उत्तर प्रदेश बिजली मजदूर संगठन द्वारा आज शहीदी दिवस पर अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित करने का आयोजन जनाब सुहेल आबिद की अध्यक्षता में शक्ति भवन विस्तार में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पे उत्तर प्रदेश के ऊर्जा समिति के पूर्व चेयरमैन और पूर्व विधान परिषद सदस्य अरविंद त्रिपाठी "गुड्डू" और मिलित गौड़, प्रदेश अध्यक्ष (ITWA) को आमंत्रित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्तागण के तौर पे के के सिंह, अमिताभ सिन्हा रहे। अरविंद त्रिपाठी ने कहा कि इन अमर शहीदों के योगदान को देश भूल नहीं सकता। जनाब सुहेल आबिद ने कहा कि आज ऐसे क्रांतिकारी युवा की जरूरत है। इन्होंने आने वाली नस्लों के लिए अपना बलिदान दिया की हम लोग आजाद भारत में सांस ले सके।



Comments
Post a Comment