होली पर्व की तैयारियों को लेकर नगर निगम की बैठक सम्पन्न
रवि मौर्य
अयोध्या। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में होली पर्व की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी होली पर नगर में की जाने वाली आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि होली पर्व के दौरान निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी क्षेत्र में पानी की समस्या न हो। इसके साथ ही सभी प्रमुख होलिका दहन स्थलों के आसपास समुचित प्रकाश व्यवस्था की व्यवस्था करने और सफाई व्यवस्था को उत्कृष्ट बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
बैठक में नगर निगम द्वारा संचालित निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई और इन कार्यों के सुचारू पर्यवेक्षण के निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त ने बताया कि होली पर्व के अवसर पर नगर निगम द्वारा परंपरागत सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय, वागीश कुमार शुक्ला, अनिल कुमार सिंह, सुमित कुमार, जोनल अधिकारी गुरु प्रसाद पांडेय, अशोक कुमार गुप्ता, सौरभ नाथ, प्र. अधिशाषी अभियंता (सिविल) राजपति यादव, सहायक अभियंता (जल) जय कुमार, सहायक अभियंता (सिविल) भरत राज वर्मा, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राजेश कुमार झा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment