बथुआ में कंबल वितरण समारोह में व्यक्त किया उद्द्गार
आनंद सिंह
मिर्जापुर नगर के बथुआ स्थित भैरव मंदिर परिसर में एक बार पुनः जरूरतमंदों को चिन्हित कराकर राष्ट्रवादी मंच ने कंबल वितरण किया। इस मौके पर मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि देने वाला दाता नहीं और पाने वाला दीन हीन नहीं है। यह हम सबका कर्तव्य हैं कि जरूरत मंद लोगों की जरूरतों के पूरा करें। नर सेवा ही नारायण की सेवा है और यही सच्चा धर्म हैं ।
कहा कि पड़ोसी और अपनों का दर्द कोई अपना ही समझ सकता हैं। बाहरी लोगों से कोई आशा करना भी बेमानी है। कहा कि जिसे हमने वोट दिया वह अगर आज भी पुरानी समस्या को दूर करने का वादा कर रहे है इसका मतलब करीब 10 सालों में उन्होंने कोई काम नहीं किया।
अब जरूरत पड़ी है तो फिर से एक बार पुराना राग अलापा जा रहा है।
कहा कि भगवान श्री राम को अपने एजेंडे में शामिल न करने की बात करने वाली अपना दल एस की अध्यक्ष किस आधार पर श्रीराम के भक्तों से वोट मांगने जायेगी। कहा कि बाहर से आकर वोट मांगने वालों को जनता पहचान गई है। पहले 10 साल का हिसाब दो फिर कोई बात करों। जनपद के मान सम्मान और स्वाभिमान के लिए बाहरी भगाओं, जिला बचाओं का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भानु प्रताप सिंहt एवं संचालन मनोज दमकल ने किया। कार्यक्रम में राष्ट्रवादी मंच के कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता, राजेश सिन्हा, धीरज जायसवाल, राजू प्रजापति, प्रदीप उर्फ बाबा कनौजिया, प्रमोद श्रीवास्तव ,सुदामा यादव, सुरेश बिन्द, दिवाकर दुबे,विशाल अग्रहरी, आयुष साहू सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।


Comments
Post a Comment