मनोज मौर्य
लखनऊ नगर निगम जोन-5 के सफाई कर्मचारियों ने वेतन में कटौती के खिलाफ आज जोरदार हड़ताल कर दी।
कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें नियमित वेतन से कम राशि प्राप्त हो रही है, जिससे उनका घर चलाना मुश्किल हो गया है।
सूत्रों के मुताबिक, कई सफाई कर्मचारियों को इस महीने मात्र ₹5100, ₹7000 या ₹7700 का वेतन मिला, जबकि उन्हें इससे अधिक भुगतान किया जाना चाहिए था। इस वेतन कटौती से नाराज कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और जल्द से जल्द वेतन सुधार की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि वे रोज़ाना मेहनत करके शहर को साफ रखते हैं, लेकिन इसके बावजूद उनका वेतन समय पर और सही तरीके से नहीं दिया जाता। कई कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि यह कटौती बिना किसी सूचना के की गई है, जिससे वे आर्थिक संकट में आ गए हैं।


Comments
Post a Comment