लखनऊ। संत सोमवारी महाराज सेवा संस्थान का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने एस.एन. सिंह एडवोकेट (अध्यक्ष) के नेतृत्व में बैकुंठधाम में अभी कुछ दिन पहले 50 पेटी पानी की बोतलें भेजकर सेवा भाव का परिचय दिया था, आज फिर वहीं पर लखनऊ संत सोमवारी महाराज सेवा संस्थान के तत्वाधान में संस्था के सदस्यों द्वारा लखनऊ बैकुंठ धाम पर बैठने हेतु बेंच की व्यवस्था की गई यह निःस्वार्थ सहयोग न केवल समाज के प्रति समर्पित भावना को दर्शाता है, बल्कि यह भी सिद्ध करता है कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म।
बैकुंठधाम में आने वाले लोगों को बेंच की व्यवस्था की इस प्रयास के लिए हम आपके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। आपके इस पुण्य कार्य के लिए हम हृदय से धन्यवाद एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हैं। ईश्वर आपको सदैव इसी प्रकार समाजसेवा करने की शक्ति प्रदान करें।

Comments
Post a Comment