अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक आहूत की गयी।
बैठक में सर्वप्रथम सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वारा पूर्व में बैठक के कार्यवृत्त की अनुपालन आख्या प्रस्तुत की गयी तथा गत तिमाही में विभाग द्वारा कृत कार्यो का विवरण प्रस्तुत किया गया। जिसमें खाद्य पदार्थो पर प्रवर्तन कार्यवाही के अन्तर्गत माह दिसम्बर 2023 तक 2247 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुये 231 छापे की कार्यवाही में 290 खाद्य पदार्थो के नमूनें संग्रहित किये गये। उक्त अवधि में 203 जाँच रिपोर्ट प्राप्त हुयी जिसमें 114 खाद्य पदार्थ मानक के विपरीत पाये गये तथा अभियोजन कार्यवाही के अन्तर्गत माह दिसम्बर 2023 तक 165 वाद न्यायालय में योजित किये गये एवं न्यायालय द्वारा आलोच्य अवधि में 195 वादों का निर्णय किया गया जिसमें कुल 5419000/- का अर्थदण्ड अधिरोपित कराया गया। जिलाधिकारी के समक्ष न्यायालय सम्बन्धी कार्यवाही, विभिन्न न्यायालयों में वादों की पैरवी की स्थिति विभाग द्वारा जारी किये गये लाईसेन्स/पंजीकरण की अद्यतन स्थिति तथा खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण की योजनाओं के अन्तर्गत जनपद में कराये गये कार्यक्रमों का विवरण प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी ने न्यायालयों में लंबित प्रकरणों में प्रभावी पैरवी करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि स्ट्रीट फूड हब में आवंटियों/लाभार्थियों का चयन एस0ओ0पी0 के अनुरूप किया जाय। एस0ओ0पी0 नियमानुसार गठित की जाय। उन्होंने विभाग को प्रवर्तन कार्य अधिक कुशलता से किये जाने पर बल दिया। अधिरोपित अर्थदण्ड को नियमानुसार वसूल किया जाय। उन्होंने मण्डी सचिव को निर्देशित किया गया कि फल एवं सब्जियों के ताजे अवशेष अर्थात पशुओं के खाने योग्य अवशेष को निकटतम गौशालाओं तक पहुँचाया जाय।
इस कार्य हेतु नगर निगम से अपेक्षित सहयोग लिये जाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर, जिला कार्यक्रम अधिकारी, व्यापारिक संगठन, जिला विद्यालय निरीक्षक, निरीक्षक बाट एवं माँप, क्षेत्रीण खाद्य अधिकारी, मण्डी सचिव, जिला पंचायत राज अधिकारी, बेसिक शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि, जिला कृषि अधिकारी एवं खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के समस्त अधिकारीगण बैठक में उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment