- बिजली के निजीकरण से न केवल बिजली की दरें तीन गुना हो जाएंगी..
- बल्कि बिजली कर्मचारी भी सड़क पे आ जाएंगे..
उत्तर प्रदेश बिजली मज़दूर संगठन के प्रांतीय महामंत्री सुहेल आबिद ने केंद्रीय इकाई का विस्तार करते हुए शशांक निगम को उत्तर प्रदेश राज्य उत्पादन निगम लिमिटेड का प्रदेश अध्यक्ष वर्ष 2025.26 हेतु तत्काल प्रभाव से मनोनीत किया।
ऊर्जा समिति के चेयरमैन और पूर्व सदस्य विधान परिषद अरविंद कुमार त्रिपाठी गुड्डू भैया और ITWA के प्रदेश अध्यक्ष मिलित गौड़ और सुहेल आबिद ने शशांक निगम को नियुक्ति पत्र दिया।
संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के के सिंह, कुलेंद्र सिंह चौहान, शक्ति श्रीवास्तव, सागर शर्मा, अमिताभ सिन्हा, राजेश कुमार, रईस अहमद, शोएब, दिशांत सोनकर, राजेश कन्नौजिया आदि उपस्थित रहे, निजीकरण व अन्य कर्मचारियों की समस्या पर गंभीर चर्चा की।
इस अवसर पर निजीकरण के प्रकरण को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी से अपील की इस प्रकरण में हस्तक्षेप कर प्रदेश के २४ करोड़ जनता के साथ न्याय करें क्योंकि बिजली के निजीकरण से न केवल बिजली की दरें तीन गुना हो जाएंगी बल्कि बिजली कर्मचारी भी सड़क पे आ जाएंगे। चाहे कोरोना हो चाहे दिव्य कुंभ हो चाहे रोजमर्रा का जीवन, सभी की मूलभूत आवश्यकता बिजली ही है।


Comments
Post a Comment