रवि मौर्य
अयोध्या। विश्व मतदाता दिवस पर समाजवादी संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव दिव्यांग पंडित समरजीत ने मताधिकार करने के लिए ग्रामीणों को दिलाई गई शपथ, वहीं विधानसभा बीकापुर क्षेत्र के ग्राम सभा गुंधौर चौराहे पर मताधिकार का प्रयोग करने के लिए ग्रामीणों को दिलाई शपथ।
विश्व मतदाता दिवस की शपथ दिलाते हुए पंडित समरजीत ने कहा- विश्व मतदाता दिवस पर आज हम भारत के प्रत्येक नागरिक को बधाई देते हैं तथा देश में मतदाता लोकतंत्र की रीढ़ होते हैं, आपके मताधिकार का प्रयोग करने से देश का लोकतंत्र मजबूत होता है आपके एक वोट से सरकारें बनती और बिगड़ती हैं। इसलिए देश के सभी नागरिकों से आज हम अपील करते हैं कि अपने मताधिकार का प्रयोग करके लोकतंत्र की रक्षा सदैव करते रहें जिस देश और समाज का सदैव भला होता रहे।
आई आज हम सब मिलकर शपथ लेते हैं कि कुछ भी हो जाए लेकिन हम अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करेंगे जिस देश में लोकतंत्र सदैव मजबूत रहे।
रजनीश वर्मा, विजय पाल, राजिंदर यादव, अनिरुद्ध सिंह, विजय कुमार यादव, अजय वर्मा, चन्द्र शेखर, जोखूराम कोरी, ब्रजेश निषाद आदि।

Comments
Post a Comment