रवि मौर्य
अयोध्या । आगामी प्राण प्रतिष्ठा व गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत जनपद मे चलाया जा रहा विशेष चेकिंग अभियान, संदिग्धों पर रखी जा रही कड़ी नजर।
जनपद अयोध्या मे आगामी प्राण प्रतिष्ठा समारोह व गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अयोध्या के निर्देशन में अयोध्या पुलिस द्वारा जनपद के सभी अन्तरजनपदीय बार्डर, बैरियर, चेक प्वाइंट पर पुलिस बल की ड्युटी लगाकर जनपद मे आने वाले सभी संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है, तथा जनपद के सभी महत्वपूर्ण स्थानों/होटल/रेलवे स्टेशन/बस स्टेशन पर संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर भी रखी जा रही सतर्क दृष्टि।

Comments
Post a Comment