वशिष्ठ मौर्य
देवरिया पंजाब नेशनल बैंक में दिनदहाड़े युवक ने खोला एटीएम मशीन देवरिया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में एक शातिर चोर द्वारा एटीएम मशीन को खोल दिया गया।
तभी इसकी जानकारी बैंक कर्मचारियों को हुई आनन फानन में शातिर चोर को पड़कर बैंक के अंदर बंद कर दिया गया।
उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस शातिर चोर को हिरासत में ले लेकर पूछ ताछ में जुट गई।
ऐसे में कहां जा सकता है कि जब दिन दहाड़े बैंक में चोरी का प्रयास किया जा सकता है। तो कही भी चोरी की जा सकती है।इस घटना को देखते हुए कहा जा सकता है की देवरिया जनपद में कहीं ना कहीं चोरों के हौसले बुलंद है।
वही जब युवक से बात किया गया तो उसने अपने आप को दिल्ली का रहने वाला बताया और मैरवा में अपना ससुराल बताया ।
Comments
Post a Comment