रवि मौर्य
अयोध्या। संविधान बचाओ, देश बचाओ के अंतर्गत PDA पखवाड़ा के तहत समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव दिव्यांग पंडित समरजीत ने विधानसभा बीकापुर क्षेत्र के ग्राम सभा वासुदेवपुर में चौपाल लगाकर माताओ, बहनों और भाइयों से संविधान की रक्षा के लिए किया अपील।
PDA का पत्रक वितरण करते हुए दिव्यांग पंडित समरजीत ने कहा- आज हमारे माता बहनों तथा भाइयों को संविधान को बचाने के लिए हम सबको एक होकर संविधान की रक्षा करने का समय आ गया है वरना आने वाले समय में हमारे हाथों से सब कुछ छीन लिया जाएगा हमारे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश भैया जी ने संविधान की रक्षा तथा गरीबों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरे उत्तर प्रदेश में PDA पखवाड़ा का आयोजन गांव गांव किया जा रहा है जिससे आप लोग जागरुक होकर अत्याचारी सरकार को देश तथा प्रदेश से उखाड़ फेंकने का काम किया जाए, वीडियो का मतलब पिछड़ा वर्ग दलित वर्ग अल्पसंख्यक वर्गों के अधिकारों को सरकार छीनने जा रही है जिसकी रक्षा के लिए हम सबको एक होकर 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को गांव-गांव से मजबूत करने का काम किया जाए।
इस दौरान विनोद कोरी, जोखू राम वर्मा, शेखर निषाद, बृजलाल कनौजिया, विजय बहादुर यादव, सुनील शर्मा, संजय उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment