Skip to main content

लापरवाही पर मलिहाबाद इंस्पेक्टर सहित 7 पुलिसकर्मी निलंबित

अपहरण, रेप और हत्या की दर्दनाक कहानी
लेखराम मौर्य
लखनऊ । अयोध्या की रहने वाली 32 वर्षीय एक महिला नौकरी की तलाश में बनारस इंटरव्यू देने गई थी वहां से लौटने पर उसे अयोध्या की बस नहीं मिली तो उसने मंगलवार की रात लखनऊ की बस पकड़कर अपने भाई के घर चिनहट जाने की सूचना अपने पति और चिनहट के भाई और भाभी को दी ।देर जब महिला आलमबाग बस अड्डे पर बस से उतरी उसके बाद उसने एक ऑटो वाले को पकड़ा उससे वह अपने भाई के घर चिन्हड़ चलने के लिए कहा इस पर ऑटो वाले ने दो लोगों को और बैठा लिया जो रिक्शा वाले से मिले हुए थे ऑटो वाला महिला को लेकर चिनहट जाने के बजाय पारा, दुबग्गा, काकोरी थाने की सीमा को पार कर मलिहाबाद की सीमा में पहुंचकर कसमंडी रोड पर नया खेड़ा के पास एक बाग में ले जाकर  महिला से लूटपाट करने के बाद रेप कर कपड़े फाड़ कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।
महिला इस बीच रास्ते भर अपने भाई और भाभी से बात करती रही और उन्हें अपने मोबाइल की लोकेशन भी भेजती रही जिससे उसके भाई और भाभी को रात 2:35 पर उसकी लोकेशन मलिहाबाद के नया खेड़ा गांव में पता चली और उसके मोबाइल पर आवाज सुनाई दी की भाभी मुझे बचा लो इसके बाद उसकी आवाज बंद हो गई और मोबाइल भी कुछ देर बाद स्विच ऑफ हो गया इस पर उसके भाई को अनहोनी की आशंका हुई तो उसने 112 नंबर पुलिस को सूचना दी इसके बाद पूरी जानकारी आलमबाग और मलीहाबाद पुलिस को दी गई दोनों जगह की पुलिस सर्च ऑपरेशन में लग गई। मलिहाबाद पुलिस को सुबह तड़के ही हेमरापुर के पास एक बाग में महिला की अर्धनग्न अवस्था में पेड़ के पास लाश बरामद हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । 
पुलिस अपहरण कर्ताओं की तलाश में सीसीटीवी फुटेज कंगाल रही है ऑटो पर नंबर प्लेट नहीं थी इस बात की जानकारी भी सीसीटीवी फुटेज से ही मिली है पुलिस की फोरेंसिक टीम भी जांच में जुटी हुई है लेकिन अभी तक हत्यारे पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। महिला के पति ने बताया कि वह बीएड कर चुकी थी और नौकरी की तलाश में थी इसी सिलसिले में वह बनारस इंटरव्यू देने गई थी। उसका एक 13 वर्षीय बेटा भी है जिसका रो-रो कर बुरा हाल है। उसने बताया कि बुधवार को घर वापस आने के लिए कहा था लेकिन घर पहुंचने से पहले ही उसकी लाश घर पहुंच गई। इतनी बड़ी वारदात के पुलिस की नींद टूटी और जिम्मेदार पुलिस वालों को निलंबित कर दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

दलित सफाई कर्मचारी संगठनों को नहीं मिला निमंत्रण, सरकार पर भेदभाव का आरोप

आठवें वेतन आयोग की बैठक में सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा पर भड़का आक्रोश सफाई कर्मचारियों की समस्याएं वेतन आयोग तक पहुंचने से रोकने का आरोप, नेताओं ने जताई नाराजगी मनोज कुमार मौर्य   आगरा। एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सफाई कर्मचारियों के पाॅव धोकर उनके कार्य और परिश्रम को नमन करते हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की नौकर शाही उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा करके उन्हें हतोत्साहित कर रही है। यह स्थिति असहनीय है। यह बात उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी एवं उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के विशेष सचिव पुष्प राज ने उत्तर प्रदेश शासन वित्त ( वेतन आयोग) अनुभाग-2 संख्या- वे आ०-2-387/ दस- 2026 लखनऊ: 08 जून 2026 के द्वारा शासनादेश जारी करते हुए दिनांक 22-23 जून 2026 को लखनऊ में आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के सदस्य की होने बाली बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के अलग अलग विभागों के 24 कर्म...

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...