बाबा के भजनो पर खुद को ठिरकने से नही रोक सके बाबा के भक्त
उन्नाव कल्याणी माता मंदिर मे प्रदेश के प्रमुख कलाकारो ने रविवार रात शहर के कल्याणी मोहल्ला स्थिति कल्याणी माता के मन्दिर परिसर मे खाटू श्याम के गीत गाकर खूब वाह-वाही लूटी।
मंदिर के प्रांगण मे जागरण ग्रुप द्वारा गाये गये गीतो के बीच मनमोहक झांकीयाॅ के साथ श्रोता गीतो पर तालियां बजाते हुये थिरकते रहे।जागरण मे राजस्थान गायिका यशस्वी सिंह,कन्नौज की गायिका बेबी प्रान्शू,लखनऊ के प्रखर लाडला व सनी सरताज,कानपुर के आलिया शर्मा,अनुज अलबेला,अभिषेक शुक्ला व उन्नाव के सूरज द्विवेदी द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीतों पर श्रोता मंत्र मुग्ध हुये व आयोजक धीरज तिवारी व प्रकाश शुक्ला ने आए हुए अतिथियों का आभार किया और भजनों को सुनकर थिरकने को मजबूर हो गए। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधी भानू मिश्रा, भाजपा युवा नेता प्रखर गुप्ता,नीरज पाण्डेय,नगर अध्यक्ष अमित मिश्रा व हिन्दू जागरण मंच के विमल द्विवेदी इत्यादी ने भी बाबा के भजनो का रसपान किया।जागरण की शुरुआत गणेश बंदना के साथ हुई व आरती कर जागरण को समापन हुआ।जागरण का मुख्य आकर्षण मयूर नृत्य,हनुमान लीला,शिव पार्वती नृत्य इत्यादी झाॅकिया रही।कार्यकर्ताओ मे श्याम प्रजापति,दीपेन्द्र तिवारी,शिव शंकर,आकाश,कपिल मिश्रा,नवल मिश्रा,विकास जायसवाल,अंकित,मोहित व अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment