प्रमुख संवाददाता
लखनऊ जलकल नगर निगम नियमित एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ विगत 8 माह से निरंतर विभाग में लगे नियमित एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारी समस्याओं से जलकल प्रशासन को अवगत कराता आ रहा है परंतु अभी तक जलकल प्रशासन द्वारा कोई भी संतोषजनक निर्णय कर्मचारी समस्याओं के दृष्टिगत नहीं लिया गया जिससे कर्मचारियों में रोष की स्थिति उत्पन्न है।
जलकल विभाग लखनऊ में समस्त कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ शासनादेश के क्रम में एक समान दिया जाए।
जलकल विभाग लखनऊ में कार्यरत समस्त आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को EPF/ESIC का नियमानुसार लाभ दिया जाए।
वर्ष 2023, माह अप्रैल से लंभित सेवानिर्वित कर्मचारियों का भुगतान अभिलंब किया जाए।
जलकल विभाग में एनपीएस की सुविधा शासनादेश के क्रम में लागू की जाए!
विभाग में लगे समस्त मृतक आश्रित कर्मचारियों को नियमानुसार स्थाईकरण पत्र जारी किया जाए।
जलकल विभाग में लगे समस्त राजस्व संग्रहण के कर्मचारियों को लंबित मानदेय (March2023)का भुगतान जल्द से जल्द किया जाए। आदि।
अतः संगठन जलकल प्रशासन से पुनः अनुरोध करता है कि संगठन के मांग पत्र पर शीघ्रातिशीघ्र सकारात्मक कार्यवाही करने का कष्ट करें जिससे कि कर्मचारियों में संतोष की स्थिति उत्पन्न हो सके अन्यथा की स्थिति में विवश होकर संगठन दिनांक:12/02/2024 से "घंटी बजाओ जलकल प्रशासन को नींद से जगाओ अभियान" की शुरुआत करने को बाध्य होगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जलकल प्रशासन की स्वयं होगी!

Comments
Post a Comment