- सरकारी राजस्व को नुकसान.
- जलकल प्रशासन बेखबर..
- नियमों की धज्जियां उड़ा रहे कर्मचारी..
लखनऊ। जलकल विभाग के कर्मचारियों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है।
जोन 8 के बाद अब जोन 7 में भी जलकल कर्मी गाड़ियों को अवैध रूप से चार्ज कर रहे हैं, जिससे सरकारी राजस्व को भारी नुकसान हो रहा है।
सूत्रों के अनुसार, जलकल विभाग के नियमों की अनदेखी करते हुए कर्मचारियों ने जोन 7 में भी चार्जिंग की सुविधा देनी शुरू कर दी है।
यह कार्य बिना किसी उच्चाधिकारियों की अनुमति के किया जा रहा है, जिससे जलकल को आर्थिक क्षति हो रही है।
इस पूरे मामले में जब प्रभारी अधिशासी अभियंता से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो वह समय पर नहीं पहुंचे, जिससे यह स्पष्ट होता है कि विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के कारण कर्मचारी बेलगाम हो गए हैं।
जलनिगम प्रशासन की लापरवाही और जलकल कर्मचारियों की मनमानी से जहां सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंच रहा है, वहीं यह भी सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर कब तक ऐसे अनियमित कार्यों पर रोक लगाई जाएगी।
Comments
Post a Comment