प्रमुख संवाददाता
इटावा गणितज्ञ रत्नेश शाक्य को अपने द्वारा खोजे गए गणितीय महासूत्रों का प्रदर्शन करने के लिए तथा उभरते हुए यूट्यूबर अंशु शाक्य को अपना साक्षात्कार देने इटावा जाना था।
इससे सम्बन्धित पोस्ट जैसे ही रत्नेश शाक्य ने फेसबुक पर साझा की वैसे ही इटावा जनपद के सक्रिय, परोपकारी, जनप्रिय समाजसेवी और अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विनोद कुशवाहा ने रत्नेश शाक्य से सम्पर्क किया । जब रत्नेश शाक्य का साक्षात्कार पूरा हुआ तो उन्होंने जिलाध्यक्ष इटावा यशवन्त सिंह कुशवाहा और वरिष्ठ व्यवसायी पंकज कुशवाहा एवं अन्य लोगों के साथ रत्नेश शाक्य का गणितीय महासूत्रों की खोज करने हेतु माल्यार्पण और साल्यार्पण कर तथागत गौतम बुद्ध की तस्वीर भेंटकर स्वागत और सम्मान किया और शैक्षिक उन्नयन पर चर्चा की। साथ ही गणितीय महासूत्रों की खोज हेतु बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान रामऔतार कुशवाहा जिला प्रभारी, मोनू कुशवाहा, राम कुशवाहा, सनि कुशवाहा, संजय कुशवाहा (सभासद) दशरथ कुशवाहा , दिलिप कुशवाहा, गणित शिक्षक ओविन्द शाक्य और अवनेश शाक्य आदि लोग उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment