90 गोलीकांड में शहीद कारसेवक राम कुमार शरद कोठारी स्मृति संघ द्वारा निःशुल्क सेवा शिविर का उद्घाटन अयोध्या विधायक ने किया
रवि मौर्य
अयोध्या 30 अक्टूबर वर्ष 1990 में श्रीराम जन्मभूमि के राम मंदिर की शिखा पर पहला भगवा ध्वज फहराने वाले कोलकाता के रहने वाले शहीद भ्राता राम कुमार व शरद कुमार की स्मृति में राम शरद कोठारी स्मृति संघ कोलकाता के तत्वावधान में अयोध्या में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आने वाले वाले राम भक्तों व तीर्थयात्रियों की सेवा हेतु चाय अल्पाहार की व्यवस्था स्थानीय भाग्यश्री गेस्ट हाउस लकी बाइक एक्सेसरीज टेड़ी बाजार रोड पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के प्रेरणा से लगने वाले राम शरद कोठारी स्मृति संघ के सेवा शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व विशेष अतिथि प्रेस क्लब अयोध्या के अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी द्वारा दीप प्रज्वलित एवं कोठारी बन्धुओं को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया।
इस मौके पर कोठारी बन्धुओं की बहन पूर्णिमा कोठारी भी उपस्थित रही।
अतिथियों का स्वागत संस्था के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल उर्फ लाला जी उपाध्यक्ष अशोक जयसवाल अनीता बूबना सचिव रजत चतुर्वेदी सलाहकार प्रदीप गुप्ता सह सचिव प्रदीप अग्रवाल पंकज चौधरी प्रद्युम्न जयसवाल राजेश गुप्ता कैलाश गुप्ता सर्वेश राय संतोष माली तरुण जयसवाल कुशल खेतान आदि के द्वारा किया गया तथा कोठारी बंधु अमर रहे के व जय श्रीराम के नारे भी लगाए गए यह चाय नाश्ता का शिविर 25 जनवरी तक अनवरत चलता रहेगा।

Comments
Post a Comment