रवि मौर्य
अयोध्या । कांग्रेस जनों ने कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन से गांधी पार्क तक मशाल जुलूस निकाला। भारी संख्या में उपस्थित कांग्रेसी हाथों में मशाल लेकर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए आगे बढ़े। कांग्रेस पार्टी का यह मशाल जुलुस मणिपुर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में निकल गया।
इससे पूर्व कांग्रेस कार्यालय पर एकत्रित कांग्रेस जनों को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद डॉक्टर निर्मल खत्री ने कहा राहुल गांधी जी पहले 'भारत जोड़ो यात्रा' में कन्याकुमारी से कश्मीर तक चले। इस यात्रा में गरीबों, महिलाओं, बच्चों, पत्रकारों, छोटे व्यापारियों से मिले।
आज फिर से वे मणिपुर से मुंबई तक 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' निकाल रहे हैं। इसीलिए सभी लोग उनके साथ खड़े होकर ताकत दिखाएं, ऐसी मेरी आशा है।
प्रदेश उपाध्यक्ष तथा फैजाबाद लोकसभा प्रभारी आलोक प्रसाद ने कहा इस यात्रा का मकसद देश में बढ़ रहे या न्याय को खत्म कर सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक न्याय की स्थापना करना है।
प्रदेश सचिव सच्चिदानंद पांडे ने कहा आज जब सत्ताधारी दल संविधान से छेड़छाड़ करने का प्रयास कर रहा है और विपक्ष को ईडी सीबीआई जैसी सरकारी संस्थानों से डरने का प्रयास किया जा रहा है उसे समय राहुल गांधी इस देश के संविधान और लोगों के संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा उत्तर प्रदेश का प्रत्येक कांग्रेसी आज राहुल जी के साथ कदम से कदम मिलाकर संघर्ष करने के लिए तैयार है।
महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहा देश में प्रत्येक व्यक्ति को न्याय का हक मिलने तक हम लोगों का संघर्ष जारी रहेगा।
पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह तथा पीसीसी सदस्य गौरव तिवारी वीरू ने कहा आज पूरे देश में सरकार के गलत कार्यों केखिलाफ डटकर आवाज उठाने वाला अगर कोई नेता है तो वह सिर्फ राहुल गांधी है।
जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मकसद युवाओं को रोजगार, जनता को महंगाई से राहत , अमीर और गरीब के बीच खाई पIटना , किसानों को फसल का सही दाम दिलाना,महिला पहलवानों को न्याय तथा सभी नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक समानता सुनिश्चित करना है।
मसाल जुलूस में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा,पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, लीगल सेल के प्रदेश संयोजक नितिन मिश्रा,श्रीमती रेनू राय, सविता यादव ,सुरेंद्र प्रताप सिंह सैनिक,कवींद्र साहनी, रामसागर रावत रामनरेश मौर्य उमेश उपाध्याय ,अशोक राय, धर्मेंद्र सिंह फास्टर, सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, शैलेंद्र मणि पांडे, रविंद्र मोहन मिश्रा पप्पू, अंकित जैन पंकज जयसवाल, मोहम्मद दानिश जिया,मंसाराम यादव अनंत राम सिंह, ज्योति श्रीवास्तव रोहित यादव मोहम्मदअब्दुल हकीम, चांद, डॉ महेंद्र सिंह, दीनदयाल शर्मा, पूर्व सदस्य जनार्दन मिश्रा ,रामनाथ शर्मा, बृजेश रावत, राजेंद्र रावत आदि उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment