधीर उप प्रभागीय वनाधिकारी की ड्युटी लगायी है। इसी क्रम में बिड़ला धर्मशाला से दर्शन का मुख्य प्रवेश द्वार पर अभिषेक कुमार सिंह डिप्टी कलेक्टर व डा0 जगदीश सिंह मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, बिड़ला धर्मशाला से लता मंगेशकर चौक तक प्रवीण कुमार डिप्टी कलेक्टर,अजित प्रताप सिंह जिला खाद्य विपणन अधिकारी, श्रृंगार हाट तिराहा पर अरविन्द कुमार डिप्टी कलेक्टर व ब्रजेश कुमार मिश्र जिला पूर्ति अधिकारी, लता मंगेशकर चौक से धर्मपथ पर अंशुमान सिंह डिप्टी कलेक्टर व अमरेश पांडेय जी0एम0डीआईसी तथा उदया चैराहा से बिड़ला तिराहा व आसपास के क्षेत्र हेतु राम प्रसाद त्रिपाठी डिप्टी कलेक्टर व मोहित कुमार उप मुख्य परियोजना प्रबन्धक सेतु निगम की ड्युटी लगायी है।
Comments
Post a Comment