सुरक्षा व्यवस्था हेतु अयोध्या पुलिस द्वारा रखी जा रही है सतर्क दृष्टि, अफवाहों पर ध्यान न दिये जाने की अपील
रवि मौर्य
अयोध्या। प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत रामलाल के दर्शन के लिए उमड़ी लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनज़र वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अयोध्या राजकरन नय्यर के निर्देशन में श्रीराम मन्दिर दर्शन हेतु आये श्रद्धालुगणों के सुगम व सुरक्षित दर्शन हेतु अयोध्या पुलिस द्वारा सभी ड्युटी प्वाइंटो पर पुलिस बल तैनात कर रखी जा रही सतर्क दृष्टि तथा जनपद के सभी अन्तरजनपदीय बार्डर, बैरियर, चेक प्वाइंट पर पुलिस बल की ड्युटी लगाकर जनपद मे आने वाले सभी संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है, तथा जनपद के सभी महत्वपूर्ण स्थानों/होटल/रेलवे स्टेशन/बस स्टेशन पर संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर भी रखी जा रही सतर्क दृष्टि। श्रद्धालुगणों से किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील किए।


Comments
Post a Comment