Skip to main content

छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि सपायियों ने किया याद



उनके चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धा सुमन अर्पित किए 

 अयोध्या ।डॉ लोहिया इंटर कॉलेज शेरपुर खपरैला बाजार बीकापुर अयोध्या में समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने छोटे लोहिया स्व.जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि मनाई । सभी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धा सुमन अर्पित की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव पूर्व विधायक  जयशंकर पांडेय ने कहा कि जनेश्वर मिश्र हमेशा गरीबों असहाय निर्धन की लड़ाई लड़ते थे उन्हे इसके लिए कई बार जेल भी जाना पड़ा । वे हमेशा समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने का काम किया है। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा की जनेश्वर मिश्रा हमेशा से नौजवानों को आगे बढ़ने का काम किया है उन्होंने समाजवादी पार्टी से सांसद और केंद्रीय मंत्री भी रहे । श्री मिश्रा हमेशा समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ने का काम किया है हम सबको उनके बताए हुए रास्ते पर चलना है । जिससे समाजवादी पार्टी मजबूत हो सके यही सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉक्टर लोहिया इंटर कॉलेज के अध्यक्ष सपा के जिला सचिव राकेश चौरसिया ने आए हुए सभी नेताओं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया । समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि स्वर्गीय जनेश्वर मिश्रा की पुण्यतिथि आज डॉक्टर लोहिया इंटर कॉलेज शेरपुर खपरैला बाजार बीकापुर में धूमधाम से मनाई गई । सभी कार्यकर्ताओं ने उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया । इस अवसर पर मुख्य रूप से सपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य मयाराम यादव,  जिला उपाध्यक्ष जेपी यादव, राहुल सिंहा,केशवराम यादव,अमरनाथ यादव, बालकराम यादव,अजय भारती, घनश्याम यादव,पिंटू यादव, संजय चौरसिया,आकाश यादव,अभिषेक यादव, सुभाष यादव,धर्मेंद्र निषाद,अभिषेक यादव,गौरव सिंह(वैभव),आशीष यादव, कृष्णा यादव, मो.इरफान मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

दलित सफाई कर्मचारी संगठनों को नहीं मिला निमंत्रण, सरकार पर भेदभाव का आरोप

आठवें वेतन आयोग की बैठक में सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा पर भड़का आक्रोश सफाई कर्मचारियों की समस्याएं वेतन आयोग तक पहुंचने से रोकने का आरोप, नेताओं ने जताई नाराजगी मनोज कुमार मौर्य   आगरा। एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सफाई कर्मचारियों के पाॅव धोकर उनके कार्य और परिश्रम को नमन करते हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की नौकर शाही उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा करके उन्हें हतोत्साहित कर रही है। यह स्थिति असहनीय है। यह बात उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी एवं उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के विशेष सचिव पुष्प राज ने उत्तर प्रदेश शासन वित्त ( वेतन आयोग) अनुभाग-2 संख्या- वे आ०-2-387/ दस- 2026 लखनऊ: 08 जून 2026 के द्वारा शासनादेश जारी करते हुए दिनांक 22-23 जून 2026 को लखनऊ में आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के सदस्य की होने बाली बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के अलग अलग विभागों के 24 कर्म...

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...