Skip to main content

राष्ट्रीय प्रतीको के सम्मान में निकाली गई जन चेतना यात्रा हजारो हजार लोग उपस्थित



प्रमुख संवाददाता

उत्तर प्रदेश मिर्जापुर लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पुलिस चौकी दुबार कलां अंतर्गत सम्राट अशोक क्लब भारत मिर्जापुर शाखा द्वारा दिनांक 28जनवरी2024को राष्ट्रीय प्रतीक चिन्हो के सम्मान में पतार कला चौराहे से जनचेतना यात्रा रैली निकाली गई। जोकि दुबार बाजार से होते हुए मल्लर मोड से अन्दर हनुमान मंदिर से पुलिस चौकी दुबार कला होते हुए मेंन रोड से लगभग 7 किलोमीटर की यात्रा तय करते हुए पुनः पतार कलां चौराहे पर आकर जन चेतना यात्रा का सम्मापन किया गया। जिसमें जानकारी के अनुसार हम आपको बताते चलें कि सम्राट अशोक के शासन काल में बने चार सिंहो दिखने वाला यह स्तंभ आखिर कैसे देश का राष्ट्रीय प्रतीक बन गया। जैसा कि आप जानते हैं राष्ट्रीय चिन्ह किसी भी देश की संस्कृति और स्वतंत्रता का सबसे बड़ा प्रतीक माना जाता है जिससे उसे देश की पहचान वह छवि जुड़ी रहती है। जैसा कि हम सभी जानते हैं भारत के कई राष्ट्रीय प्रतीक हैं जो भारत की गरिमा को दर्शाते हैं इन्हीं राष्ट्रीय प्रतीक में से एक है अशोक स्तंभ जो कि देश के आत्मविश्वास और संवैधानिक मूल्यों की न्याय का प्रतीक माना जाता है। आपको बता दे की आजादी के बाद सारनाथ के अशोक स्तंभ को ही देश का राष्ट्रीय प्रतीक चुना गया जोकि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया और इसी दिन अशोक स्तंभ को राष्ट्रीय प्रतीक के रूप में स्वीकार किया गया। 

जन चेतना यात्रा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजेन्द्र प्रसाद मौर्य द्वारा बताया गया कि इस यात्रा के माध्यम से अपने भारत के राष्ट्रीय प्रतीक चिन्हो को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए यह जन चेतना यात्रा निकाली गई है। राष्ट्रीय प्रतीक जैसे राष्टगान, राष्ट्रीय कैलेण्डर, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तंभ, राष्ट्रीय फल आम, राष्ट्रीय नदी गंगा, राष्ट्रीय पशु शेर व बाघ, राष्ट्रीय वृक्ष बरगद, राष्ट्रीय सब्जी कदू, राष्ट्रीय मुद्रा भारतीय रुपया, राष्ट्रीय पक्षी मोर, राष्ट्रीय फुल कमल, राष्ट्रीय सांप कोबरा, राष्ट्रीय विरासत पशू हाथी, राष्ट्रीय जलीय पशू गंगीय डांल्फिन मछली, सहित सवोच्च राष्ट्रीय भारत रत्न के प्रतीको को  यात्रा में प्रदर्शनी के माध्यम से दिखाया गया। इस रैली में अशोक सम्राट क्लब भारत मिर्जापुर शाखा के समस्त कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक जयंत कुमार सरोज ब्लॉक प्रमुख लालगंज, कीर्ति कॉल जिला पंचायत सदस्य लालगंज, रामनिहोर मौर्य ब्रह्महर्षी देवरा बाबा इंटर कॉलेज दुबार कला ,श्री साधु राम गौड़ स्वर्गीय श्री राम मौर्य इंटर कॉलेज के प्रबंधक डॉ अरुण कुमार मौर्य, फौजदार मौर्य, सूरज मौर्य ग्राम प्रधान चकोटार, सम्राट हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉक्टर अवधेश कुमार मौर्य, भगवान सिंह पब्लिक स्कूल के प्रबंधक कृष्ण कुमार सिंह, सावित्रीबाई फुले आदर्श इंटर कॉलेज के प्रबंधक सुरेंद्र कुमार सिंह पटेल सहित हजारों हजार की संख्या में महिला पुरुष उपस्थित रहे..

Comments

Popular posts from this blog

दलित सफाई कर्मचारी संगठनों को नहीं मिला निमंत्रण, सरकार पर भेदभाव का आरोप

आठवें वेतन आयोग की बैठक में सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा पर भड़का आक्रोश सफाई कर्मचारियों की समस्याएं वेतन आयोग तक पहुंचने से रोकने का आरोप, नेताओं ने जताई नाराजगी मनोज कुमार मौर्य   आगरा। एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सफाई कर्मचारियों के पाॅव धोकर उनके कार्य और परिश्रम को नमन करते हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की नौकर शाही उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा करके उन्हें हतोत्साहित कर रही है। यह स्थिति असहनीय है। यह बात उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी एवं उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के विशेष सचिव पुष्प राज ने उत्तर प्रदेश शासन वित्त ( वेतन आयोग) अनुभाग-2 संख्या- वे आ०-2-387/ दस- 2026 लखनऊ: 08 जून 2026 के द्वारा शासनादेश जारी करते हुए दिनांक 22-23 जून 2026 को लखनऊ में आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के सदस्य की होने बाली बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के अलग अलग विभागों के 24 कर्म...

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...